Lady Constable Arrested Police Bharti Exam 2024: पुलिस भर्ती परीक्षा में पास कराने और सिपाही की नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों से पैसा लेने वाली बासगांव की रहने वाली महिला सिपाही पिंकी सोनकर को बासगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पिंकी से बासगांव थाने पर एसटीएफ ने भी कड़ाई से पूछताछ की.
गिरफ्तारी के मामले में एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने बताया कि नई दिल्ली के एक व्यक्ति से सिपाही भर्ती में नौकरी दिलाने के नाम पर पैसा लिया था. वर्तमान में महिला सिपाही श्रावस्ती जिले में तैनात है. अवकाश पर रहने की वजह से वहां के एसपी ने महिला सिपाही को सस्पेंड कर दिया था. तभी से वह बासगांव में रह रही थी. गिरफ्तार महिला सिपाही के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.
बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस को खबर मिली कि बासगांव की रहने वाली महिला सिपाही ने अपने भतीजे सहित कई लोगों से पुलिस भर्ती में नौकरी दिलाने के नाम पर चालीस हजार रुपये एडवांस में ले लिया है. सूचना के आधार पर बासगांव पुलिस ने महिला सिपाही के घर पर छापेमारी कर उसे हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू कर दी. पूछताछ के दौरान पता चला कि नई दिल्ली संगम विहार दिल्ली निवासी देवेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र रविन्द्र सिंह ने महिला सिपाही को पुलिस भर्ती के लिए पैसा दिया है. इसके आलावा कई अन्य लोगों ने भी नौकरी के लिए सिपाही को पैसा दिया है. महिला सिपाही का मोबाइल कॉल डिटेल पुलिस खंगाल रही है.
एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने बताया कि महिला सिपाही पिंकी सोनकर के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए एसएसपी ने एसपी सिटी केके विश्नोई को नोडल अधिकारी बनाया है.
पूर्व प्रधान को दी सख्त हिदायत: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंध लगाने वाले एसटीएफ के रडार पर हैं. एसटीएफ इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश सिंह टीम के साथ बासगांव थाने पर पहुंचे। टीम ने महिला सिपाही से नौकरी के नाम पर पैसा लेने के संबंध में पूछताछ की. महिला सिपाही की मददगारों की भी तलाश शुरू कर दी गयी है. पुलिस और एसटीएफ ने ऐसे लोगों की सूची तैयार की है जो गोरखपुर मंडल के विभिन्न जिले में आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षाओं में पहले भी गड़बड़ी करने के मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं. एक पूर्व प्रधान भी परीक्षा में नकल करने के मामले में गिरफ्तार हो चुका है. पुलिस ने उस प्रधान को हिदायत दी है कि परीक्षा के दौरान वह घर से बाहर नहीं निकलेगा. अगर संलिप्ता मिली तो जेल जाना तय है.
यह भी पढ़ें…
-
धर्मांतरण का ‘चंगाई’ रैकेट: गोरखपुर में 100 गरीब हिंदुओं को ईसाई बनाने की कोशिश, 2 गिरफ्तार
-
‘चटोरी गली’ में पार्किंग से निगम ने उठाई स्कूटी, व्यापारी ने 40 हजार रुपये गायब होने का लगाया आरोप
-
गोरखपुर: छपिया फोरलेन बना मौत का रास्ता, बुलेट सवार छात्रा की सड़क हादसे में मौत से मचा कोहराम
-
डीडीयू में जल संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण के लिए बड़ी पहल, परिसर में स्थापित होगा 12 KLD क्षमता का STP
-
गोरखपुर यातायात डायवर्जन, दुर्गा पूजा और दशहरा मेले के लिए दो दिन बदलेगा रूट, आज शाम 5 बजे से लागू
-
गोरखपुर में बाइक टक्कर के बाद भीड़ का तांडव, 11वीं के छात्र आकाश निषाद की पीट-पीटकर हत्या
-
बुढ़िया माई मंदिर पर बनेगा झूला पुल, सीएम योगी ने नवरात्र में दिया बड़ा तोहफा, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
-
गोरखपुर: शाहपुर में बंद मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी, पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही
-
फातिमा कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में ‘विश्व हृदय दिवस’ पर कार्डियोलॉजिस्ट ने दिए स्वस्थ रहने के मंत्र
-
पार्सल पर लेबल बदलकर एप्पल के चार महंगे लैपटॉप कौड़ियों में ले लिए, डिलीवरी बॉय को ऐसे ठग लिया