Gorakhpur/Kushinagar: रामकोला में दो नर्तकियों को किडनैप करके जन्मदिन पार्टी में डांस कराने और फिर उनके साथ गैंगरेप करने के मामले में पांच और आरोपी मंगलवार को दबोचे गए. कुशीनगर पुलिस ने दो इनामी बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया, जबकि गोरखपुर पुलिस ने पादरी बाजार में नाकेबंदी करके तीन आरोपी युवकों को दबोच लिया. इस मामले के मुख्य आरोपियों में गोरखपुर शहर में प्रैक्टिस करने वाला विवादित डॉक्टर विवेक सेठ भी है. साथ ही, मुख्य आरोपियों में निसार और नागेंद्र यादव के नाम भी शामिल हैं. सोशल मीडिया में यह फ्लैश कर रहा है कि डॉ. विवेक सेठ खुद को एक राजनीतिक दल से संबद्ध बताता था और अपनी हनक कायम करने की कोशिश करता था.
25 हजार के इनामी हैं कुशीनगर में पकड़े गए दो बदमाश
पडरौना रामकोला थानाक्षेत्र के गोबरही बाजार चौराहे से दो नर्तकियों को असलहे के बल पर अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार दो आरोपियों निसार अंसारी और आदित्य साहनी को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा लिया. दोनों को पैर में गोली लगी है. छह आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. फरार दोनों आरोपियों पर एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम रखा था.
कुशीनगर के एसपी संतोष कुमार मिश्र ने स्थानीय मीडिया को बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई थीं. रामकोला क्षेत्र के ग्राम परोरहा में नहर के पास हुई मुठभेड़ में निसार अंसारी निवासी धोधरही थाना रामकोला व आदित्य साहनी निवासी बभनौली थाना कप्तानगंज को गिरफ्तार किया गया.
पादरी बाजार से दबोचे गए तीन आरोपी
नर्तकियों को अगवा करके डांस कराने के बाद सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले थे. इसकी सूचना के बाद घेराबंदी में जुटी शाहपुर थाना पुलिस ने सोमवार की रात तीनों को पादरी बाजार से दबोच लिया. आरोपियों के कब्जे से 32 बोर की एक पिस्टल मिली है. इसमें एक जनप्रतिनिधि का रिश्तेदार भी शामिल है. पुलिस ने आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर मंगलवार की सुबह तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया.
शाहपुर थाना पुलिस को सोमवार की रात सूचना मिली कि कुशीनगर की ओर से भागे तीन युवक एक बाइक से शहर की तरफ आ रहे हैं. उनके पास असलहा भी है. तलाश में जुटी पुलिस ने पादरी बाजार में घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया. पूछताछ में उनकी पहचान कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथपुर में रहने वाले हर्ष सिंह, बेतियाहाता में किराये पर कमरा लेकर रहने वाले देवरिया जिले के सलेमपुर, कैडिया मिश्र गांव के विभू वेद व्यास मिश्रा और कुशीनगर, रामकोला के पगार मिश्रौली गांव के विपिन यादव के रूप में हुई. तलाशी लेने पर हर्ष सिंह के पास 32 बोर की पिस्टल, तीन कारतूस व दो खोखा मिला.
-
108 साल की उम्र में रचा इतिहास, केएल गुप्ता बने NERMU के अध्यक्ष, 65 बार रहे महामंत्री
-
गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
-
सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया निर्माणाधीन ‘विरासत गलियारा’ का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
-
गोरखपुर रेल यात्रियों के लिए अलर्ट: 1 जनवरी से बदल जाएगा ट्रेन का समय, नई समय सारिणी जारी, यहां देखें
-
सिंधी प्रीमियर लीग: एसपी सिटी की टीम ने आयोजकों को दी मात, कान्हा श्याम ने 94 रनों से दर्ज की विशाल जीत
-
गोरखपुर में शीतलहर से जनजीवन प्रभावित, स्कूल-कॉलेजों को बंद करने की उठी मांग
-
डीडीयू का स्वर्णिम वर्ष: नेचर इंडेक्स रैंकिंग में यूपी में नंबर वन, हीरक जयंती पर उपलब्धियों की झड़ी
-
गोरखपुर में ‘कउड़ा पर जुटान’: रीना त्रिपाठी बोलीं- भोजपुरी बोलना माँ के पैर छूने जैसा
-
कड़ाके की ठंड के बीच सड़कों पर उतरे सीएम योगी, रैन बसेरों का औचक निरीक्षण, गरीबों को खुद ओढ़ाया कंबल
-
गोरखपुर में कबड्डी का महासंग्राम: दक्षिण मध्य रेलवे बनी चैंपियन, मेजबान टीम को फाइनल में दी करारी शिकस्त