Gorakhpur/Woman killed her husband by strangling him with wire: गोरखनाथ इलाके के तिलिया कुंआ विकासनगर में शुक्रवार की देर रात एक महिला ने अपने पति की तार से गला कसकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पति पत्नी के विवाद का कारण पैतृक मकान को बेचने को लेकर था. महिला को सूचना मिली थी कि उसका पति मकान को बेचने की तैयारी कर रहा है. बताया जा रहा है कि बच्चों के बेसहारा होने की चिंता में, पति से हुए विवाद के बाद महिला ने यह घातक कदम उठाया.
विकासनगर इलाके के तिलिया कुंआ निवासी अशोक निषाद (40) का अपनी पत्नी रिंकी देवी से विवाद चल रहा था. उसकी पत्नी पिछले सात महीने से अलग रह रही थी. तीन बच्चों की मां रिंकी को पता चला कि उसका पति घर बेच रहा है. शुक्रवार की रात वह अपने पति के घर गई. रात में करीब दो बजे पति के साथ उसका विवाद हुआ जिसके बाद उसने अशोक की तार से गला कसकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची गोरखनाथ पुलिस ने रिंकी को गिरफ्तार कर लिया. अशोक के भाई खूबलाल की तहरीर पर केस दर्ज करके रिंकी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया.
परिजनों ने मीडिया को बताया कि रिंकी की 20 साल पहले अशोक से शादी हुई थी. पति से विवाद के चलते वह पिछले सात महीने से अलग रहती थी. उसके तीन बच्चे हैं. इसमें एक बेटी की शादी भी हो गई है. बताया जा रहा है कि परिवारिक कलह की वजह से ही पति-पत्नी में दूरी हो गई थी. रिंकी को लग रहा था कि पति अगर अपने हिस्से का घर बेच देगा तो उसके बच्चे बेसहारा हो जाएंगे.
पत्नी ने तार से गला कसकर पति की हत्या की है. उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, उसने बताया कि पति घर बेच रहा था इसलिए विवाद हुआ और ये घटना हो गई. उसे जेल भेज दिया गया है.
-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
-
Gorakhpur News:भारत -नेपाल सीमा पर अलर्ट, सोनौली बॉर्डर पर अमृतपाल और पपलप्रीत के पोस्टर चस्पा
-
Gorakhpur News:सजीसंवरी रामगढ़ झील में इंटर यूनिर्वसिटी खेलो इंडिया रोइंग गेम्स अप्रैल में
-
पेंशन सेटिलमेन्ट परिवाद में संगठन की भूमिका महत्वपूर्णः अमिय रमण
-
Kaam Ki Khabar: आधार को ऑनलाइन अपडेट करने की मुफ्त सुविधा शुरू
-
सर्किट रेट और मार्केट रेट में उलझा ‘नया गोरखपुर’ का सपना
-
एक नज़र में जानिए आज किन सड़कों की सौगात देंगे नितिन गडकरी
-
दुखद: ग्रीनलैंड अस्पताल में टीका लगवाने वाले दूसरे बच्चे की भी मौत, डॉ. सुधीर के खिलाफ एक और केस दर्ज
-
Gorakhpur News: चालीस हजार रुपये नहीं मिले तो पिता के टुकड़े किए, बोरे में भरकर नाले में फेंका
-
Gorakhpur News: जानलेवा लापरवाही में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पर केस दर्ज
-
Good News: अगले महीने करें एलआईजी और ईडब्ल्यूएस आवास के लिए आवेदन
-
Gorakhpur News: गोरखपुर में फर्जी अस्पताल के मास्टरमाइंड डॉक्टर की कहानी कर देगी हैरान
-
Gorakhpur News:चंपारण नाट्य एवं लघु फिल्मोत्सव एक से,नामचीन हस्तियां शामिल होंगी