Gorakhpur/Woman killed her husband by strangling him with wire: गोरखनाथ इलाके के तिलिया कुंआ विकासनगर में शुक्रवार की देर रात एक महिला ने अपने पति की तार से गला कसकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पति पत्नी के विवाद का कारण पैतृक मकान को बेचने को लेकर था. महिला को सूचना मिली थी कि उसका पति मकान को बेचने की तैयारी कर रहा है. बताया जा रहा है कि बच्चों के बेसहारा होने की चिंता में, पति से हुए विवाद के बाद महिला ने यह घातक कदम उठाया.
विकासनगर इलाके के तिलिया कुंआ निवासी अशोक निषाद (40) का अपनी पत्नी रिंकी देवी से विवाद चल रहा था. उसकी पत्नी पिछले सात महीने से अलग रह रही थी. तीन बच्चों की मां रिंकी को पता चला कि उसका पति घर बेच रहा है. शुक्रवार की रात वह अपने पति के घर गई. रात में करीब दो बजे पति के साथ उसका विवाद हुआ जिसके बाद उसने अशोक की तार से गला कसकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची गोरखनाथ पुलिस ने रिंकी को गिरफ्तार कर लिया. अशोक के भाई खूबलाल की तहरीर पर केस दर्ज करके रिंकी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया.
परिजनों ने मीडिया को बताया कि रिंकी की 20 साल पहले अशोक से शादी हुई थी. पति से विवाद के चलते वह पिछले सात महीने से अलग रहती थी. उसके तीन बच्चे हैं. इसमें एक बेटी की शादी भी हो गई है. बताया जा रहा है कि परिवारिक कलह की वजह से ही पति-पत्नी में दूरी हो गई थी. रिंकी को लग रहा था कि पति अगर अपने हिस्से का घर बेच देगा तो उसके बच्चे बेसहारा हो जाएंगे.
पत्नी ने तार से गला कसकर पति की हत्या की है. उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, उसने बताया कि पति घर बेच रहा था इसलिए विवाद हुआ और ये घटना हो गई. उसे जेल भेज दिया गया है.
-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
-
बुधवार से शुरू हो रहा खजांची फ्लाईओवर का काम, देखें किन रास्तों से गुजरेगा ट्रैफिक
-
एमएलसी चुनाव में भाजपा, सपा समेत 24 उम्मीदवार मैदान में, कांग्रेस व बसपा का कोई उम्मीदवार नहीं
-
अब छुट्टी के दिन रविवार को भी नवजात को लगवा सकेंगे टीके
-
गोरखपुर में बारहवीं तक के स्कूलों की छुट्टी दो दिन और बढ़ी
-
गोरखपुर में आधार अपडेट कराना है तो यहां पाएं हर जानकारी
-
व्ही पार्क में प्रैंक वीडियो बनाकर डालने वाला युवक पहुंचा हवालात
-
बिजली बिल की समस्या से परेशान हैं तो घुमाएं ये हेल्पलाइन
-
बदल गया गोरखपुर, अब यहां होती है फिल्मों की शूटिंग: मुख्यमंत्री
-
गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन: मैदान में हैं कुल 27 प्रत्याशी
-
सावधान! सावधान!! सावधान!!! नकली अदरक से सावधान
-
#GorakhpurMahotsav हैशटैग घंटों ट्विटर पर करता रहा ट्रेंड, जानिए क्यों
-
कैलाश खेर, अमन त्रिखा के सुरों ने ‘फीकी शुरुआत’ में डाल दी जान