क्राइम

रामकोला गैंगरेप: दूसरे दिन भी पांच गिरफ्तारी, गोरखपुर सिटी का भौकाली डॉक्टर मुख्य आरोपियों में शामिल

रामकोला गैंगरेप: दूसरे दिन भी पांच गिरफ्तारी, गोरखपुर सिटी का भौकाली डॉक्टर मुख्य आरोपियों में शामिल

Gorakhpur/Kushinagar: रामकोला में दो नर्तकियों को किडनैप करके जन्मदिन पार्टी में डांस कराने और फिर उनके साथ गैंगरेप करने के मामले में पांच और आरोपी मंगलवार को दबोचे गए. कुशीनगर पुलिस ने दो इनामी बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया, जबकि गोरखपुर पुलिस ने पादरी बाजार में नाकेबंदी करके तीन आरोपी युवकों को दबोच लिया. इस मामले के मुख्य आरोपियों में गोरखपुर शहर में प्रैक्टिस करने वाला विवादित डॉक्टर विवेक सेठ भी है. साथ ही, मुख्य आरोपियों में निसार और नागेंद्र यादव के नाम भी शामिल हैं. सोशल मीडिया में यह फ्लैश कर रहा है कि डॉ. विवेक सेठ खुद को एक राजनीतिक दल से संबद्ध बताता था और अपनी हनक कायम करने की कोशिश करता था.

25 हजार के इनामी हैं कुशीनगर में पकड़े गए दो बदमाश
पडरौना रामकोला थानाक्षेत्र के गोबरही बाजार चौराहे से दो नर्तकियों को असलहे के बल पर अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार दो आरोपियों निसार अंसारी और आदित्य साहनी को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा लिया. दोनों को पैर में गोली लगी है. छह आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. फरार दोनों आरोपियों पर एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम रखा था.

कुशीनगर के एसपी संतोष कुमार मिश्र ने स्थानीय मीडिया को बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई थीं. रामकोला क्षेत्र के ग्राम परोरहा में नहर के पास हुई मुठभेड़ में निसार अंसारी निवासी धोधरही थाना रामकोला व आदित्य साहनी निवासी बभनौली थाना कप्तानगंज को गिरफ्तार किया गया.

पादरी बाजार से दबोचे गए तीन आरोपी
नर्तकियों को अगवा करके डांस कराने के बाद सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले थे. इसकी सूचना के बाद घेराबंदी में जुटी शाहपुर थाना पुलिस ने सोमवार की रात तीनों को पादरी बाजार से दबोच लिया. आरोपियों के कब्जे से 32 बोर की एक पिस्टल मिली है. इसमें एक जनप्रतिनिधि का रिश्तेदार भी शामिल है. पुलिस ने आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर मंगलवार की सुबह तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया.

शाहपुर थाना पुलिस को सोमवार की रात सूचना मिली कि कुशीनगर की ओर से भागे तीन युवक एक बाइक से शहर की तरफ आ रहे हैं. उनके पास असलहा भी है. तलाश में जुटी पुलिस ने पादरी बाजार में घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया. पूछताछ में उनकी पहचान कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथपुर में रहने वाले हर्ष सिंह, बेतियाहाता में किराये पर कमरा लेकर रहने वाले देवरिया जिले के सलेमपुर, कैडिया मिश्र गांव के विभू वेद व्यास मिश्रा और कुशीनगर, रामकोला के पगार मिश्रौली गांव के विपिन यादव के रूप में हुई. तलाशी लेने पर हर्ष सिंह के पास 32 बोर की पिस्टल, तीन कारतूस व दो खोखा मिला.



  • डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय

    डीडीयूजीयू की छात्राएं बदलेंगी AI का भविष्य, लैंगिक भेदभाव खत्म करने को खास डिजिटल इंटर्नशिप

  • अपराध समाचार

    चौंकाने वाला खुलासा: बेरोजगारी के ताने से तंग आकर बेटे ने ही की पिता की हत्या, 14 बेगुनाह हुए रिहा

  • मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MMMUT)

    एमएमएमयूटी में ‘Alum Speaks’ सेशन: पूर्व छात्र ने ‘ज़रूरी टेक स्किल्स बनाम बज़वर्ड्स’ पर की चर्चा

  • लावा स्टॉर्म प्ले 5G: 10 हज़ार से कम का नया बजट किंग? दमदार परफॉर्मेंस, धांसू डिज़ाइन और घर पर फ्री सर्विस!

    लावा स्टॉर्म प्ले 5G: 10 हज़ार से कम का नया बजट किंग? दमदार परफॉर्मेंस, धांसू डिज़ाइन और घर पर फ्री सर्विस!

  • पूर्वोत्तर रेलवे की मानसून को लेकर बड़ी तैयारी, 18 पुलों पर लगा वाटर लेवल मॉनिटरिंग सिस्टम

    पूर्वोत्तर रेलवे की मानसून को लेकर बड़ी तैयारी, 18 पुलों पर लगा वाटर लेवल मॉनिटरिंग सिस्टम

  • एम्स गोरखपुर में 'वर्ल्ड विटिलिगो डे': एआई से इलाज और मिथकों पर चर्चा, जानें क्या है श्वेत कुष्ठ की सच्चाई

    एम्स गोरखपुर में ‘वर्ल्ड विटिलिगो डे’: एआई से इलाज और मिथकों पर चर्चा, जानें क्या है श्वेत कुष्ठ की सच्चाई

  • नॉर्मल तिराहे पर आमने आमने आए सपा और भाजपा कार्यकर्ता.

    गोरखपुर में ‘विरासत गलियारे’ पर संग्राम! भाजपा-सपा कार्यकर्ता भिड़े, हाई वोल्टेज ड्रामा!

  • भाजपा ने याद किया 1975 का आपातकाल

    गोरखपुर में मना ‘काला दिवस’: भाजपा ने याद किया 1975 का आपातकाल, लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान

  • Gorakhpur Airport: 42 एकड़ में बनेगा अत्याधुनिक टर्मिनल भवन, दस विमान एक साथ खड़े होंगे

    Gorakhpur Airport: 42 एकड़ में बनेगा अत्याधुनिक टर्मिनल भवन, दस विमान एक साथ खड़े होंगे

  • गंगा एक्सप्रेसवे अपडेट: मेरठ-प्रयागराज के पैकेज 1 पर काम जोरों पर, साल के अंत तक होगा तैयार!

    गंगा एक्सप्रेसवे अपडेट: मेरठ-प्रयागराज के पैकेज 1 पर काम जोरों पर, साल के अंत तक होगा तैयार!

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक