क्राइम

रामकोला गैंगरेप: दूसरे दिन भी पांच गिरफ्तारी, गोरखपुर सिटी का भौकाली डॉक्टर मुख्य आरोपियों में शामिल

रामकोला गैंगरेप: दूसरे दिन भी पांच गिरफ्तारी, गोरखपुर सिटी का भौकाली डॉक्टर मुख्य आरोपियों में शामिल

Gorakhpur/Kushinagar: रामकोला में दो नर्तकियों को किडनैप करके जन्मदिन पार्टी में डांस कराने और फिर उनके साथ गैंगरेप करने के मामले में पांच और आरोपी मंगलवार को दबोचे गए. कुशीनगर पुलिस ने दो इनामी बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया, जबकि गोरखपुर पुलिस ने पादरी बाजार में नाकेबंदी करके तीन आरोपी युवकों को दबोच लिया. इस मामले के मुख्य आरोपियों में गोरखपुर शहर में प्रैक्टिस करने वाला विवादित डॉक्टर विवेक सेठ भी है. साथ ही, मुख्य आरोपियों में निसार और नागेंद्र यादव के नाम भी शामिल हैं. सोशल मीडिया में यह फ्लैश कर रहा है कि डॉ. विवेक सेठ खुद को एक राजनीतिक दल से संबद्ध बताता था और अपनी हनक कायम करने की कोशिश करता था.

25 हजार के इनामी हैं कुशीनगर में पकड़े गए दो बदमाश
पडरौना रामकोला थानाक्षेत्र के गोबरही बाजार चौराहे से दो नर्तकियों को असलहे के बल पर अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार दो आरोपियों निसार अंसारी और आदित्य साहनी को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा लिया. दोनों को पैर में गोली लगी है. छह आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. फरार दोनों आरोपियों पर एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम रखा था.

कुशीनगर के एसपी संतोष कुमार मिश्र ने स्थानीय मीडिया को बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई थीं. रामकोला क्षेत्र के ग्राम परोरहा में नहर के पास हुई मुठभेड़ में निसार अंसारी निवासी धोधरही थाना रामकोला व आदित्य साहनी निवासी बभनौली थाना कप्तानगंज को गिरफ्तार किया गया.

पादरी बाजार से दबोचे गए तीन आरोपी
नर्तकियों को अगवा करके डांस कराने के बाद सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले थे. इसकी सूचना के बाद घेराबंदी में जुटी शाहपुर थाना पुलिस ने सोमवार की रात तीनों को पादरी बाजार से दबोच लिया. आरोपियों के कब्जे से 32 बोर की एक पिस्टल मिली है. इसमें एक जनप्रतिनिधि का रिश्तेदार भी शामिल है. पुलिस ने आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर मंगलवार की सुबह तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया.

शाहपुर थाना पुलिस को सोमवार की रात सूचना मिली कि कुशीनगर की ओर से भागे तीन युवक एक बाइक से शहर की तरफ आ रहे हैं. उनके पास असलहा भी है. तलाश में जुटी पुलिस ने पादरी बाजार में घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया. पूछताछ में उनकी पहचान कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथपुर में रहने वाले हर्ष सिंह, बेतियाहाता में किराये पर कमरा लेकर रहने वाले देवरिया जिले के सलेमपुर, कैडिया मिश्र गांव के विभू वेद व्यास मिश्रा और कुशीनगर, रामकोला के पगार मिश्रौली गांव के विपिन यादव के रूप में हुई. तलाशी लेने पर हर्ष सिंह के पास 32 बोर की पिस्टल, तीन कारतूस व दो खोखा मिला.



  • फोरलेन पर पकड़े गए प्रेमी जोड़े की मंदिर में हुई शादी, वीडियो हुआ वायरल

    फोरलेन पर पकड़े गए प्रेमी जोड़े की मंदिर में हुई शादी, वीडियो हुआ वायरल

  • गो गोरखपुर न्यूज़

    राजकीय बौद्ध संग्रहालय में 39वें स्थापना दिवस पर आयोजित होगी टेराकोटा कला कार्यशाला एवं प्रदर्शनी

  • डीडीयू

    DDU गोरखपुर विश्वविद्यालय ने जारी किया शैक्षणिक कैलेंडर 2025-26, यहां जानें पूरा विवरण

  • 'इम्प्रूवमेंट प्लान फॉर लेवल क्रॉसिंग सेफ्टी एण्ड ऑपरेशन इन इज्जतनगर डिवीजन’ रिपोर्ट का विमोचन करतीं महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे सौम्या माथुर। साथ में हैं अपर महाप्रबन्धक डीके सिंह एवं अन्य प्रमुख विभागाध्यक्ष।

    NER ने जारी की समपार सुरक्षा रिपोर्ट, दुर्घटनाएं रोकने को फूलप्रूफ प्लान तैयार

  • kanpur Parshad List: स्थानीय सरकार में महिलाओं की भागीदारी करीब 30 फीसद

    Kanpur Parshad List: स्थानीय सरकार में महिलाओं की भागीदारी करीब 30 फीसद

  • गो गोरखपुर न्यूज़

    पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन, बिछिया शाखा की मासिक बैठक संपन्न

  • गो गोरखपुर न्यूज़

    News this week: सीएम की सौगातें, पूर्व विधायक की गिरफ्तारी, ट्रेनें रद और मौसम का मिजाज

  • मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर ने अपने वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव 'अभ्युदय 2025' का टीज़र जारी किया है।

    Abhyudaya 2025 के टीज़र का अनावरण, तिथियों की हुई घोषणा

  • MMM-Madan Mohan Malaviya University of Technology

    MMMUT में तीन दिनों तक रहेगी कला, सांस्कृतिक और साहित्यिक महोत्सव की धूम

  • पुरवाई लोकोत्सव 2025 में लोक संस्कृति का अद्भुत संगम, कलाकारों का सम्मान

    पुरवाई लोकोत्सव में लोक संस्कृति का अद्भुत संगम, कलाकारों का सम्मान

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक