चौराहे पर खबर तारी थी। लोग चर्चा कर रहे थे। नशे की हालत में था। यहीं बैठा था। कब लुढ़क गया, कब सांसें थम गईं। किसी को पता नहीं। पुलिस को सूचना गई।
पुलिस आई। उसने देखा। युवक के प्राणपखेरू उड़ चुके थे।
कहां का था, कौन था, कुछ पता नहीं। चर्चा थी नशे की हालत में था। धूप में देर तक पड़ा रहा। शायद जान जाने की वजह यही रही।
लोगों का अनुमान सही हो सकता है। विज्ञान भी यही कहता है। बाह्य संवेदनाओं को सबसे पहले त्वचा ग्रहण करती है। मांसपेशियां और उनसे गुजरती तांत्रिकाएं ग्रहण किए संदेश मस्तिष्क को पहुंचाना बंद कर देते हैं। कड़ाके की ठंड के दिनों में प्रायः इसके दुष्परिणाम ज्यादा दिखते हैं। मस्तिष्क और अंगों के बीच का संवाद भंग हो जाता है।
लड़खड़ाते कदम, संभलना, गिरना सधी जुबान न बोल पाना आदि। मस्तिष्क के संदेशों की वाहक तंत्रिकाओं का अंगों के साथ तालमेल का अभाव इसके सबूत हैं।
अफसोस! किसी परिवार का दीपक बुझ गया। “शराब आत्मा और शरीर दोनों को मारती है”। उन्होंने कहा था। वे फकीर थे। इसकी भयावहता समझते थे। आखिर वो राष्ट्रपिता जो थे।
मदिरा के पक्ष और विपक्ष दोनों है। हैरत है एक सात्विक ने पक्ष में एक यथार्थ का चित्रण किया। एक नामचीन साहित्यकार की जीवन शैली सुनाई। साहित्यकार विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे। विश्वविद्यालयीय पठन-पाठन, प्रशासनिक कार्य संपादित कर घर लौटते।
देर शाम दस्तरखान सजाते। खरीद कर लाते। अकेले जाम छलकाते। कभी किसी से साझा न करते। कोई साथ का हुआ तो आग्रह करने से बचते। महफिलों में गए तो खुद की साथ ले जाते। किसी की भावनाएं आहत न हों, इसका भरपूर ख्याल रखते। कभी किसी से उम्मीद नहीं की। न छिपाते, न बताते, न लड़खड़ाते, न असहज होते।
पूरी उम्र जी। जब तक जी शान से पी।
-
Gorakhpur News: मुख्यमंत्री कुशीनगर मेंः दी विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात, कहा- लाभ पर सबका हक
-
Gorakhpur News:मुख्यमंत्री गोरखपुर पहुंचे, खोराबार टाउनशिप और मेडिसिटी की आधारशिला रखी
-
Gorakhpur News:जल्दी कीजिए, बाहर निकलिए, शाम 6.36 पर आसमां पर अजीब नजारा होगा
-
सावधान! जेई ने बदला रूप, अब बच्चों में तेज बुखार नहीं, खेलते समय आए झटके
-
Gorakhpur News:गोरखपुर एयरपोर्ट की सुरक्षा अब उप्र एसएसएफ ने संभाली
-
Gorakhpur News:भारत -नेपाल सीमा पर अलर्ट, सोनौली बॉर्डर पर अमृतपाल और पपलप्रीत के पोस्टर चस्पा
-
Gorakhpur News:सजीसंवरी रामगढ़ झील में इंटर यूनिर्वसिटी खेलो इंडिया रोइंग गेम्स अप्रैल में
-
पेंशन सेटिलमेन्ट परिवाद में संगठन की भूमिका महत्वपूर्णः अमिय रमण
-
Kaam Ki Khabar: आधार को ऑनलाइन अपडेट करने की मुफ्त सुविधा शुरू
-
सर्किट रेट और मार्केट रेट में उलझा ‘नया गोरखपुर’ का सपना