परीक्षा पास कराने के नाम पर वसूली का भंडाफोड़, महिला सिपाही गिरफ्तार

Police Bharti

Lady Constable Arrested Police Bharti Exam 2024: पुलिस भर्ती परीक्षा में पास कराने और सिपाही की नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों से पैसा लेने वाली बासगांव की रहने वाली महिला सिपाही पिंकी सोनकर को बासगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पिंकी से बासगांव थाने पर एसटीएफ ने भी कड़ाई से पूछताछ की. 

गिरफ्तारी के मामले में एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने बताया कि नई दिल्ली के एक व्यक्ति से सिपाही भर्ती में नौकरी दिलाने के नाम पर पैसा लिया था. वर्तमान में महिला सिपाही श्रावस्ती जिले में तैनात है. अवकाश पर रहने की वजह से वहां के एसपी ने महिला सिपाही को सस्पेंड कर दिया था. तभी से वह बासगांव में रह रही थी. गिरफ्तार महिला सिपाही के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. 

बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस को खबर मिली कि बासगांव की रहने वाली महिला सिपाही ने अपने भतीजे सहित कई लोगों से पुलिस भर्ती में नौकरी दिलाने के नाम पर चालीस हजार रुपये एडवांस में ले लिया है. सूचना के आधार पर बासगांव पुलिस ने महिला सिपाही के घर पर छापेमारी कर उसे हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू कर दी. पूछताछ के दौरान पता चला कि नई दिल्ली संगम विहार दिल्ली निवासी देवेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र रविन्द्र सिंह ने महिला सिपाही को पुलिस भर्ती के लिए पैसा दिया है. इसके आलावा कई अन्य लोगों ने भी नौकरी के लिए सिपाही को पैसा दिया है. महिला सिपाही का मोबाइल कॉल डिटेल पुलिस खंगाल रही है. 

एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने बताया कि महिला सिपाही पिंकी सोनकर के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए एसएसपी ने एसपी सिटी केके विश्नोई को नोडल अधिकारी बनाया है.

पूर्व प्रधान को दी सख्त हिदायत: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंध लगाने वाले एसटीएफ के रडार पर हैं. एसटीएफ इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश सिंह टीम के साथ बासगांव थाने पर पहुंचे। टीम ने महिला सिपाही से नौकरी के नाम पर पैसा लेने के संबंध में पूछताछ की. महिला सिपाही की मददगारों की भी तलाश शुरू कर दी गयी है. पुलिस और एसटीएफ ने ऐसे लोगों की सूची तैयार ​की है जो गोरखपुर मंडल के विभिन्न जिले में आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षाओं में पहले भी गड़बड़ी करने के मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं. एक पूर्व प्रधान भी परीक्षा में नकल करने के मामले में गिरफ्तार हो चुका है. पुलिस ने उस प्रधान को हिदायत दी है कि परीक्षा के दौरान वह घर से बाहर नहीं निकलेगा. अगर संलिप्ता मिली तो जेल जाना तय है.


यह भी पढ़ें…

  • सेंट जोसेफ स्कूल: 25 साल बेमिसाल! गोरखनाथ में हुआ रजत जयंती समारोह का भव्य आगाज़

    सेंट जोसेफ स्कूल: 25 साल बेमिसाल! गोरखनाथ में हुआ रजत जयंती समारोह का भव्य आगाज़

  • किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप: SISA स्पोर्ट्स अकादमी की दो बेटियों ने मेरठ में लहराया परचम

    किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप: SISA स्पोर्ट्स अकादमी की दो बेटियों ने मेरठ में लहराया परचम

  • डीडीयू न्यूज़ | गोरखपुर विश्वविद्यालय | डीडीयू समाचार | DDU News | Deen Dayal Upadhyay University

    डीडीयू एथलेटिक्स की टीम घोषित, वॉलीबॉल टीम का चयन 19 को

  • गोरखपुर समाचार | गोरखपुर सिटी न्यूज़

    समाजवादी शिक्षक सभा: भोलानाथ शुक्ला बने गोरखपुर के नए जिलाध्यक्ष

  • सर्वाइकल कैंसर से बचाव: गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शुरू किया छात्राओं के लिए खास वैक्सीनेशन प्रोग्राम

    सर्वाइकल कैंसर से बचाव: गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शुरू किया छात्राओं के लिए खास वैक्सीनेशन प्रोग्राम

  • फातिमा हॉस्पिटल के 'CME Spectrum' में देशभर के विशेषज्ञों ने साझा किए लेटेस्ट रिसर्च और अनुभव

    फातिमा हॉस्पिटल के ‘CME Spectrum’ में देशभर के विशेषज्ञों ने साझा किए लेटेस्ट रिसर्च और अनुभव

  • रामगढ़ताल इलाके में रविवार सुबह तीन मंजिला रेस्टोरेंट में लगी आग, बाथरूम में दम घुटने से कर्मचारी की मौत

    रामगढ़ताल इलाके में रविवार सुबह तीन मंजिला रेस्टोरेंट में लगी आग, बाथरूम में दम घुटने से कर्मचारी की मौत

  • आयुर्वेद सलाह: ठंड में जोड़ों का दर्द सताए तो आहार में अपनाएं गुड़, अदरक और लहसुन

    आयुर्वेद सलाह: ठंड में जोड़ों का दर्द सताए तो आहार में अपनाएं गुड़, अदरक और लहसुन

  • गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे

    गोरखपुर-लखनऊ के सफर में बचेगा 2 घंटा, कल से शुरू होगी लिंक एक्सप्रेस वे नॉनस्टॉप बस

  • जब कुत्ते की तरह भौंकने लगी गाय तो बदहवास गए गांव के लोग, एंटी रैबीज लगवाने के लिए भागे अस्पताल

    जब कुत्ते की तरह भौंकने लगी गाय तो बदहवास गए गांव के लोग, एंटी रैबीज लगवाने के लिए भागे अस्पताल

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक