We're on WhatsApp!

Join our new WhatsApp Channel for instant updates, exclusive content, and special offers delivered right to your phone.

अपडेट

रानीडीहा: पानी मांगने के बहाने घर में घुसीं दो महिलाएं, शिक्षक की मां को बनाया बंधक

अपराध समाचार
गोरखपुर के रानीडीहा में दो अज्ञात महिलाओं ने पानी मांगने के बहाने एक शिक्षक की बुजुर्ग मां को बंधक बना लिया। कैंट पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

गोरखपुर: शहर में अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, और अब अपराधी महिलाओं को भी निशाना बना रहे हैं। शुक्रवार को रानीडीहा स्थित बसंत विहार कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया, जब पानी मांगने के बहाने दो अज्ञात महिलाएं एक शिक्षक के घर में घुस गईं। उन्होंने शिक्षक की बुजुर्ग मां को बंधक बना लिया। महिलाओं ने उनके हाथ-पैर और मुंह बांधकर कमरे में बंद कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। हालांकि, घर के बाहर किसी के आने की आहट सुनकर दोनों महिलाएं मौके से फरार हो गईं। शिक्षक ने इस घटना की जानकारी कैंट पुलिस को दी है, और पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

दिनदहाड़े वारदात, घर में अकेली थीं बुजुर्ग महिला

यह घटना बसंत विहार कॉलोनी में रहने वाले शिक्षक गौरव मिश्रा के घर पर हुई। घटना के समय गौरव और उनकी बहन गरिमा स्कूल गए हुए थे, और उनकी मां उषा देवी घर में अकेली थीं। दोपहर करीब दो बजे, दो महिलाएं उनके घर आईं और पानी मांगा। जैसे ही उषा देवी ने उन्हें पानी दिया, दोनों ने अचानक उन्हें पकड़ लिया और रस्सी और कपड़े से उनके हाथ-पैर और मुंह बांध दिए। महिलाओं ने उन्हें धमकाया और अपने साथ ले जाने की कोशिश की।

बहन के आने से बची जान, पुलिस जांच में जुटी

महिलाओं ने उषा देवी को कमरे में बंद कर दिया। इसी बीच, गौरव की बहन गरिमा स्कूल से घर लौटी। जब उसने घर में अपनी मां को बंधा हुआ पाया, तो वह घबरा गई और तुरंत उनकी रस्सियां खोलीं। उषा देवी ने गरिमा को पूरी घटना बताई। महिलाओं ने गरिमा के आने की आहट सुनकर घर से भागना ही बेहतर समझा। इसके बाद, गौरव मिश्रा को घटना की जानकारी दी गई, जिन्होंने तुरंत कैंट पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से दोनों अज्ञात महिलाओं की तलाश कर रही है।

हमें फॉलो करें

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

पिछले दिनों की पोस्ट...

सड़क हादसा
अपडेट

गोरखपुर: BJP विधायक फतेह बहादुर सिंह लिंक एक्सप्रेसवे पर हादसे में घायल, लखनऊ रेफर

कैंपियरगंज के भाजपा विधायक फतेह बहादुर सिंह सोमवार शाम लिंक एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में घायल हो गए। उन्हें लखनऊ
नॉर्मल तिराहे पर आमने आमने आए सपा और भाजपा कार्यकर्ता.
अपडेट

गोरखपुर में ‘विरासत गलियारे’ पर संग्राम! भाजपा-सपा कार्यकर्ता भिड़े, हाई वोल्टेज ड्रामा!

गोरखपुर में विरासत गलियारा परियोजना पर भाजपा-सपा के कार्यकर्ता भिड़े। नेता प्रतिपक्ष के काफिले को रोका गया, गाड़ी का शीशा
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…