परीक्षा पास कराने के नाम पर वसूली का भंडाफोड़, महिला सिपाही गिरफ्तार

Police Bharti

Lady Constable Arrested Police Bharti Exam 2024: पुलिस भर्ती परीक्षा में पास कराने और सिपाही की नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों से पैसा लेने वाली बासगांव की रहने वाली महिला सिपाही पिंकी सोनकर को बासगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पिंकी से बासगांव थाने पर एसटीएफ ने भी कड़ाई से पूछताछ की. 

गिरफ्तारी के मामले में एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने बताया कि नई दिल्ली के एक व्यक्ति से सिपाही भर्ती में नौकरी दिलाने के नाम पर पैसा लिया था. वर्तमान में महिला सिपाही श्रावस्ती जिले में तैनात है. अवकाश पर रहने की वजह से वहां के एसपी ने महिला सिपाही को सस्पेंड कर दिया था. तभी से वह बासगांव में रह रही थी. गिरफ्तार महिला सिपाही के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. 

बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस को खबर मिली कि बासगांव की रहने वाली महिला सिपाही ने अपने भतीजे सहित कई लोगों से पुलिस भर्ती में नौकरी दिलाने के नाम पर चालीस हजार रुपये एडवांस में ले लिया है. सूचना के आधार पर बासगांव पुलिस ने महिला सिपाही के घर पर छापेमारी कर उसे हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू कर दी. पूछताछ के दौरान पता चला कि नई दिल्ली संगम विहार दिल्ली निवासी देवेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र रविन्द्र सिंह ने महिला सिपाही को पुलिस भर्ती के लिए पैसा दिया है. इसके आलावा कई अन्य लोगों ने भी नौकरी के लिए सिपाही को पैसा दिया है. महिला सिपाही का मोबाइल कॉल डिटेल पुलिस खंगाल रही है. 

एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने बताया कि महिला सिपाही पिंकी सोनकर के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए एसएसपी ने एसपी सिटी केके विश्नोई को नोडल अधिकारी बनाया है.

पूर्व प्रधान को दी सख्त हिदायत: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंध लगाने वाले एसटीएफ के रडार पर हैं. एसटीएफ इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश सिंह टीम के साथ बासगांव थाने पर पहुंचे। टीम ने महिला सिपाही से नौकरी के नाम पर पैसा लेने के संबंध में पूछताछ की. महिला सिपाही की मददगारों की भी तलाश शुरू कर दी गयी है. पुलिस और एसटीएफ ने ऐसे लोगों की सूची तैयार ​की है जो गोरखपुर मंडल के विभिन्न जिले में आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षाओं में पहले भी गड़बड़ी करने के मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं. एक पूर्व प्रधान भी परीक्षा में नकल करने के मामले में गिरफ्तार हो चुका है. पुलिस ने उस प्रधान को हिदायत दी है कि परीक्षा के दौरान वह घर से बाहर नहीं निकलेगा. अगर संलिप्ता मिली तो जेल जाना तय है.


यह भी पढ़ें…

  • Discussion on laws related to women's safety, message of saving environment by taking out rally

    महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों पर चर्चा, रैली निकालकर पर्यावरण बचाने का संदेश

  • Go Gorakhpur News

    गोरखपुर में इन ​तीन जगहों के आसपास नहीं बना सकेंगे हाईराइज बिल्डिंग

  • On the occasion of International Women's Day, General Manager Saujanya Mathur inspects the Route Relay Interlocking Panel at Gorakhpur Station Yard

    Women on Indian Railways: Taking Charge of Train Operations, Signaling, Ticket Checking, and Technical Roles

  • तीसरे आम चुनाव में गोरखपुर-बस्ती मंडल की सीटों के नतीजे

    तीसरे आम चुनाव में गोरखपुर-बस्ती मंडल की सीटों के नतीजे

  • General election History

    महाराष्ट्र की सोलापुर सीट के अब तक चुनावी नतीजे

  • 57 आम चुनाव: कांग्रेस की आंधी में चमके सिंहासन तो ​डटे रहे सिब्बन

    57 आम चुनाव: कांग्रेस की आंधी में चमके सिंहासन तो ​डटे रहे सिब्बन

  • Go Gorakhpur News

    बच्चों को लेकर एक बार बौद्ध संग्रहालय ज़रूर जाएं, काफ़ी कुछ है जानने लायक

  • Gorakhpur crime

    75 हजार में दिया दुबई का नकली वीज़ा, दिल्ली पहुंचने पर खुला फर्जीवाड़ा

  • Go Gorakhpur News

    हेलो, मैं बीडीओ बोल रहा हूं…तीन बीडीसी सदस्यों से 78 हजार की ठगी

  • गोरखपुर-आनन्द विहार के बीच होली स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल यहां जानें

    गोरखपुर-आनन्द विहार के बीच होली स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल यहां जानें

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक