क्राइम गोरखनाथ थाना

पैतृक मकान बेच रहा था पति, महिला ने तार से गला कसकर मार डाला

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Woman killed her husband by strangling him with wire: गोरखनाथ इलाके के तिलिया कुंआ विकासनगर में शुक्रवार की देर रात एक महिला ने अपने पति की तार से गला कसकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पति पत्नी के विवाद का कारण पैतृक मकान को बेचने को लेकर था. महिला को सूचना मिली थी कि उसका पति मकान को बेचने की तैयारी कर रहा है. बताया जा रहा है कि बच्चों के बेसहारा होने की चिंता में, पति से हुए विवाद के बाद महिला ने यह घातक कदम उठाया.

विकासनगर इलाके के तिलिया कुंआ निवासी अशोक निषाद (40) का अपनी पत्नी रिंकी देवी से विवाद चल रहा था. उसकी पत्नी पिछले सात महीने से अलग रह रही थी. तीन बच्चों की मां रिंकी को पता चला कि उसका पति घर बेच रहा है. शुक्रवार की रात वह अपने पति के घर गई. रात में करीब दो बजे पति के साथ उसका विवाद हुआ जिसके बाद उसने अशोक की तार से गला कसकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची गोरखनाथ पुलिस ने रिंकी को गिरफ्तार कर लिया. अशोक के भाई खूबलाल की तहरीर पर केस दर्ज करके रिंकी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया.

परिजनों ने मीडिया को बताया कि रिंकी की 20 साल पहले अशोक से शादी हुई थी. पति से विवाद के चलते वह पिछले सात महीने से अलग रहती थी. उसके तीन बच्चे हैं. इसमें एक बेटी की शादी भी हो गई है. बताया जा रहा है कि परिवारिक कलह की वजह से ही पति-पत्नी में दूरी हो गई थी. रिंकी को लग रहा था कि पति अगर अपने हिस्से का घर बेच देगा तो उसके बच्चे बेसहारा हो जाएंगे.

पत्नी ने तार से गला कसकर पति की हत्या की है. उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, उसने बताया कि पति घर बेच रहा था इसलिए विवाद हुआ और ये घटना हो गई. उसे जेल भेज दिया गया है.

-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी



  • सजन साउंड सिस्टम दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, सीएम के कार्यक्रम के लिए थी बुकिंग

    सजन साउंड सिस्टम दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, सीएम के कार्यक्रम के लिए थी बुकिंग

  • सिद्धार्थनगर: नवरात्र में दुर्गा मंदिर तोड़े जाने पर भड़के सांसद पाल, विकास भवन के सामने धरना शुरू

    सिद्धार्थनगर: नवरात्र में दुर्गा मंदिर तोड़े जाने पर भड़के सांसद पाल, विकास भवन के सामने धरना शुरू

  • सीतापुर: बीएसए से मारपीट मामले में प्रधानाध्यापक निलंबित, स्कूल पर बच्चों का प्रदर्शन

    सीतापुर: बीएसए से मारपीट मामले में प्रधानाध्यापक निलंबित, स्कूल पर बच्चों का प्रदर्शन

  • पैडलेगंज से मोहद्दीपुर रिंग रोड की बदलेगी रंगत, जीडीए खर्च करेगा 2.57 करोड़, अक्टूबर में शिलान्यास

    पैडलेगंज से मोहद्दीपुर रिंग रोड की बदलेगी रंगत, जीडीए खर्च करेगा 2.57 करोड़, अक्टूबर में शिलान्यास

  • देवरिया: छत्रपति शिवाजी महाराज पोस्टर विवाद, रुद्रपुर में हिंदू संगठनों का विरोध प्रदर्शन

    देवरिया: छत्रपति शिवाजी महाराज पोस्टर विवाद, रुद्रपुर में हिंदू संगठनों का विरोध प्रदर्शन

  • हापुड़ में परचून दुकानदार की पीट-पीटकर हत्या, गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात

    हापुड़ में परचून दुकानदार की पीट-पीटकर हत्या, गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात

  • सीतापुर: बीएसए पर हेडमास्टर का ‘बेल्ट अटैक’, 6 सेकंड में 5 वार; सरकारी दस्तावेज फाड़े, मोबाइल तोड़ा

    सीतापुर: बीएसए पर हेडमास्टर का ‘बेल्ट अटैक’, 6 सेकंड में 5 वार; सरकारी दस्तावेज फाड़े, मोबाइल तोड़ा

  • बलिया के भाजपा नेता की राजस्थान में निर्मम हत्या, IRS भाई की शिकायत पर पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

    बलिया के भाजपा नेता की राजस्थान में निर्मम हत्या, IRS भाई की शिकायत पर पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

  • रवि किशन का अखिलेश यादव पर तंज, ‘3000 का जैकेट 1600 में मिलेगा, गोरखपुर आकर देखें’

    रवि किशन का अखिलेश यादव पर तंज, ‘3000 का जैकेट 1600 में मिलेगा, गोरखपुर आकर देखें’

  • यूपी में आज़म को ‘आजमाने’ की सियासत तेज, भाजपा-बसपा से ‘डील’ का सच आखिर है क्या?

    यूपी में आज़म को ‘आजमाने’ की सियासत तेज, भाजपा-बसपा से ‘डील’ का सच आखिर है क्या?

  • UP News: जावेद हबीब और बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा, FLC कंपनी से लाखों की ठगी

    UP News: जावेद हबीब और बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा, FLC कंपनी से लाखों की ठगी

  • मेरठ: लोहियानगर में नर्स पर एसिड अटैक, बेटी को परेशान करने वाले नाबालिग ने किया हमला

    मेरठ: लोहियानगर में नर्स पर एसिड अटैक, बेटी को परेशान करने वाले नाबालिग ने किया हमला

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक