लोकल न्यूज

शराब आत्मा और शरीर दोनों को मारती है!

गो गोरखपुर बतकही

चौराहे पर खबर तारी थी। लोग चर्चा कर रहे थे। नशे की हालत में था। यहीं बैठा था। कब लुढ़क गया, कब सांसें थम गईं। किसी को पता नहीं। पुलिस को सूचना गई।

पुलिस आई। उसने देखा। युवक के प्राणपखेरू उड़ चुके थे।

कहां का था, कौन था, कुछ पता नहीं। चर्चा थी नशे की हालत में था। धूप में देर तक पड़ा रहा। शायद जान जाने की वजह यही रही।

लोगों का अनुमान सही हो सकता है। विज्ञान भी यही कहता है। बाह्य संवेदनाओं को सबसे पहले त्वचा ग्रहण करती है। मांसपेशियां और उनसे गुजरती तांत्रिकाएं ग्रहण किए संदेश मस्तिष्क को पहुंचाना बंद कर देते हैं। कड़ाके की ठंड के दिनों में प्रायः इसके दुष्परिणाम ज्यादा दिखते हैं। मस्तिष्क और अंगों के बीच का संवाद भंग हो जाता है।

लड़खड़ाते कदम, संभलना, गिरना सधी जुबान न बोल पाना आदि। मस्तिष्क के संदेशों की वाहक तंत्रिकाओं का अंगों के साथ तालमेल का अभाव इसके सबूत हैं।

अफसोस! किसी परिवार का दीपक बुझ गया। “शराब आत्मा और शरीर दोनों को मारती है”। उन्होंने कहा था। वे फकीर थे। इसकी भयावहता समझते थे। आखिर वो राष्ट्रपिता जो थे।

मदिरा के पक्ष और विपक्ष दोनों है। हैरत है एक सात्विक ने पक्ष में एक यथार्थ का चित्रण किया। एक नामचीन साहित्यकार की जीवन शैली सुनाई। साहित्यकार विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे। विश्वविद्यालयीय पठन-पाठन, प्रशासनिक कार्य संपादित कर घर लौटते।

देर शाम दस्तरखान सजाते। खरीद कर लाते। अकेले जाम छलकाते। कभी किसी से साझा न करते। कोई साथ का हुआ तो आग्रह करने से बचते। महफिलों में गए तो खुद की साथ ले जाते। किसी की भावनाएं आहत न हों, इसका भरपूर ख्याल रखते। कभी किसी से उम्मीद नहीं की। न छिपाते, न बताते, न लड़खड़ाते, न असहज होते।

पूरी उम्र जी। जब तक जी शान से पी।



  • सात सौ विजेता खिलाड़ी होंगे पुरस्कृत, पीएम और सीएम करेंगे संबोधित

  • पूर्व डीजीपी की भतीजी की ट्रेन से गिरकर मौत, हाल ही अमेरिका से लौटी थीं

  • Gorakhpur News: यूपी से बिहार शराब की तस्करी का पर्दाफाश, गैंग के सात सदस्यों को एसटीएफ ने दबोचा

  • NER News: कुछ रेल गाड़ियों के मार्ग बदले, कुछ निरस्त, जानिए क्यों

  • Gorakhpur News: जलकल इम्प्लाईज यूनियन के संजय बने अध्यक्ष व अमृत पाल महामंत्री

  • देवरिया में ट्रेन की चपेट में आकर दो युवकों की मौत, घटनाएं चौबीस घंटे के भीतर घटीं

  • Old Pension Scheme: पीएम के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया, कर्मचारी आंदोलित

  • Bhojpuri Film Industry: गोरखपुर में शुरू हुई भोजपुरी की ‘सबसे बड़ी’ फिल्म की शूटिंग

  • टीबी अस्पताल के निकाले गए 45 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की वापसी

  • Assistant Professor DDUGU Recruitment: अंग्रेजी बनाम हिंदी के चलते रद हुई 18 दिसंबर को आयोजित परीक्षा

Jagdish Lal

Jagdish Lal

About Author

हिंदी पत्रकारिता से करीब चार दशकों तक सक्रिय जुड़ाव. संप्रति: लेखन, पठन-पाठन.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक