लोकल न्यूज

शराब आत्मा और शरीर दोनों को मारती है!

गो गोरखपुर बतकही

चौराहे पर खबर तारी थी। लोग चर्चा कर रहे थे। नशे की हालत में था। यहीं बैठा था। कब लुढ़क गया, कब सांसें थम गईं। किसी को पता नहीं। पुलिस को सूचना गई।

पुलिस आई। उसने देखा। युवक के प्राणपखेरू उड़ चुके थे।

कहां का था, कौन था, कुछ पता नहीं। चर्चा थी नशे की हालत में था। धूप में देर तक पड़ा रहा। शायद जान जाने की वजह यही रही।

लोगों का अनुमान सही हो सकता है। विज्ञान भी यही कहता है। बाह्य संवेदनाओं को सबसे पहले त्वचा ग्रहण करती है। मांसपेशियां और उनसे गुजरती तांत्रिकाएं ग्रहण किए संदेश मस्तिष्क को पहुंचाना बंद कर देते हैं। कड़ाके की ठंड के दिनों में प्रायः इसके दुष्परिणाम ज्यादा दिखते हैं। मस्तिष्क और अंगों के बीच का संवाद भंग हो जाता है।

लड़खड़ाते कदम, संभलना, गिरना सधी जुबान न बोल पाना आदि। मस्तिष्क के संदेशों की वाहक तंत्रिकाओं का अंगों के साथ तालमेल का अभाव इसके सबूत हैं।

अफसोस! किसी परिवार का दीपक बुझ गया। “शराब आत्मा और शरीर दोनों को मारती है”। उन्होंने कहा था। वे फकीर थे। इसकी भयावहता समझते थे। आखिर वो राष्ट्रपिता जो थे।

मदिरा के पक्ष और विपक्ष दोनों है। हैरत है एक सात्विक ने पक्ष में एक यथार्थ का चित्रण किया। एक नामचीन साहित्यकार की जीवन शैली सुनाई। साहित्यकार विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे। विश्वविद्यालयीय पठन-पाठन, प्रशासनिक कार्य संपादित कर घर लौटते।

देर शाम दस्तरखान सजाते। खरीद कर लाते। अकेले जाम छलकाते। कभी किसी से साझा न करते। कोई साथ का हुआ तो आग्रह करने से बचते। महफिलों में गए तो खुद की साथ ले जाते। किसी की भावनाएं आहत न हों, इसका भरपूर ख्याल रखते। कभी किसी से उम्मीद नहीं की। न छिपाते, न बताते, न लड़खड़ाते, न असहज होते।

पूरी उम्र जी। जब तक जी शान से पी।



  • Gorakhpur News: गोरखपुर में फर्जी अस्पताल के मास्टरमाइंड डॉक्टर की कहानी कर देगी हैरान

  • Gorakhpur News:चंपारण नाट्य एवं लघु फिल्मोत्सव एक से,नामचीन हस्तियां शामिल होंगी

  • Gorakhpur News:पुरानी पेंशन कर्मचारियों का संवैधानिक अधिकार,सरकार मा​नसिकता बदले :रुपेश

  • Gorakhpur News:कर्मचारी विरोधी है यह सरकार,ओपीएस नहीं तो वोट नही:परिषद

  • गोरखपुर में यहां लॉन्च हो रही पार्किंग, लिफ्ट, बड़े पार्कों वाली सस्ती आवासीय योजना

  • Gorakhpur News: बिहार से चुराई मूर्ति पांच करोड़ रुपये में गोरखपुर में किसे बेचने आया था तस्कर

  • Gorakhpur News:आंदोलन के अखाड़े में उतरे कर्मचारी, नई पेंशन स्कीम के खिलाफ कमर कसी

  • म से माननीय या म से मलाई

  • Gorakhpur:रेलवे बोर्ड पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के प्रति संवेदनशील:अमिय रमण

  • Gorakhpur News: विनोद वन की तनहाई में गंगाराम और शहर की भीड़ में गुम कुछ सवाल

Jagdish Lal

Jagdish Lal

About Author

हिंदी पत्रकारिता से करीब चार दशकों तक सक्रिय जुड़ाव. संप्रति: लेखन, पठन-पाठन.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक