क्राइम

रामकोला गैंगरेप: दूसरे दिन भी पांच गिरफ्तारी, गोरखपुर सिटी का भौकाली डॉक्टर मुख्य आरोपियों में शामिल

रामकोला गैंगरेप: दूसरे दिन भी पांच गिरफ्तारी, गोरखपुर सिटी का भौकाली डॉक्टर मुख्य आरोपियों में शामिल

Gorakhpur/Kushinagar: रामकोला में दो नर्तकियों को किडनैप करके जन्मदिन पार्टी में डांस कराने और फिर उनके साथ गैंगरेप करने के मामले में पांच और आरोपी मंगलवार को दबोचे गए. कुशीनगर पुलिस ने दो इनामी बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया, जबकि गोरखपुर पुलिस ने पादरी बाजार में नाकेबंदी करके तीन आरोपी युवकों को दबोच लिया. इस मामले के मुख्य आरोपियों में गोरखपुर शहर में प्रैक्टिस करने वाला विवादित डॉक्टर विवेक सेठ भी है. साथ ही, मुख्य आरोपियों में निसार और नागेंद्र यादव के नाम भी शामिल हैं. सोशल मीडिया में यह फ्लैश कर रहा है कि डॉ. विवेक सेठ खुद को एक राजनीतिक दल से संबद्ध बताता था और अपनी हनक कायम करने की कोशिश करता था.

25 हजार के इनामी हैं कुशीनगर में पकड़े गए दो बदमाश
पडरौना रामकोला थानाक्षेत्र के गोबरही बाजार चौराहे से दो नर्तकियों को असलहे के बल पर अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार दो आरोपियों निसार अंसारी और आदित्य साहनी को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा लिया. दोनों को पैर में गोली लगी है. छह आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. फरार दोनों आरोपियों पर एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम रखा था.

कुशीनगर के एसपी संतोष कुमार मिश्र ने स्थानीय मीडिया को बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई थीं. रामकोला क्षेत्र के ग्राम परोरहा में नहर के पास हुई मुठभेड़ में निसार अंसारी निवासी धोधरही थाना रामकोला व आदित्य साहनी निवासी बभनौली थाना कप्तानगंज को गिरफ्तार किया गया.

पादरी बाजार से दबोचे गए तीन आरोपी
नर्तकियों को अगवा करके डांस कराने के बाद सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले थे. इसकी सूचना के बाद घेराबंदी में जुटी शाहपुर थाना पुलिस ने सोमवार की रात तीनों को पादरी बाजार से दबोच लिया. आरोपियों के कब्जे से 32 बोर की एक पिस्टल मिली है. इसमें एक जनप्रतिनिधि का रिश्तेदार भी शामिल है. पुलिस ने आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर मंगलवार की सुबह तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया.

शाहपुर थाना पुलिस को सोमवार की रात सूचना मिली कि कुशीनगर की ओर से भागे तीन युवक एक बाइक से शहर की तरफ आ रहे हैं. उनके पास असलहा भी है. तलाश में जुटी पुलिस ने पादरी बाजार में घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया. पूछताछ में उनकी पहचान कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथपुर में रहने वाले हर्ष सिंह, बेतियाहाता में किराये पर कमरा लेकर रहने वाले देवरिया जिले के सलेमपुर, कैडिया मिश्र गांव के विभू वेद व्यास मिश्रा और कुशीनगर, रामकोला के पगार मिश्रौली गांव के विपिन यादव के रूप में हुई. तलाशी लेने पर हर्ष सिंह के पास 32 बोर की पिस्टल, तीन कारतूस व दो खोखा मिला.



  • गोरखपुर में पशु तस्करों का आतंक, NEET छात्र को पीट-पीटकर मारा, गुस्साई भीड़ ने SP पर किया पथराव

    गोरखपुर: दीपक गुप्ता हत्याकांड में अब तक 50+ पुलिसकर्मियों पर गाज, कई और पर कार्रवाई की तैयारी

  • नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे मुख्यालय, गोरखपुर

    मेगा ब्लॉक: 26 सितंबर तक गोरखपुर-डोमिनगढ़ रेल रूट पर कई ट्रेनें निरस्त-डायवर्ट; आज से 17 और ट्रेनें निरस्त

  • अपराध समाचार

    गोरखपुर: YouTube से सीखा गोली चलाना, फिर दोस्त को मारी 5 गोलियां; आरोपी गिरफ्तार

  • यूपी में 'जाति' पर योगी सरकार के फैसले पर एनडीए में ही फूट, डॉ. संजय बोले…तो कौन पहचानेगा?

    यूपी में ‘जाति’ पर योगी सरकार के फैसले पर एनडीए में ही फूट, डॉ. संजय बोले…तो कौन पहचानेगा?

  • गुरु श्री गोरक्षनाथ चिकित्सालय: पहली बार आने वालों के लिए मार्गदर्शिका

    गुरु श्री गोरक्षनाथ चिकित्सालय: पहली बार आने वालों के लिए मार्गदर्शिका

  • वाराणसी से निकली 'चक दे इंडिया' की नई सनसनी, कैनबरा में फॉरवर्ड खेलेगी पूर्णिमा

    वाराणसी से निकली ‘चक दे इंडिया’ की नई सनसनी, कैनबरा में फॉरवर्ड खेलेगी पूर्णिमा

  • गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने किया 'मोदी के 11 वर्ष-एक विमर्श' कार्यक्रम का आयोजन, वक्ताओं ने गिनाईं उपलब्धियां

    गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने किया ‘मोदी के 11 वर्ष-एक विमर्श’ कार्यक्रम का आयोजन, वक्ताओं ने गिनाईं उपलब्धियां

  • आजम खान की रिहाई पर पहुंची 73 गाड़ियों पर लगा 1 लाख 49 हजार रुपये का जुर्माना, जानें क्यों

    आजम खान की रिहाई पर पहुंची 73 गाड़ियों पर लगा 1 लाख 49 हजार रुपये का जुर्माना, जानें क्यों

  • गाजियाबाद न्यूज़

    गाजियाबाद में महिला पुलिस का ‘शक्ति’ रूप, एनकाउंटर के बाद शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार

  • सड़क हादसा

    गोरखपुर के पिड़री गांव में दुखद हादसा, पुराने खनन के गड्ढे में डूबकर दो मासूमों ने गंवाई जान

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक