ख़बर

किस्मत के सितारे-2023

वार्षिक राशिफल

साल 2022 खट्टे-मीठे अनुभव से भरा रहा। आने वाले साल 2023 में कई राशियों के किस्मत के सितारे जागेंगे तो वहीं कुछ के लिए नया साल नई उपलब्धियों को गढ़ने -रचने वाला रहेगा। आइए एस्ट्रो मीत अमित श्रीवास्तव से जानते हैं, किन लग्नों के लिए वर्ष 2023 के पिटारे में क्या है-
मेष लग्न : मेष वालों के लिए यह साल मांगलिक कार्यों में सफलता दिलाने वाला होगा। जिनकी शादी लंबे समय से रुकी थी उनको सफलता अवश्य मिलेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से यह साल उनके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। साल के मध्य में यात्रा देशाटन के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार और नौकरी के लिए आज से यह वर्ष बहुत अच्छा नहीं रहने वाला है। सूर्यदेव को जल दें और सीताराम का जप करें। फिर मंगल ही मंगल होगा।
वृष लग्न: वृष लग्न के जातक अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें। साल के उत्तरार्ध में ऐसे जातकों को आनंद की प्राप्ति होगी। किसी से वाद विवाद से बचें। पति पत्नी के रिश्ते में खटास आ सकती है ऐसे में विशेष सावधानी बरतें। शुरुआती कुछ महीनों में चिंता तनाव से परेशान रहेंगे। नौकरी के लिए उत्तम वर्ष है। इस वर्ष अगर अपना रोजगार या व्यवसाय शुरू करें तो उसके काफी आगे जाने की संभावना है।
मिथुन लग्न: इस लग्न वाले जातकों के लिए यह वर्ष बहुत ही सुकून भरा रहने वाला है। नौकरी चाकरी से लेकर शादी विवाह हर मामलों में अपनी सफलता मिलने वाली है। अलबत्ता, चोट- चपेट से थोड़ा बच कर रहे हैं वाहन सावधानी से चलाएं। यात्रा देशाटन के अच्छे योग हैं। विदेश जाने का भी अवसर प्राप्त हो सकता है। राजनीति में सफल होने के योग बनेंगे। दूसरों का सहयोग करें, सफलता उनके कदम खुद-ब-खुद चूमेगी। छिटपुट बीमारियों को छोड़कर स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।
कर्क लग्न: कर्क लग्न के जातकों को यह स्वर्ग मानसिक पीड़ा का सामना करना पड़ेगा। कुछ घर के तो कुछ बाहर की बातों को लेकर तनाव की स्थिति बनी रहेगी। बस धैर्य रखें, मन को सकारात्मक चीजों में लगाएं तो वे अपनी समस्याओं से जल्द छुटकारा पा सकते हैं। बच्चों और पति का पूरा साथ मिलेगा। साल के अंत में यात्रा के योग बन सकते हैं। सरकार कार्यस्थल पर अपने वरिष्ठ की हां में हां मिलाएं। अनावश्यक राय ना दें। इससे परेशानी आ सकती है।
सिंह लग्न: सिंह लग्न के जातकों के लिए यह वर्ष बहुत अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। हर कार्य पूरे होंगे। कभी कभी उलझन- परेशानी बनी रहेगी। अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। परिवार में कलह की स्थिति बनी रह सकती है। रोगियों की सेवा करें। भगवान विष्णु के मंत्रों का जप करें तो हर प्रकार की समस्याओं से निजात मिलेगी। नौकरी, व्यवसाय या रोजगार में मेहनत के बाद सफलता के योग बनेंगे। 
कन्या लग्न: इस लग्न के जातकों के लिए यह वर्ष सुखद रहने वाला है। उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी ही मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। हालांकि इन्हें अपनी सेहत का थोड़ा ध्यान रखना होगा। नए मित्रों और रिश्तों का जीवन में आगमन होगा। नौकरी व्यापार या रोजगार की अपेक्षा समय है। यात्रा करने के कई मौके मिलेंगे। घर में मांगलिक कार्य होने की संभावना है घर में मांगलिक कार्य होने की संभावना है।
