सिटी सेंटर

समाजवादी पार्टी ने मनाई ‘धरतीपुत्र’ मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि, गोरखपुर कार्यालय पर दी गई श्रद्धांजलि

समाजवादी पार्टी ने मनाई 'धरतीपुत्र' मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि, गोरखपुर कार्यालय पर दी गई श्रद्धांजलि

गोरखपुर: समाजवादी पार्टी के संस्थापक, भारत के पूर्व रक्षामंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री करोड़ों लोगों के प्रेरणास्रोत ‘धरतीपुत्र’ नेताजी श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव जी की पुण्यतिथि सपा के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भावपूर्ण ढंग से मनाई गई। यह कार्यक्रम जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जिसका संचालन जिला महासचिव रामनाथ यादव व महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने किया। उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और नेताजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान जनपद के कई अन्य स्थानों और सभी विधानसभा क्षेत्रों में भी श्रद्धेय नेताजी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

गरीबों और वंचितों के लिए संघर्ष को किया याद

जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने नेताजी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि नेताजी ने अपना पूरा जीवन गरीबों, किसानों और वंचितों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए बिताया। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय के प्रति उनका समर्पण और उनकी सादगीपूर्ण जीवनशैली आज भी हम सभी को प्रेरित करती है। जिलाध्यक्ष ने अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा, “वे केवल एक राजनेता नहीं थे, बल्कि वे जन-जन की आवाज थे, एक ऐसे नेता जिन्होंने हमेशा समाज के सबसे पिछड़े और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया।” उन्होंने ज़ोर दिया कि नेताजी के आदर्शों पर चलकर हम समाजवादी लोग समाज में न्याय, समानता और सद्भावना का प्रसार करेंगे।

विज्ञापन

साहित्य, नीति और विचारधारा से प्रेरणा

पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मोहसिन खान, प्रोफेसर रजनीकांत पांडेय और वरिष्ठ नेता रामसिंह ने इस अवसर पर नेताजी को याद किया। उन्होंने कहा कि नेताजी ने अपने जीवन में जो आदर्श स्थापित किए, वे हर संघर्षशील व्यक्ति के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने बताया कि नेताजी की नीति और विचारधारा ने करोड़ों लोगों को आगे बढ़ने और अपने अधिकारों के लिए खड़े होने की प्रेरणा दी। उनके अनुसार, नेताजी की सादगी, दूरदर्शी नेतृत्व, ज़मीनी जुड़ाव और सभी को साथ लेकर चलने का भाव हमेशा याद किया जाएगा।

भारतीय राजनीति में शून्य को भर पाना असंभव

महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश यादव और नगीना प्रसाद साहनी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने एक सुर में कहा कि नेताजी के जाने से भारतीय राजनीति में जो शून्य पैदा हुआ है, उसे भर पाना असंभव है। सभी ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने और उनके मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। नेताओं ने कहा कि नेताजी की विचारधारा, उनका संघर्ष और उनकी प्रेरणा सदैव समाजवादियों के साथ रहेगी, और उन्हें शत-शत नमन किया।

कचहरी में अधिवक्ताओं ने भी दी श्रद्धांजलि

पार्टी कार्यालय के अतिरिक्त, कलेक्ट्री कचहरी में भी अधिवक्ताओं ने नेताजी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान अधिवक्ता प्रमोद कुमार पांडेय, भास्कर दुबे, गजेन्द्र मणि, कृष्ण दामोदर पाठक, अरुण मौर्य, प्रमोद कुमार यादव, जितेंद्र सिंह, शिव प्रसाद यादव, बैजनाथ यादव, राधेश्याम पांडे, रविन्द्र पांडे, दिलीप शुक्ला, उमा शंकर उपाध्याय, अर्जुन कुमार सहित बड़ी संख्या में उपस्थित अधिवक्ताओं ने नेताजी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में प्रमुख नेताओं की उपस्थिति

इस दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम, महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी, जिला महासचिव रामनाथ यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर मोहसिन खान, अवधेश यादव, नगीना प्रसाद साहनी, रजनीकांत पांडेय, रामसिंह, यशपाल रावत, अमरेन्द्र निषाद, मिर्जा कदीर बेग, रामजतन यादव, दुधनाथ मौर्य, मुन्नीलाल यादव, देवेंद्र भुषण निषाद, अशोक चौहान, अखिलेश यादव, दयाशंकर निषाद, संजय पहलवान, अभिमन्यु यादव, मैना भाई, राघवेंद्र तिवारी राजू, धन्नजय सिंह सैथवार, विनय यादव, अरविंद शुक्ला, शशिकांत दुबे, आशुतोष गुप्ता, राजेंद्र यादव, गिरीश यादव, विजय अग्रहरी, विद्यासागर उर्फ छोटू, महेंद्र तिवारी, महेंद्र निषाद, एजाज अंसारी, गवीश दुबे, श्याम देव निषाद, नावेद मलिक, सुशीला भारती आदि मौजूद रहे।


हमें फॉलो करें

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक