बुलंदशहर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस की 5 टीमें
बुलंदशहर में पूर्व भाजपा ब्लॉक प्रमुख विनोद चौधरी की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। उनका शव घर में खून से लथपथ मिला। वह हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे थे और पैरोल पर बाहर थे। जानें क्या है पूरा मामला और क्यों परिवार ने प्रॉपर्टी विवाद को बताया हत्या की वजह।