तुला लग्न: तुला लग्न वालों के लिए यह साल बेहद उत्तम रहने वाला है। उन्हें हर प्रकार के ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। शादी विवाह में अधिक दिनों से आ रही बाधा दूर होगी। उत्साह से लबरेज रहेंगे। साल की शुरुआत और अंत में कई खुशियां आएंगी। आपसी मतभेदों को बुलाकर ही आगे बढ़ने का समय होगा। पति पत्नी के रिश्ते और मधुर होंगे। वर्षों पहले बिछड़े किसी प्रिय से मिलने का शुभ समाचार मिलेगा। बाबा भोलेनाथ का शनिवार को जलाभिषेक कर शनि मंत्र का जप करें। 
वृश्चिक लग्न: इस लग्न के जातकों के लिए यह साल अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। बेवजह की बातों पर ध्यान देने से मानसिक तनाव बढ़ेगा। दुश्मनों पर विजय प्राप्त करेंगे। सात्विक रहें। करियर और व्यवसाय के चयन में सावधानी बरतें। किसी अपने से हानि पहुंचाने की आशंका है। खर्चे बढ़ेंगे, लेकिन धनागमन भी खूब होगा। भगवान विष्णु को हर बृहस्पतिवार बेसन के लड्डू चढ़ाएं, हर परिस्थिति में लाभ मिलेगा।
धनु लग्न: धनु लग्न वालों के लिए यह साल उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप रहने वाला है। हालांकि बेवजह की चिंता-परेशानी घेरे रहेगी। धन लाभ की संभावनाएं बढ़ेंगी। मांगलिक कार्य होंगे। रुका धन मिल सकता है। परिवार में सामंजस्य बनाकर चलें। राजनीति में कामयाबी मिलेगी। क्रोध पर काबू रखें, नहीं तो बना बनाया कार्य भी बिगड़ सकता है। धरती मां का आशीर्वाद लें। भोर के समय राम नाम का भजन करें,  हर दिक्कत – परेशानी दूर होगी।
मकर लग्न: इस लग्न के जातकों के लिए यह वर्ष मिले-जुले परिणामों वाला होगा। छिटपुट चोट-चपेट की आशंका रहेगी। अपनों का साथ मिलेगा। यात्रा के योग बनेंगे। साल के उत्तरार्द्ध में रुके काम बनेंगे। महिलाओं का सम्मान करें। मां दुर्गा को पान के पत्ते पर दो लौंग चढ़ाएं शुक्रवार को। हर मुराद पूरी होगी। संकट मिटेंगे।
कुंभ लग्न: इस लग्न के जातकों को अधिक परिश्रम से सफलता मिलेगी। जितना कर्म करेंगे, उतना ही सफल होंगे। प्रमोशन के अच्छे अवसर मिलेंगे। हड्डी के रोग से परेशान हो सकते हैं। अधिक कोशिश के बाद कम प्रतिफल मिलने से मन उदास रह सकता है। गणेश जी को दूर्वा और विष्णु जी का नित्य दर्शन हर पीड़ा से मुक्ति दिलाएगा।
मीन लग्न: मीन वालों के लिए यह साल नए अवसर लेकर आएगा। पिछले साल जो धन, सेहत मानसिक तनाव आदि की समस्या थी, उससे छुटकारा मिलेगा। नई नौकरी का योग है। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। घर में मांगलिक कार्य होंगे। हालांकि परिवार में सामंजस्य की कमी रहेगी। आधा वर्ष बीतने के बाद कार्य तेजी से बनने लगेंगे। भगवान शिव का नित्य जलाभिषेक करें।
If you have any news or information happening around you that you would like to share, we encourage you to reach out to us at 7834836688/contact@gogorakhpur.com. Your input is valuable to us, and we appreciate your efforts in keeping us informed about the latest events and occurrences.

गो गोरखपुर

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गो गोरखपुर न्यूज़ पोर्टल. सूचनाओं की भीड़ में आपके काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की… गोरखपुर सिटी: टॉप टेन