क्राइम

रामकोला गैंगरेप: दूसरे दिन भी पांच गिरफ्तारी, गोरखपुर सिटी का भौकाली डॉक्टर मुख्य आरोपियों में शामिल

रामकोला गैंगरेप: दूसरे दिन भी पांच गिरफ्तारी, गोरखपुर सिटी का भौकाली डॉक्टर मुख्य आरोपियों में शामिल

Gorakhpur/Kushinagar: रामकोला में दो नर्तकियों को किडनैप करके जन्मदिन पार्टी में डांस कराने और फिर उनके साथ गैंगरेप करने के मामले में पांच और आरोपी मंगलवार को दबोचे गए. कुशीनगर पुलिस ने दो इनामी बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया, जबकि गोरखपुर पुलिस ने पादरी बाजार में नाकेबंदी करके तीन आरोपी युवकों को दबोच लिया. इस मामले के मुख्य आरोपियों में गोरखपुर शहर में प्रैक्टिस करने वाला विवादित डॉक्टर विवेक सेठ भी है. साथ ही, मुख्य आरोपियों में निसार और नागेंद्र यादव के नाम भी शामिल हैं. सोशल मीडिया में यह फ्लैश कर रहा है कि डॉ. विवेक सेठ खुद को एक राजनीतिक दल से संबद्ध बताता था और अपनी हनक कायम करने की कोशिश करता था.

25 हजार के इनामी हैं कुशीनगर में पकड़े गए दो बदमाश
पडरौना रामकोला थानाक्षेत्र के गोबरही बाजार चौराहे से दो नर्तकियों को असलहे के बल पर अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार दो आरोपियों निसार अंसारी और आदित्य साहनी को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा लिया. दोनों को पैर में गोली लगी है. छह आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. फरार दोनों आरोपियों पर एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम रखा था.

कुशीनगर के एसपी संतोष कुमार मिश्र ने स्थानीय मीडिया को बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई थीं. रामकोला क्षेत्र के ग्राम परोरहा में नहर के पास हुई मुठभेड़ में निसार अंसारी निवासी धोधरही थाना रामकोला व आदित्य साहनी निवासी बभनौली थाना कप्तानगंज को गिरफ्तार किया गया.

पादरी बाजार से दबोचे गए तीन आरोपी
नर्तकियों को अगवा करके डांस कराने के बाद सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले थे. इसकी सूचना के बाद घेराबंदी में जुटी शाहपुर थाना पुलिस ने सोमवार की रात तीनों को पादरी बाजार से दबोच लिया. आरोपियों के कब्जे से 32 बोर की एक पिस्टल मिली है. इसमें एक जनप्रतिनिधि का रिश्तेदार भी शामिल है. पुलिस ने आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर मंगलवार की सुबह तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया.

शाहपुर थाना पुलिस को सोमवार की रात सूचना मिली कि कुशीनगर की ओर से भागे तीन युवक एक बाइक से शहर की तरफ आ रहे हैं. उनके पास असलहा भी है. तलाश में जुटी पुलिस ने पादरी बाजार में घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया. पूछताछ में उनकी पहचान कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथपुर में रहने वाले हर्ष सिंह, बेतियाहाता में किराये पर कमरा लेकर रहने वाले देवरिया जिले के सलेमपुर, कैडिया मिश्र गांव के विभू वेद व्यास मिश्रा और कुशीनगर, रामकोला के पगार मिश्रौली गांव के विपिन यादव के रूप में हुई. तलाशी लेने पर हर्ष सिंह के पास 32 बोर की पिस्टल, तीन कारतूस व दो खोखा मिला.



  • जिला अस्पताल गोरखपुर

    गोरखपुर जिला अस्पताल में 14 बेड का स्पेशल ‘कोल्ड वेव वार्ड’ तैयार, मरीजों को मिलेगा हीटर और गर्म पानी

  • गोरखपुर-नौतनवा रेल मार्ग: इंटरसिटी एक्सप्रेस से कटकर 100 भेड़ों की मौत, कोहरे ने मचाई तबाही

    गोरखपुर-नौतनवा रेल मार्ग: इंटरसिटी एक्सप्रेस से कटकर 100 भेड़ों की मौत, कोहरे ने मचाई तबाही

  • योगी सरकार का न्यू ईयर गिफ्ट: गोरखपुर और लखनऊ समेत इन शहरों में आएंगी नई आवासीय योजनाएं

    योगी सरकार का न्यू ईयर गिफ्ट: गोरखपुर और लखनऊ समेत इन शहरों में आएंगी नई आवासीय योजनाएं

  • गोरखपुर समाचार

    गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

  • गोरखपुर: सरकारी धन डकारने वाले डाक सहायक पर गिरी गाज, आरोग्य मंदिर पोस्ट ऑफिस कर्मी सस्पेंड

    गोरखपुर: सरकारी धन डकारने वाले डाक सहायक पर गिरी गाज, आरोग्य मंदिर पोस्ट ऑफिस कर्मी सस्पेंड

  • रामगढ़ झील

    नए साल पर सुरक्षा का ‘चक्रव्यूह’: गोरखनाथ मंदिर में 600 जवान तैनात, ड्रोन से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी

  • एम्स गोरखपुर: BHU कुलपति और IIT कानपुर के निदेशक संभालेंगे प्रबंधन, 5 साल के लिए नई टीम तैयार

    एम्स गोरखपुर: BHU कुलपति और IIT कानपुर के निदेशक संभालेंगे प्रबंधन, 5 साल के लिए नई टीम तैयार

  • गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार: मासूमों को अश्लील वीडियो दिखाने वाला शिक्षक गिरफ्तार, यू-ट्यूबरों पर भी शिकंजा

    गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार: मासूमों को अश्लील वीडियो दिखाने वाला शिक्षक गिरफ्तार, यू-ट्यूबरों पर भी शिकंजा

  • पिपराइच हत्याकांड: कॉलेज में गोली मारने वाला छठा आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड विनय अब भी फरार

    पिपराइच हत्याकांड: कॉलेज में गोली मारने वाला छठा आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड विनय अब भी फरार

  • गोरखपुर: सहजनवां अटल आवासीय विद्यालय

    गोरखपुर: सहजनवां अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश शुरू, लिखित परीक्षा से होगा इन छात्रों का चयन

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक