100 साल की उम्र में भी ‘युवा’ दिखेगी सूबे की यह उम्रदराज लाइब्रेरी

नगर निगम
Gorakhpur Nagar Nigam old building

One of the oldest library of Uttar Pradesh: गोरखपुर नगर निगम का पुराना भवन अपने साथ कई इतिहास समेटे हुए है. देसी रियासतों की इस धरोहर ने विदेसी शासकों के ठाट-बाट भी देखें हैं. इस इमारत के एक कोने में आज भी जीवित है ‘होम्स क्लेन लाइब्रेरी’. साल 1925 में ब्रिटिश हुकूमत के दौरान स्थापित की गई इस लाइब्रेरी में 15 हजार से अधिक पुस्तकें हैं. इनमें सैकड़ों पुस्तकें ऐसी हैं जो अब प्रिंट से बाहर हैं. अकादमिक दुनिया में इस लाइब्रेरी की अहमियत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है.

बीसवीं सदी के दूसरे दशक में, गोरखपुर में भी गोरे कलक्टर और दूसरे साहबान के दफ्तर हुआ करते थे. नगर निगम परिसर में स्थित पुरानी इमारत के आसपास के इलाके में गोरे अधिकारियों के आवास, कार्यालय स्थित थे. नगर निगम परिसर की पुरानी इमारत भी गोरे साहबों के दफ्तर में तब्दील हो चुकी थी. तब शहर में ‘अमन-ओ-अमन’ सभा होती थी, जिसकी कार्यकारिणी नागरिक हितों पर गोरे साहबों को अपने सुझाव देती थी. इसी कार्यकारिणी की पहल पर शहर के बुद्धिजीवियों के लिए लाइब्रेरी बनाने की पहल की गई थी. उस लाइब्रेरी का नाम रखा गया – होम्स क्लेन अमन ओ अमन पुस्तकालय. इस पुस्तकालय में आज भी सैकड़ों पुस्तकें ऐसी हैं जो अब प्रिंट से बाहर हैं. आजादी के बाद इस पुस्तकालय का नाम राहुल सांकृत्यायन के नाम पर किया गया, लेकिन ‘होम्स क्लेन’ लाइब्रेरी अपनी ब्रिटिश धरोहरों के साथ धीरे-धीरे उम्रदराज होती गई.

1925 में स्थापित होम्स क्लेन लाइब्रेरी अगले वर्ष अपनी स्थापना के 100 साल पूरे करने जा रही है. प्रदेश की सबसे उम्रदराज लाइब्रेरी में से एक होम्स क्लेन लाइब्रेरी अपनी जन्मशती पर फिर से ‘युवा’ होने के लिए तैयार है. योगी सरकार ने इस धरोहर की सुध ली है. स्थानीय प्रशासन करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से इस लाइब्रेरी को ई लाइब्रेरी में बदल रहा है. स्मार्ट स्टेट स्मार्ट सिटी योजना के तहत इस लाइब्रेरी की धरोहर वाली पहचान को कायम रखते हुए आधुनिक बनाया जा रहा है.

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में इस लाइब्रेरी के पुनर्निर्माण के संबंध में रिपोर्ट्स आई हैं कि 2410 वर्ग फीट एरिया वाली इस लाइब्रेरी में 2 ग्रुप स्टडी एरिया, 10 हजार किताबों की क्षमता वाले बुक शेल्फ, कैफेटेरिया, आडियो विजुअल सिस्टम लगे होंगे. यहां चार कंप्यूटर भी होंगे. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले हों या साहित्य प्रेमी, यह लाइब्रेरी अगले साल से दोगुने उत्साह के साथ लोगों का स्वागत करने के लिए तैयार​ मिलेगी. यहां निर्माण कार्य इस वर्ष दिसंबर तक पूरा किए जाने का लक्ष्य है.



  • रेल म्यूजियम खुलने और बंद होने का समय

    Rail Museum खुलने का समय बदला, पहली अप्रैल से लागू है यह नई टाइमिंग

  • Gorakhpur Crime News

    पहले नौकरी का वादा, अब पैसे हड़पकर जान की धमकी

  • Gorakhpur Railway Station

    फेस्टिव सीज़न: गोरखपुर से होकर चलेगी साबरमती-सीतामढ़ी स्पेशल ट्रेन

  • Gorakhpur Crime News

    मुंडेरा बाजार में पकड़ी गईं दो लाख रुपये मूल्य की 15 प्रतिबंधित दवाएं

  • Mahayogi Gorakhnath University Gorakhpur

    ग्रीन कैंपस, सौर ऊर्जा की अनूठी मिसाल होगा महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय

  • bus station gorakhpur

    ड्राइवर को आई झपकी तो बजने लगेगा अलार्म, जान लें रोडवेज का यह सेफ्टी प्लान

  • गो यूपी न्यूज़

    साढ़े पांच लाख विज़िटर्स के साथ यूपी इंटरनेशनल ट्रेड सीज़न-2 ने बनाया रिकॉर्ड

  • CM at inauguration of Pepsico plant in Gorakhpur

    अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति से उनके आकाओं को है परेशानी: सीएम

  • Go Gorakhpur News

    चौरीचौरा विधायक सरवन निषाद बने एथिक्स कमेटी के सदस्य

  • Go Gorakhpur - UP News

    बहराइच में तेंदुए ने किसान पर हमला कर मार डाला

  • durga pooja taiyari meeting ssp gaurav grover

    ड्रोन कैमरों से होगी दुर्गा पूजा पंडालों की निगरानी

  • Mahabeer Jute mill

    स्थापना के 89 साल बाद बंद होने जा रही गोरखपुर की पहचान यह मिल

  • DDUGU news

    डीडीयू के 8 एनसीसी कैडेट्स का भारतीय सेना में चयन

  • मेधा के 'सफरनामा' में महिला शिक्षा और कौशल पर जोर

    मेधा के ‘सफरनामा’ में महिला शिक्षा और कौशल पर जोर

  • NER team first time wins bronze in national railway games

    एनईआर की टीम ने फुटबॉल चैंपियनशिप में पहली बार जीता कांस्य

Priya Srivastava

Priya Srivastava

About Author

Priya Srivastava दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस में परास्नातक हैं. गोगोरखपुर.कॉम के लिए इवेंट, एजुकेशन, कल्चर, रिलीजन जैसे टॉपिक कवर करती हैं. 'लिव ऐंड लेट अदर्स लिव' की फिलॉसफी में गहरा यकीन.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक