समाज

पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने खुद को मारी गोली, हालत नाजुक

पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने खुद को मारी गोली, हालत नाजुक
गोरखपुर के सुभाष चंद्र बोस नगर कॉलोनी में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने अपने सिर में गोली मार ली। गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती। पुलिस ने अवैध पिस्टल बरामद की, जांच जारी।

गोरखपुर: गोरखनाथ क्षेत्र की सुभाष चंद्र बोस नगर कॉलोनी में शुक्रवार रात पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने अपने सिर में गोली मार ली। बताया जा रहा है कि गोली आर-पार हो गई। गंभीर हालत में उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मौके से एक अवैध पिस्टल बरामद की है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

गोरखनाथ थाना प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय ने बताया कि संतकबीरनगर जिले के मेहदावल का रहने वाला अमित त्रिपाठी (32) अपनी पत्नी और 10 वर्षीय बच्चे के साथ सुभाष चंद्र बोस नगर कॉलोनी में किराए के कमरे में रहता है। वह टैक्सी चलाकर जीवन-यापन करता है। शुक्रवार की रात अमित शराब के नशे में घर आया। इस पर उसकी पत्नी से विवाद हो गया। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि अमित छत पर चला गया और वहीं अपने सिर में गोली मार ली।

गोली चलने की आवाज सुनकर पत्नी छत पर गई तो उसने अमित को खून से लथपथ पड़ा पाया। सूचना मिलते ही गोरखनाथ पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अमित को तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। छत से पुलिस ने वह अवैध पिस्टल भी बरामद कर ली है, जिससे गोली मारी गई थी। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगा रही है।



गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की… कहानी खिचड़ी मेला की…