Gorakhpur/Woman killed her husband by strangling him with wire: गोरखनाथ इलाके के तिलिया कुंआ विकासनगर में शुक्रवार की देर रात एक महिला ने अपने पति की तार से गला कसकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पति पत्नी के विवाद का कारण पैतृक मकान को बेचने को लेकर था. महिला को सूचना मिली थी कि उसका पति मकान को बेचने की तैयारी कर रहा है. बताया जा रहा है कि बच्चों के बेसहारा होने की चिंता में, पति से हुए विवाद के बाद महिला ने यह घातक कदम उठाया.
विकासनगर इलाके के तिलिया कुंआ निवासी अशोक निषाद (40) का अपनी पत्नी रिंकी देवी से विवाद चल रहा था. उसकी पत्नी पिछले सात महीने से अलग रह रही थी. तीन बच्चों की मां रिंकी को पता चला कि उसका पति घर बेच रहा है. शुक्रवार की रात वह अपने पति के घर गई. रात में करीब दो बजे पति के साथ उसका विवाद हुआ जिसके बाद उसने अशोक की तार से गला कसकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची गोरखनाथ पुलिस ने रिंकी को गिरफ्तार कर लिया. अशोक के भाई खूबलाल की तहरीर पर केस दर्ज करके रिंकी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया.
परिजनों ने मीडिया को बताया कि रिंकी की 20 साल पहले अशोक से शादी हुई थी. पति से विवाद के चलते वह पिछले सात महीने से अलग रहती थी. उसके तीन बच्चे हैं. इसमें एक बेटी की शादी भी हो गई है. बताया जा रहा है कि परिवारिक कलह की वजह से ही पति-पत्नी में दूरी हो गई थी. रिंकी को लग रहा था कि पति अगर अपने हिस्से का घर बेच देगा तो उसके बच्चे बेसहारा हो जाएंगे.
पत्नी ने तार से गला कसकर पति की हत्या की है. उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, उसने बताया कि पति घर बेच रहा था इसलिए विवाद हुआ और ये घटना हो गई. उसे जेल भेज दिया गया है.
-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
-
Gorakhpur News : Thoracotomy’ for the first time in AIIMS-GKP
-
Gorakhpur News : एम्स गोरखपुर को बड़ी कामयाबी, पहली बार की ‘थोरैकोटॉमी‘
-
Gorakhpur News:बैंकों में लाकर के बदले नियम, बैंक से करें संपर्क
-
नेपाल जा रहे हैं तो इससे ज्यादा कैश मत रखें साथ, वरना…
-
बृजमनगंज के रहने वाले उमेश ने पाकिस्तान की जेल में काटे 27 माह, कहानी हैरान कर देगी
-
बिजली दफ्तर में ऑडिट से पहले आग लगने के मामले में दो लिपिक निलंबित
-
Gorakhpur News:गोरखपुर में हुई झमाझम बारिश, सावनी हुआ मौसम, कई इलाकों में पानी जमा
-
Gorakhpur News:खोराबार टाउनशिप पर विरोध के काले बादल
-
Gorakhpur News:आवारा कुत्तों का जोखिम बढ़ा, काटते, दौड़ाते, शोर मचाते
-
Gorakhpur News: सीपीओ.प्र. संग पेंशनर्स एसोसिएशन ने की बैठक, उठाए प्रमुख मुद्दे
-
Gorakhpur News: भोले कै दरबार मा भै संतन की भीर
-
Gorakhpur News:बोलेरो चाय की दुकान में घुसी, एक की मौत, 6 घायल