क्राइम गोरखनाथ थाना

पैतृक मकान बेच रहा था पति, महिला ने तार से गला कसकर मार डाला

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Woman killed her husband by strangling him with wire: गोरखनाथ इलाके के तिलिया कुंआ विकासनगर में शुक्रवार की देर रात एक महिला ने अपने पति की तार से गला कसकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पति पत्नी के विवाद का कारण पैतृक मकान को बेचने को लेकर था. महिला को सूचना मिली थी कि उसका पति मकान को बेचने की तैयारी कर रहा है. बताया जा रहा है कि बच्चों के बेसहारा होने की चिंता में, पति से हुए विवाद के बाद महिला ने यह घातक कदम उठाया.

विकासनगर इलाके के तिलिया कुंआ निवासी अशोक निषाद (40) का अपनी पत्नी रिंकी देवी से विवाद चल रहा था. उसकी पत्नी पिछले सात महीने से अलग रह रही थी. तीन बच्चों की मां रिंकी को पता चला कि उसका पति घर बेच रहा है. शुक्रवार की रात वह अपने पति के घर गई. रात में करीब दो बजे पति के साथ उसका विवाद हुआ जिसके बाद उसने अशोक की तार से गला कसकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची गोरखनाथ पुलिस ने रिंकी को गिरफ्तार कर लिया. अशोक के भाई खूबलाल की तहरीर पर केस दर्ज करके रिंकी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया.

परिजनों ने मीडिया को बताया कि रिंकी की 20 साल पहले अशोक से शादी हुई थी. पति से विवाद के चलते वह पिछले सात महीने से अलग रहती थी. उसके तीन बच्चे हैं. इसमें एक बेटी की शादी भी हो गई है. बताया जा रहा है कि परिवारिक कलह की वजह से ही पति-पत्नी में दूरी हो गई थी. रिंकी को लग रहा था कि पति अगर अपने हिस्से का घर बेच देगा तो उसके बच्चे बेसहारा हो जाएंगे.

पत्नी ने तार से गला कसकर पति की हत्या की है. उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, उसने बताया कि पति घर बेच रहा था इसलिए विवाद हुआ और ये घटना हो गई. उसे जेल भेज दिया गया है.

-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी



  • समाजवादी पार्टी नेता आजम खां की रिहाई पर अखिलेश यादव का बयान, भाजपा पर साधा निशाना

    समाजवादी पार्टी नेता आजम खां की रिहाई पर अखिलेश यादव का बयान, भाजपा पर साधा निशाना

  • एडेड स्कूलों पर योगी सरकार सख्त, 25 सितंबर तक नहीं दी ये जानकारी तो रुक जाएगी सैलरी

    एडेड स्कूलों पर योगी सरकार सख्त, 25 सितंबर तक नहीं दी ये जानकारी तो रुक जाएगी सैलरी

  • गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज: नेहरू अस्पताल में विजिटर गाइड और जानकारी

    गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज: नेहरू अस्पताल में विजिटर गाइड और जानकारी

  • समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान 23 महीने बाद जेल से रिहा, रामपुर में समर्थकों का जोरदार स्वागत

    समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान 23 महीने बाद जेल से रिहा, रामपुर में समर्थकों का जोरदार स्वागत

  • आज़म ख़ान की रिहाई के बीच नए सियासी ठिकाने पर अटकलें, क्या बसपा में शामिल होंगे सपा के कद्दावर नेता?

    आज़म ख़ान की रिहाई के बीच नए सियासी ठिकाने पर अटकलें, क्या बसपा में शामिल होंगे सपा के कद्दावर नेता?

  • कन्नौज: टाइल्स लगाने वाले निकले हत्यारे, दिनदहाड़े मां-बेटी को बंधक बनाकर लूटा, महिला की हत्या

    कन्नौज: टाइल्स लगाने वाले निकले हत्यारे, दिनदहाड़े मां-बेटी को बंधक बनाकर लूटा, महिला की हत्या

  • महोबा: मनचले ने कीं 6000 से ज्यादा कॉल, एसिड अटैक की धमकी, युवती ने की सुसाइड की कोशिश

    महोबा: मनचले ने कीं 6000 से ज्यादा कॉल, एसिड अटैक की धमकी, युवती ने की सुसाइड की कोशिश

  • बदायूं का अनोखा रावण मंदिर, जहां दशहरा पर होती है दशानन की पूजा, जानें क्या है मान्यता?

    बदायूं का अनोखा रावण मंदिर, जहां दशहरा पर होती है दशानन की पूजा, जानें क्या है मान्यता?

  • गोरखपुर चिड़ियाघर में आई नई मेहमान, जानिए क्यों दहाड़ रही है सीतापुर से लाई गई बाघिन

    गोरखपुर चिड़ियाघर में आई नई मेहमान, जानिए क्यों दहाड़ रही है सीतापुर से लाई गई बाघिन

  • गोरखपुर विकास प्राधिकरण का बड़ा फैसला, सेवायोजन कार्यालय की दुकानें होंगी ध्वस्त, जानें पूरा मामला

    गोरखपुर विकास प्राधिकरण का बड़ा फैसला, सेवायोजन कार्यालय की दुकानें होंगी ध्वस्त, जानें पूरा मामला

  • देवरिया में 3 साल से जमे तीन नायब तहसीलदारों का होगा तबादला, प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी!

    देवरिया में 3 साल से जमे तीन नायब तहसीलदारों का होगा तबादला, प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी!

  • यूपी सड़क हादसा: बहराइच-बलरामपुर हाईवे पर पिकअप ने तीन को रौंदा, मौके पर मौत

    यूपी सड़क हादसा: बहराइच-बलरामपुर हाईवे पर पिकअप ने तीन को रौंदा, मौके पर मौत

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक