क्राइम

रामकोला गैंगरेप: दूसरे दिन भी पांच गिरफ्तारी, गोरखपुर सिटी का भौकाली डॉक्टर मुख्य आरोपियों में शामिल

रामकोला गैंगरेप: दूसरे दिन भी पांच गिरफ्तारी, गोरखपुर सिटी का भौकाली डॉक्टर मुख्य आरोपियों में शामिल

Gorakhpur/Kushinagar: रामकोला में दो नर्तकियों को किडनैप करके जन्मदिन पार्टी में डांस कराने और फिर उनके साथ गैंगरेप करने के मामले में पांच और आरोपी मंगलवार को दबोचे गए. कुशीनगर पुलिस ने दो इनामी बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया, जबकि गोरखपुर पुलिस ने पादरी बाजार में नाकेबंदी करके तीन आरोपी युवकों को दबोच लिया. इस मामले के मुख्य आरोपियों में गोरखपुर शहर में प्रैक्टिस करने वाला विवादित डॉक्टर विवेक सेठ भी है. साथ ही, मुख्य आरोपियों में निसार और नागेंद्र यादव के नाम भी शामिल हैं. सोशल मीडिया में यह फ्लैश कर रहा है कि डॉ. विवेक सेठ खुद को एक राजनीतिक दल से संबद्ध बताता था और अपनी हनक कायम करने की कोशिश करता था.

25 हजार के इनामी हैं कुशीनगर में पकड़े गए दो बदमाश
पडरौना रामकोला थानाक्षेत्र के गोबरही बाजार चौराहे से दो नर्तकियों को असलहे के बल पर अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार दो आरोपियों निसार अंसारी और आदित्य साहनी को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा लिया. दोनों को पैर में गोली लगी है. छह आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. फरार दोनों आरोपियों पर एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम रखा था.

कुशीनगर के एसपी संतोष कुमार मिश्र ने स्थानीय मीडिया को बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई थीं. रामकोला क्षेत्र के ग्राम परोरहा में नहर के पास हुई मुठभेड़ में निसार अंसारी निवासी धोधरही थाना रामकोला व आदित्य साहनी निवासी बभनौली थाना कप्तानगंज को गिरफ्तार किया गया.

पादरी बाजार से दबोचे गए तीन आरोपी
नर्तकियों को अगवा करके डांस कराने के बाद सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले थे. इसकी सूचना के बाद घेराबंदी में जुटी शाहपुर थाना पुलिस ने सोमवार की रात तीनों को पादरी बाजार से दबोच लिया. आरोपियों के कब्जे से 32 बोर की एक पिस्टल मिली है. इसमें एक जनप्रतिनिधि का रिश्तेदार भी शामिल है. पुलिस ने आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर मंगलवार की सुबह तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया.

शाहपुर थाना पुलिस को सोमवार की रात सूचना मिली कि कुशीनगर की ओर से भागे तीन युवक एक बाइक से शहर की तरफ आ रहे हैं. उनके पास असलहा भी है. तलाश में जुटी पुलिस ने पादरी बाजार में घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया. पूछताछ में उनकी पहचान कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथपुर में रहने वाले हर्ष सिंह, बेतियाहाता में किराये पर कमरा लेकर रहने वाले देवरिया जिले के सलेमपुर, कैडिया मिश्र गांव के विभू वेद व्यास मिश्रा और कुशीनगर, रामकोला के पगार मिश्रौली गांव के विपिन यादव के रूप में हुई. तलाशी लेने पर हर्ष सिंह के पास 32 बोर की पिस्टल, तीन कारतूस व दो खोखा मिला.



  • गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे से लखनऊ का सफर. फोटो— गोगोरखपुर.कॉम

    गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे से लखनऊ का सफर: क्या ये है अयोध्या वाले रास्ते से बेहतर विकल्प? जानें ग्राउंड रिपोर्ट

  • NEET UG 2025 का रिजल्ट जारी: राजस्थान के महेश टॉपर, यहाँ देखें अपना परिणाम

    NEET UG 2025 का रिजल्ट जारी: राजस्थान के महेश टॉपर, यहाँ देखें अपना परिणाम

  • महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय

    30 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी आयुष विश्वविद्यालय का उद्घाटन, तैयारियां तेज़

  • एनईआर न्यूज़

    सप्तक्रांति एक्सप्रेस में पेंट्रीकार में छिपकर यात्रा कर रहे थे 39 बेटिकट यात्री, रेलवे विजिलेंस ने दबोचा

  • रिंग रोड पर हादसा! तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की दर्दनाक मौत, CCTV खंगाल रही पुलिस

    रिंग रोड पर हादसा! तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की दर्दनाक मौत, CCTV खंगाल रही पुलिस

  • gda gorakhpur office gate

    गोरखपुर में घर-दुकान लेने का शानदार मौका! राप्तीनगर टाउनशिप, स्पोर्ट्स सिटी के लिए ई-पंजीकरण शुरू!

  • बीआरडी मेडिकल कॉलेज

    बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बड़ी सौगात! मिले 14 नए डॉक्टर, पहली बार शुरू होंगे ये 4 सुपर स्पेशलिस्ट विभाग

  • सरकारी नौकरियों की जानकारी का कॉलम

    बंपर सरकारी नौकरी अलर्ट! बैंक, वायुसेना, एम्स और SSC में हजारों पदों पर भर्तियां, तुरंत करें आवेदन!

  • करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की मौत का चौंकाने वाला खुलासा, मधुमक्खी निगलने से गई जान!

    करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की मौत का चौंकाने वाला खुलासा, मधुमक्खी निगलने से गई जान!

  • gda gorakhpur office gate

    गोरखपुर में चला GDA का बुलडोजर! 13,000 वर्ग मीटर में फैली अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक