Gorakhpur/Woman killed her husband by strangling him with wire: गोरखनाथ इलाके के तिलिया कुंआ विकासनगर में शुक्रवार की देर रात एक महिला ने अपने पति की तार से गला कसकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पति पत्नी के विवाद का कारण पैतृक मकान को बेचने को लेकर था. महिला को सूचना मिली थी कि उसका पति मकान को बेचने की तैयारी कर रहा है. बताया जा रहा है कि बच्चों के बेसहारा होने की चिंता में, पति से हुए विवाद के बाद महिला ने यह घातक कदम उठाया.
विकासनगर इलाके के तिलिया कुंआ निवासी अशोक निषाद (40) का अपनी पत्नी रिंकी देवी से विवाद चल रहा था. उसकी पत्नी पिछले सात महीने से अलग रह रही थी. तीन बच्चों की मां रिंकी को पता चला कि उसका पति घर बेच रहा है. शुक्रवार की रात वह अपने पति के घर गई. रात में करीब दो बजे पति के साथ उसका विवाद हुआ जिसके बाद उसने अशोक की तार से गला कसकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची गोरखनाथ पुलिस ने रिंकी को गिरफ्तार कर लिया. अशोक के भाई खूबलाल की तहरीर पर केस दर्ज करके रिंकी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया.
परिजनों ने मीडिया को बताया कि रिंकी की 20 साल पहले अशोक से शादी हुई थी. पति से विवाद के चलते वह पिछले सात महीने से अलग रहती थी. उसके तीन बच्चे हैं. इसमें एक बेटी की शादी भी हो गई है. बताया जा रहा है कि परिवारिक कलह की वजह से ही पति-पत्नी में दूरी हो गई थी. रिंकी को लग रहा था कि पति अगर अपने हिस्से का घर बेच देगा तो उसके बच्चे बेसहारा हो जाएंगे.
पत्नी ने तार से गला कसकर पति की हत्या की है. उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, उसने बताया कि पति घर बेच रहा था इसलिए विवाद हुआ और ये घटना हो गई. उसे जेल भेज दिया गया है.
-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
-
गोरखपुर जिले की पहली महिला थानेदार बनीं सुनीता सिंह, तिवारीपुर थाने की मिली कमान
-
World heart day: दिल की देखभाल में गोरखपुरिये भी हैं पीछे, लगातार बढ़ रहे मरीज
-
गोरखपुर कलक्ट्रेट में बनेंगे ट्विन टॉवर, एक जगह मिलेंगे सभी अधिकारी
-
भू-माफिया कमलेश के खिलाफ जालसाजी का 25वां केस दर्ज
-
हाई वोल्टेज करंट से ट्रक में लगी आग, दो झुलसे
-
पुलिसकर्मी के बेटे ने पूर्व डीजीपी के फर्जी हस्ताक्षर वाला लेटर देकर की पांच लाख की ठगी
-
शहर में सुविधाएं मिल रही हैं, तो हमें सफाई का दायित्व भी याद रखना है: सीएम
-
Sidhu moose wala case : एनआईए टीम पहुंची गोरखपुर, लॉरेंस विश्नोई के शूटर शशांक के दो दोस्तों से की पूछताछ
-
पादरी बाजार फ्लाईओवर को मिला ग्रीन सिग्नल, साल भर में फर्राटा भरेंगे वाहन
-
29 सितंबर से लगेगा पितृपक्ष, 14 अक्टूबर तक रहेगा
-
प्रियंका बनीं यूपी की पहली महिला थानाध्यक्ष
-
इस हफ्ते क्या कहती हैं राशियां