क्राइम गोरखनाथ थाना

पैतृक मकान बेच रहा था पति, महिला ने तार से गला कसकर मार डाला

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Woman killed her husband by strangling him with wire: गोरखनाथ इलाके के तिलिया कुंआ विकासनगर में शुक्रवार की देर रात एक महिला ने अपने पति की तार से गला कसकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पति पत्नी के विवाद का कारण पैतृक मकान को बेचने को लेकर था. महिला को सूचना मिली थी कि उसका पति मकान को बेचने की तैयारी कर रहा है. बताया जा रहा है कि बच्चों के बेसहारा होने की चिंता में, पति से हुए विवाद के बाद महिला ने यह घातक कदम उठाया.

विकासनगर इलाके के तिलिया कुंआ निवासी अशोक निषाद (40) का अपनी पत्नी रिंकी देवी से विवाद चल रहा था. उसकी पत्नी पिछले सात महीने से अलग रह रही थी. तीन बच्चों की मां रिंकी को पता चला कि उसका पति घर बेच रहा है. शुक्रवार की रात वह अपने पति के घर गई. रात में करीब दो बजे पति के साथ उसका विवाद हुआ जिसके बाद उसने अशोक की तार से गला कसकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची गोरखनाथ पुलिस ने रिंकी को गिरफ्तार कर लिया. अशोक के भाई खूबलाल की तहरीर पर केस दर्ज करके रिंकी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया.

परिजनों ने मीडिया को बताया कि रिंकी की 20 साल पहले अशोक से शादी हुई थी. पति से विवाद के चलते वह पिछले सात महीने से अलग रहती थी. उसके तीन बच्चे हैं. इसमें एक बेटी की शादी भी हो गई है. बताया जा रहा है कि परिवारिक कलह की वजह से ही पति-पत्नी में दूरी हो गई थी. रिंकी को लग रहा था कि पति अगर अपने हिस्से का घर बेच देगा तो उसके बच्चे बेसहारा हो जाएंगे.

पत्नी ने तार से गला कसकर पति की हत्या की है. उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, उसने बताया कि पति घर बेच रहा था इसलिए विवाद हुआ और ये घटना हो गई. उसे जेल भेज दिया गया है.

-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी



  • गोरखपुर: लाखों की आबादी पर एक अदद पुलिस चौकी, वह भी शिफ्ट हो रही 4 किमी दूर, नागरिकों में रोष

    गोरखपुर: लाखों की आबादी पर एक अदद पुलिस चौकी, वह भी शिफ्ट हो रही 4 किमी दूर, नागरिकों में रोष

  • विशाल हत्याकांड: शराब पार्टी में महज 50 रुपये के लिए हुआ झगड़ा, दोस्तों ने ही कीचड़ में दबा दिया सिर

    विशाल हत्याकांड: शराब पार्टी में महज 50 रुपये के लिए हुआ झगड़ा, दोस्तों ने ही कीचड़ में दबा दिया सिर

  • नगर निगम: विकास कार्यों में मनमानी पर पीडब्ल्यूडी और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को सख्त चेतावनी

    नगर निगम: विकास कार्यों में मनमानी पर पीडब्ल्यूडी और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को सख्त चेतावनी

  • गोरखनाथ मंदिर खिचड़ी मेला के पीछे छिपे हैं कई पौराणिक रहस्य और मान्यताएं

    गोरखनाथ मंदिर खिचड़ी मेला के पीछे छिपे हैं कई पौराणिक रहस्य और मान्यताएं

  • डीडीयू: अब सेल्फ-फाइनेंस कोर्स में भी होगी PhD, संविदा शिक्षक बनेंगे गाइड; जानें कब होगी परीक्षा

    डीडीयू: अब सेल्फ-फाइनेंस कोर्स में भी होगी PhD, संविदा शिक्षक बनेंगे गाइड; जानें कब होगी परीक्षा

  • गोरखपुर मर्डर मिस्ट्री: पत्नी की हत्या कर पीछे दफनाया शव, आरोपी पति सलाखों के पीछे

    गोरखपुर मर्डर मिस्ट्री: पत्नी की हत्या कर पीछे दफनाया शव, आरोपी पति सलाखों के पीछे

  • गोरखपुर: 3.22 लाख मतदाताओं पर मंडराया संकट, प्रशासन ने मांगा नागरिकता का ठोस सबूत

    गोरखपुर: 3.22 लाख मतदाताओं पर मंडराया संकट, प्रशासन ने मांगा नागरिकता का ठोस सबूत

  • गोरखपुर: जहां प्रेमचंद ने दी थी शिक्षा, वहीं सांसद रवि किशन ने किया भव्य ऑडिटोरियम का आगाज़

    गोरखपुर: जहां प्रेमचंद ने दी थी शिक्षा, वहीं सांसद रवि किशन ने किया भव्य ऑडिटोरियम का आगाज़

  • गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

    गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

  • गोरखपुर न्यूज़: लिफ्ट देने के बहाने युवती से दुष्कर्म की कोशिश, सूनसान पुल के नीचे घसीटा

    गोरखपुर न्यूज़: लिफ्ट देने के बहाने युवती से दुष्कर्म की कोशिश, सूनसान पुल के नीचे घसीटा

  • गोरखपुर में क्रिकेट का महाकुंभ: सिंधी प्रीमियर लीग का भव्य आगाज, 30 दिसंबर तक जमेगा रंग

    गोरखपुर में क्रिकेट का महाकुंभ: सिंधी प्रीमियर लीग का भव्य आगाज, 30 दिसंबर तक जमेगा रंग

  • डीडीयू के छात्रों के लिए सुनहरा मौका: नवाचार को मिला बड़ा मंच, ‘इनोवेशन अवार्ड’ के लिए आवेदन शुरू

    डीडीयू के छात्रों के लिए सुनहरा मौका: नवाचार को मिला बड़ा मंच, ‘इनोवेशन अवार्ड’ के लिए आवेदन शुरू

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक