100 साल की उम्र में भी ‘युवा’ दिखेगी सूबे की यह उम्रदराज लाइब्रेरी

नगर निगम
Gorakhpur Nagar Nigam old building

One of the oldest library of Uttar Pradesh: गोरखपुर नगर निगम का पुराना भवन अपने साथ कई इतिहास समेटे हुए है. देसी रियासतों की इस धरोहर ने विदेसी शासकों के ठाट-बाट भी देखें हैं. इस इमारत के एक कोने में आज भी जीवित है ‘होम्स क्लेन लाइब्रेरी’. साल 1925 में ब्रिटिश हुकूमत के दौरान स्थापित की गई इस लाइब्रेरी में 15 हजार से अधिक पुस्तकें हैं. इनमें सैकड़ों पुस्तकें ऐसी हैं जो अब प्रिंट से बाहर हैं. अकादमिक दुनिया में इस लाइब्रेरी की अहमियत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है.

बीसवीं सदी के दूसरे दशक में, गोरखपुर में भी गोरे कलक्टर और दूसरे साहबान के दफ्तर हुआ करते थे. नगर निगम परिसर में स्थित पुरानी इमारत के आसपास के इलाके में गोरे अधिकारियों के आवास, कार्यालय स्थित थे. नगर निगम परिसर की पुरानी इमारत भी गोरे साहबों के दफ्तर में तब्दील हो चुकी थी. तब शहर में ‘अमन-ओ-अमन’ सभा होती थी, जिसकी कार्यकारिणी नागरिक हितों पर गोरे साहबों को अपने सुझाव देती थी. इसी कार्यकारिणी की पहल पर शहर के बुद्धिजीवियों के लिए लाइब्रेरी बनाने की पहल की गई थी. उस लाइब्रेरी का नाम रखा गया – होम्स क्लेन अमन ओ अमन पुस्तकालय. इस पुस्तकालय में आज भी सैकड़ों पुस्तकें ऐसी हैं जो अब प्रिंट से बाहर हैं. आजादी के बाद इस पुस्तकालय का नाम राहुल सांकृत्यायन के नाम पर किया गया, लेकिन ‘होम्स क्लेन’ लाइब्रेरी अपनी ब्रिटिश धरोहरों के साथ धीरे-धीरे उम्रदराज होती गई.

1925 में स्थापित होम्स क्लेन लाइब्रेरी अगले वर्ष अपनी स्थापना के 100 साल पूरे करने जा रही है. प्रदेश की सबसे उम्रदराज लाइब्रेरी में से एक होम्स क्लेन लाइब्रेरी अपनी जन्मशती पर फिर से ‘युवा’ होने के लिए तैयार है. योगी सरकार ने इस धरोहर की सुध ली है. स्थानीय प्रशासन करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से इस लाइब्रेरी को ई लाइब्रेरी में बदल रहा है. स्मार्ट स्टेट स्मार्ट सिटी योजना के तहत इस लाइब्रेरी की धरोहर वाली पहचान को कायम रखते हुए आधुनिक बनाया जा रहा है.

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में इस लाइब्रेरी के पुनर्निर्माण के संबंध में रिपोर्ट्स आई हैं कि 2410 वर्ग फीट एरिया वाली इस लाइब्रेरी में 2 ग्रुप स्टडी एरिया, 10 हजार किताबों की क्षमता वाले बुक शेल्फ, कैफेटेरिया, आडियो विजुअल सिस्टम लगे होंगे. यहां चार कंप्यूटर भी होंगे. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले हों या साहित्य प्रेमी, यह लाइब्रेरी अगले साल से दोगुने उत्साह के साथ लोगों का स्वागत करने के लिए तैयार​ मिलेगी. यहां निर्माण कार्य इस वर्ष दिसंबर तक पूरा किए जाने का लक्ष्य है.



  • Go science news

    गाय के हरे चारे से कैसे बनता है दूध

  • Gorakhpur Crime News

    खाते में पहुंचे मुआवजे के साढ़े चार लाख रुपये तब किया शव का अंतिम संस्कार

  • Gorakhpur Crime News

    महराजगंज की मुसहर बस्ती में धर्मांतरण की कोशिश, पांच गिरफ्तार

  • Gorakhpur Crime News

    गेमिंग पोर्टल पर सट्टेबाजी में रोजाना 10 से 12 लाख की ठगी करने वाले आठ युवक गिरफ्तार

  • Go Gorakhpur News

    पूजा पंडालों में तेज आवाज में बजा डीजे तो सिस्टम होगा जब्त

  • Electric bus depot

    गोरखपुर सिटी में बढ़ने जा रही इलेक्ट्रिक बसों की रफ्तार

  • Gorakhpur Crime News

    शव यात्रा रोक युवक को जिंदा करने का किया दावा, एक घंटे बाद क्या हुआ…

  • मेष, मिथुन, मकर और मीन के लिए यह हफ्ता है खास

    मेष, मिथुन, मकर और मीन के लिए यह हफ्ता है खास

  • Gorakhpur Crime News

    पैतृक मकान बेच रहा था पति, महिला ने तार से गला कसकर मार डाला

  • Gorakhpur Crime News

    कहीं आपका पड़ोसी भी तो आपके नाम पर नहीं ले रहा बैंकों से लोन, यह घटना उड़ा देगी होश

  • Gorakhpur Crime News

    फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली

  • सिरहाने जौ रखकर सोएं, राहु-केतु की दशा हो जाएगी छूमंतर

    सिरहाने जौ रखकर सोएं, राहु-केतु की दशा हो जाएगी छूमंतर

  • 'यहां कम से कम हापुड़ वाला जूस और थूक लगाकर रोटियां तो नहीं मिलेंगी'

    ‘यहां कम से कम हापुड़ वाला जूस और थूक लगाकर रोटियां तो नहीं मिलेंगी’

  • Go Gorakhpur News - Prerak katha

    मन के हारे हार है!

  • Gorakhpur Crime News

    आजाद हत्याकांड : पुलिस खोजती रही, मुख्य आरोपी विजय ने किया कोर्ट में सरेंडर

Priya Srivastava

Priya Srivastava

About Author

Priya Srivastava दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस में परास्नातक हैं. गोगोरखपुर.कॉम के लिए इवेंट, एजुकेशन, कल्चर, रिलीजन जैसे टॉपिक कवर करती हैं. 'लिव ऐंड लेट अदर्स लिव' की फिलॉसफी में गहरा यकीन.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक