Gorakhpur/Woman killed her husband by strangling him with wire: गोरखनाथ इलाके के तिलिया कुंआ विकासनगर में शुक्रवार की देर रात एक महिला ने अपने पति की तार से गला कसकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पति पत्नी के विवाद का कारण पैतृक मकान को बेचने को लेकर था. महिला को सूचना मिली थी कि उसका पति मकान को बेचने की तैयारी कर रहा है. बताया जा रहा है कि बच्चों के बेसहारा होने की चिंता में, पति से हुए विवाद के बाद महिला ने यह घातक कदम उठाया.
विकासनगर इलाके के तिलिया कुंआ निवासी अशोक निषाद (40) का अपनी पत्नी रिंकी देवी से विवाद चल रहा था. उसकी पत्नी पिछले सात महीने से अलग रह रही थी. तीन बच्चों की मां रिंकी को पता चला कि उसका पति घर बेच रहा है. शुक्रवार की रात वह अपने पति के घर गई. रात में करीब दो बजे पति के साथ उसका विवाद हुआ जिसके बाद उसने अशोक की तार से गला कसकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची गोरखनाथ पुलिस ने रिंकी को गिरफ्तार कर लिया. अशोक के भाई खूबलाल की तहरीर पर केस दर्ज करके रिंकी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया.
परिजनों ने मीडिया को बताया कि रिंकी की 20 साल पहले अशोक से शादी हुई थी. पति से विवाद के चलते वह पिछले सात महीने से अलग रहती थी. उसके तीन बच्चे हैं. इसमें एक बेटी की शादी भी हो गई है. बताया जा रहा है कि परिवारिक कलह की वजह से ही पति-पत्नी में दूरी हो गई थी. रिंकी को लग रहा था कि पति अगर अपने हिस्से का घर बेच देगा तो उसके बच्चे बेसहारा हो जाएंगे.
पत्नी ने तार से गला कसकर पति की हत्या की है. उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, उसने बताया कि पति घर बेच रहा था इसलिए विवाद हुआ और ये घटना हो गई. उसे जेल भेज दिया गया है.
-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
-
Gorakhpur News: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू, डेढ़ लाख छात्र-छात्राएं पहुंचे एग्ज़ामिनेशन सेंटर
-
Gorakhpur News: यज्ञ में बिदका हाथी, चपेट में आईं दो महिलाओं व एक बच्चे की मौत, कई घायल
-
शादी तुड़वाने वाला सिरफिरा आशिक गिरफ्तार,जेल भेजा गया
-
Gorakhpur News: बहुत दु:खद, अलग अलग सड़क हादसों में चार की जान गई
-
शिव प्रताप ने भाजपा के सभी पदों से इस्तीफा दिया, हुए भावुक, 18 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ
-
जीडीए की नई महायोजना 2031 तैयार, बोर्ड की मुहर बाकी, बैठक जल्द
-
सात सौ विजेता खिलाड़ी होंगे पुरस्कृत, पीएम और सीएम करेंगे संबोधित
-
पूर्व डीजीपी की भतीजी की ट्रेन से गिरकर मौत, हाल ही अमेरिका से लौटी थीं
-
Gorakhpur News: यूपी से बिहार शराब की तस्करी का पर्दाफाश, गैंग के सात सदस्यों को एसटीएफ ने दबोचा
-
NER News: कुछ रेल गाड़ियों के मार्ग बदले, कुछ निरस्त, जानिए क्यों
-
Gorakhpur News: जलकल इम्प्लाईज यूनियन के संजय बने अध्यक्ष व अमृत पाल महामंत्री
-
देवरिया में ट्रेन की चपेट में आकर दो युवकों की मौत, घटनाएं चौबीस घंटे के भीतर घटीं