क्राइम

रामकोला गैंगरेप: दूसरे दिन भी पांच गिरफ्तारी, गोरखपुर सिटी का भौकाली डॉक्टर मुख्य आरोपियों में शामिल

रामकोला गैंगरेप: दूसरे दिन भी पांच गिरफ्तारी, गोरखपुर सिटी का भौकाली डॉक्टर मुख्य आरोपियों में शामिल

Gorakhpur/Kushinagar: रामकोला में दो नर्तकियों को किडनैप करके जन्मदिन पार्टी में डांस कराने और फिर उनके साथ गैंगरेप करने के मामले में पांच और आरोपी मंगलवार को दबोचे गए. कुशीनगर पुलिस ने दो इनामी बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया, जबकि गोरखपुर पुलिस ने पादरी बाजार में नाकेबंदी करके तीन आरोपी युवकों को दबोच लिया. इस मामले के मुख्य आरोपियों में गोरखपुर शहर में प्रैक्टिस करने वाला विवादित डॉक्टर विवेक सेठ भी है. साथ ही, मुख्य आरोपियों में निसार और नागेंद्र यादव के नाम भी शामिल हैं. सोशल मीडिया में यह फ्लैश कर रहा है कि डॉ. विवेक सेठ खुद को एक राजनीतिक दल से संबद्ध बताता था और अपनी हनक कायम करने की कोशिश करता था.

25 हजार के इनामी हैं कुशीनगर में पकड़े गए दो बदमाश
पडरौना रामकोला थानाक्षेत्र के गोबरही बाजार चौराहे से दो नर्तकियों को असलहे के बल पर अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार दो आरोपियों निसार अंसारी और आदित्य साहनी को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा लिया. दोनों को पैर में गोली लगी है. छह आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. फरार दोनों आरोपियों पर एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम रखा था.

कुशीनगर के एसपी संतोष कुमार मिश्र ने स्थानीय मीडिया को बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई थीं. रामकोला क्षेत्र के ग्राम परोरहा में नहर के पास हुई मुठभेड़ में निसार अंसारी निवासी धोधरही थाना रामकोला व आदित्य साहनी निवासी बभनौली थाना कप्तानगंज को गिरफ्तार किया गया.

पादरी बाजार से दबोचे गए तीन आरोपी
नर्तकियों को अगवा करके डांस कराने के बाद सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले थे. इसकी सूचना के बाद घेराबंदी में जुटी शाहपुर थाना पुलिस ने सोमवार की रात तीनों को पादरी बाजार से दबोच लिया. आरोपियों के कब्जे से 32 बोर की एक पिस्टल मिली है. इसमें एक जनप्रतिनिधि का रिश्तेदार भी शामिल है. पुलिस ने आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर मंगलवार की सुबह तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया.

शाहपुर थाना पुलिस को सोमवार की रात सूचना मिली कि कुशीनगर की ओर से भागे तीन युवक एक बाइक से शहर की तरफ आ रहे हैं. उनके पास असलहा भी है. तलाश में जुटी पुलिस ने पादरी बाजार में घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया. पूछताछ में उनकी पहचान कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथपुर में रहने वाले हर्ष सिंह, बेतियाहाता में किराये पर कमरा लेकर रहने वाले देवरिया जिले के सलेमपुर, कैडिया मिश्र गांव के विभू वेद व्यास मिश्रा और कुशीनगर, रामकोला के पगार मिश्रौली गांव के विपिन यादव के रूप में हुई. तलाशी लेने पर हर्ष सिंह के पास 32 बोर की पिस्टल, तीन कारतूस व दो खोखा मिला.



  • Gold-Silver Price

    Gold-Silver Price: सोना 13 हजार के पार, चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, देखें 26 दिसंबर के ताज़ा भाव

  • गोरखनाथ खिचड़ी मेला: श्रद्धालुओं के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, गोरखनाथ मंदिर पहुंचना हुआ आसान

    गोरखनाथ खिचड़ी मेला: श्रद्धालुओं के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, गोरखनाथ मंदिर पहुंचना हुआ आसान

  • गोरखपुर एयरपोर्ट पर मौसम का मिजाज बिगड़ा: मुंबई की फ्लाइट कैंसिल, दिल्ली-कोलकाता की उड़ानों में भारी देरी

    मौसम का बिगड़ा मिजाज: गोरखपुर एयरपोर्ट पर मुंबई की फ्लाइट कैंसिल, दिल्ली-कोलकाता की उड़ानों में भारी देरी

  • ऐतिहासिक: गोरखपुर का वनटांगिया गांव बना यूपी का पहला 'जल अर्पण' ग्राम, 100 साल बाद मिटा 'अंधेरा'

    ऐतिहासिक: गोरखपुर का वनटांगिया गांव बना यूपी का पहला ‘जल अर्पण’ ग्राम, 100 साल बाद मिटा ‘अंधेरा’

  • गोरखपुर में रेलवे ठेका के नाम पर 42 लाख की ठगी: बंगाल में तैनात रेल अधिकारी समेत तीन पर FIR

    गोरखपुर में रेलवे ठेका के नाम पर 42 लाख की ठगी: बंगाल में तैनात रेल अधिकारी समेत तीन पर FIR

  • गोरखपुर

    गोरखपुर में 95 लाख की बड़ी ठगी: कॉस्मेटिक बिजनेस के नाम पर लगाया चूना, एक ही फैमिली के 7 पर FIR

  • गोरखपुर समाचार

    गोरखपुर समाचार: 26 दिसंबर की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

  • गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे

    गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे: देवरिया रूट से बाहर, अब इन 156 गांवों से गुजरेगी सड़क

  • गोरखपुर समाचार | गोरखपुर सिटी न्यूज़

    गोरखपुर: बाढ़ से मुक्ति के लिए 220 करोड़ मंजूर, अब हाईटेक होगा शहर का फ्लड मैनेजमेंट

  • अपराध समाचार

    Gorakhpur News: वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में फूड कोर्ट के नाम पर शहर के कारोबारी से 1.48 करोड़ की ठगी

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक