Gorakhpur/Woman killed her husband by strangling him with wire: गोरखनाथ इलाके के तिलिया कुंआ विकासनगर में शुक्रवार की देर रात एक महिला ने अपने पति की तार से गला कसकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पति पत्नी के विवाद का कारण पैतृक मकान को बेचने को लेकर था. महिला को सूचना मिली थी कि उसका पति मकान को बेचने की तैयारी कर रहा है. बताया जा रहा है कि बच्चों के बेसहारा होने की चिंता में, पति से हुए विवाद के बाद महिला ने यह घातक कदम उठाया.
विकासनगर इलाके के तिलिया कुंआ निवासी अशोक निषाद (40) का अपनी पत्नी रिंकी देवी से विवाद चल रहा था. उसकी पत्नी पिछले सात महीने से अलग रह रही थी. तीन बच्चों की मां रिंकी को पता चला कि उसका पति घर बेच रहा है. शुक्रवार की रात वह अपने पति के घर गई. रात में करीब दो बजे पति के साथ उसका विवाद हुआ जिसके बाद उसने अशोक की तार से गला कसकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची गोरखनाथ पुलिस ने रिंकी को गिरफ्तार कर लिया. अशोक के भाई खूबलाल की तहरीर पर केस दर्ज करके रिंकी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया.
परिजनों ने मीडिया को बताया कि रिंकी की 20 साल पहले अशोक से शादी हुई थी. पति से विवाद के चलते वह पिछले सात महीने से अलग रहती थी. उसके तीन बच्चे हैं. इसमें एक बेटी की शादी भी हो गई है. बताया जा रहा है कि परिवारिक कलह की वजह से ही पति-पत्नी में दूरी हो गई थी. रिंकी को लग रहा था कि पति अगर अपने हिस्से का घर बेच देगा तो उसके बच्चे बेसहारा हो जाएंगे.
पत्नी ने तार से गला कसकर पति की हत्या की है. उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, उसने बताया कि पति घर बेच रहा था इसलिए विवाद हुआ और ये घटना हो गई. उसे जेल भेज दिया गया है.
-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
-
Gorakhpur News:सीबीएसई की 12वीं के नतीजे में महराजगंज से अंजली ने किया टॉप
-
Gorakhpur News:कर्मचारियों ने बनाई रणनीति, ओपीएस की बहाली को दौड़ाएंगे ‘‘पेंशन रथ‘‘
-
Gorakhpur News:दस वर्षीय बच्चे का अपहरण कर ले ली जान, टाफी का लालच दे स्कूल से उठाया
-
Gorakhpur News:आटो चालक सावधान! महिला सवारी हो और अश्लील गाने बजे तो खैर नहीं
-
Gorakhpur News:मतगणना और प्रशिक्षण की तैयारियां शुरू, नगर निकाय चुनाव परिणाम 13 को
-
बिजली विभाग में नियुक्ति का यह कारनामा देख उड़ जाएंगे होश!
-
Gorakhpur News:मुर्गे के मीट के लिए विवाह में खलल डाला, मारपीट की, सिर फोड़ डाला
-
Gorakhpur News: एनएबीएच की पूर्ण मान्यता वाला शहर का पहला हॉस्पिटल बना फातिमा अस्पताल
-
Gorakhpur News:गोरखनाथ इलाके में पेंट की दुकान में आधी रात लगी आग, मुश्किल से बची जान
-
Gorakhpur News:बोर्ड परीक्षा में जनता इंटर मीडिएट कालेज, इंद्रपुर का परिणाम रहा शानदार
-
Gorakhpur News:गोरखपुर में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का तरणताल तैयार, हुआ उद्घाटन
-
Gorakhpur News:महंगाई से त्रस्त राज्यकर्मियों को भी मिले बढ़ा 4 प्रतिशत डीएःरूपेश