परीक्षा पास कराने के नाम पर वसूली का भंडाफोड़, महिला सिपाही गिरफ्तार

Police Bharti

Lady Constable Arrested Police Bharti Exam 2024: पुलिस भर्ती परीक्षा में पास कराने और सिपाही की नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों से पैसा लेने वाली बासगांव की रहने वाली महिला सिपाही पिंकी सोनकर को बासगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पिंकी से बासगांव थाने पर एसटीएफ ने भी कड़ाई से पूछताछ की. 

गिरफ्तारी के मामले में एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने बताया कि नई दिल्ली के एक व्यक्ति से सिपाही भर्ती में नौकरी दिलाने के नाम पर पैसा लिया था. वर्तमान में महिला सिपाही श्रावस्ती जिले में तैनात है. अवकाश पर रहने की वजह से वहां के एसपी ने महिला सिपाही को सस्पेंड कर दिया था. तभी से वह बासगांव में रह रही थी. गिरफ्तार महिला सिपाही के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. 

बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस को खबर मिली कि बासगांव की रहने वाली महिला सिपाही ने अपने भतीजे सहित कई लोगों से पुलिस भर्ती में नौकरी दिलाने के नाम पर चालीस हजार रुपये एडवांस में ले लिया है. सूचना के आधार पर बासगांव पुलिस ने महिला सिपाही के घर पर छापेमारी कर उसे हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू कर दी. पूछताछ के दौरान पता चला कि नई दिल्ली संगम विहार दिल्ली निवासी देवेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र रविन्द्र सिंह ने महिला सिपाही को पुलिस भर्ती के लिए पैसा दिया है. इसके आलावा कई अन्य लोगों ने भी नौकरी के लिए सिपाही को पैसा दिया है. महिला सिपाही का मोबाइल कॉल डिटेल पुलिस खंगाल रही है. 

एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने बताया कि महिला सिपाही पिंकी सोनकर के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए एसएसपी ने एसपी सिटी केके विश्नोई को नोडल अधिकारी बनाया है.

पूर्व प्रधान को दी सख्त हिदायत: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंध लगाने वाले एसटीएफ के रडार पर हैं. एसटीएफ इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश सिंह टीम के साथ बासगांव थाने पर पहुंचे। टीम ने महिला सिपाही से नौकरी के नाम पर पैसा लेने के संबंध में पूछताछ की. महिला सिपाही की मददगारों की भी तलाश शुरू कर दी गयी है. पुलिस और एसटीएफ ने ऐसे लोगों की सूची तैयार ​की है जो गोरखपुर मंडल के विभिन्न जिले में आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षाओं में पहले भी गड़बड़ी करने के मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं. एक पूर्व प्रधान भी परीक्षा में नकल करने के मामले में गिरफ्तार हो चुका है. पुलिस ने उस प्रधान को हिदायत दी है कि परीक्षा के दौरान वह घर से बाहर नहीं निकलेगा. अगर संलिप्ता मिली तो जेल जाना तय है.


यह भी पढ़ें…

  • डीडीयू विश्वविद्यालय में वसंत पंचमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वीसी प्रो. पूनम टंडन और छात्राएं.

    ज्ञान और कला से मनुष्य को पूर्णता प्राप्त होती है: प्रो. पूनम टंडन

  • DDUGU news

    हीरक जयंती पर होगा इतिहास और अतीत अनोखा संगम

  • डीडीयू

    डीडीयू में एथलेटिक मीट का आगाज़ कल से

  • बजट के प्रावधानों के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव.

    रेल बजट: यूपी के लिए रिकॉर्ड 19,858 करोड़ रुपये, 18 गुना ज्यादा आवंटन

  • देवरिया

    देवरिया में पिता ने किया नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म, गिरफ्तार

  • Harivansh rai bachchan

    …जब बच्चन ने कल्याण के लिए लिखा गीत

  • देवरिया

    फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट पर पाई सरकारी नौकरी, चचेरे भाई ने खोली पोल

  • आरटीओ, गोरखपुर

    मार्च से शुरू होगा ऑनलाइन ड्राइविंग टेस्ट, दलालों की बंद हो जाएगी दुकान

  • Braj Holi, Basant Panchami, Temples Celebration, Gulal, Radha Krishna

    ब्रज की होली का आगाज, मंदिरों में उड़े गुलाल

  • गो यूपी न्यूज़

    सिपाही भर्ती: प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का लिंक यहां देखें

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक