100 साल की उम्र में भी ‘युवा’ दिखेगी सूबे की यह उम्रदराज लाइब्रेरी

नगर निगम
Gorakhpur Nagar Nigam old building

One of the oldest library of Uttar Pradesh: गोरखपुर नगर निगम का पुराना भवन अपने साथ कई इतिहास समेटे हुए है. देसी रियासतों की इस धरोहर ने विदेसी शासकों के ठाट-बाट भी देखें हैं. इस इमारत के एक कोने में आज भी जीवित है ‘होम्स क्लेन लाइब्रेरी’. साल 1925 में ब्रिटिश हुकूमत के दौरान स्थापित की गई इस लाइब्रेरी में 15 हजार से अधिक पुस्तकें हैं. इनमें सैकड़ों पुस्तकें ऐसी हैं जो अब प्रिंट से बाहर हैं. अकादमिक दुनिया में इस लाइब्रेरी की अहमियत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है.

बीसवीं सदी के दूसरे दशक में, गोरखपुर में भी गोरे कलक्टर और दूसरे साहबान के दफ्तर हुआ करते थे. नगर निगम परिसर में स्थित पुरानी इमारत के आसपास के इलाके में गोरे अधिकारियों के आवास, कार्यालय स्थित थे. नगर निगम परिसर की पुरानी इमारत भी गोरे साहबों के दफ्तर में तब्दील हो चुकी थी. तब शहर में ‘अमन-ओ-अमन’ सभा होती थी, जिसकी कार्यकारिणी नागरिक हितों पर गोरे साहबों को अपने सुझाव देती थी. इसी कार्यकारिणी की पहल पर शहर के बुद्धिजीवियों के लिए लाइब्रेरी बनाने की पहल की गई थी. उस लाइब्रेरी का नाम रखा गया – होम्स क्लेन अमन ओ अमन पुस्तकालय. इस पुस्तकालय में आज भी सैकड़ों पुस्तकें ऐसी हैं जो अब प्रिंट से बाहर हैं. आजादी के बाद इस पुस्तकालय का नाम राहुल सांकृत्यायन के नाम पर किया गया, लेकिन ‘होम्स क्लेन’ लाइब्रेरी अपनी ब्रिटिश धरोहरों के साथ धीरे-धीरे उम्रदराज होती गई.

1925 में स्थापित होम्स क्लेन लाइब्रेरी अगले वर्ष अपनी स्थापना के 100 साल पूरे करने जा रही है. प्रदेश की सबसे उम्रदराज लाइब्रेरी में से एक होम्स क्लेन लाइब्रेरी अपनी जन्मशती पर फिर से ‘युवा’ होने के लिए तैयार है. योगी सरकार ने इस धरोहर की सुध ली है. स्थानीय प्रशासन करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से इस लाइब्रेरी को ई लाइब्रेरी में बदल रहा है. स्मार्ट स्टेट स्मार्ट सिटी योजना के तहत इस लाइब्रेरी की धरोहर वाली पहचान को कायम रखते हुए आधुनिक बनाया जा रहा है.

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में इस लाइब्रेरी के पुनर्निर्माण के संबंध में रिपोर्ट्स आई हैं कि 2410 वर्ग फीट एरिया वाली इस लाइब्रेरी में 2 ग्रुप स्टडी एरिया, 10 हजार किताबों की क्षमता वाले बुक शेल्फ, कैफेटेरिया, आडियो विजुअल सिस्टम लगे होंगे. यहां चार कंप्यूटर भी होंगे. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले हों या साहित्य प्रेमी, यह लाइब्रेरी अगले साल से दोगुने उत्साह के साथ लोगों का स्वागत करने के लिए तैयार​ मिलेगी. यहां निर्माण कार्य इस वर्ष दिसंबर तक पूरा किए जाने का लक्ष्य है.



  • धमाकेदार एंट्री: Motorola Signature 7 जनवरी को भारत में होगा लॉन्च, 16GB रैम और धांसू फीचर्स बढ़ाएंगे धड़कनें

    धमाकेदार एंट्री: Motorola Signature 7 जनवरी को भारत में होगा लॉन्च, 16GB रैम और धांसू फीचर्स बढ़ाएंगे धड़कनें

  • Google Pixel 9a पर सबसे बड़ी लूट! ₹50 हजार वाला फोन मात्र ₹28,999 में, फ्लिपकार्ट सेल में मची खलबली

    Google Pixel 9a पर सबसे बड़ी लूट! ₹50 हजार वाला फोन मात्र ₹28,999 में, फ्लिपकार्ट सेल में मची खलबली

  • नए साल 2026 में बदल जाएगी किस्मत: पैसा, शोहरत और सेहत के लिए अपनाएं ये 4 जादुई संकल्प

    नए साल 2026 में बदल जाएगी किस्मत: पैसा, शोहरत और सेहत के लिए अपनाएं ये 4 जादुई संकल्प

  • Go Gorakhpur News - Crime Update

    गोरखपुर: अंबाला साइबर ठगी का कनेक्शन, 3 लाख का सुराग मिलते ही हरियाणा पुलिस की दबिश

  • अपराध समाचार

    गोरखपुर में हैवानियत: रास्ते के विवाद में महिला को जिंदा जलाया, आरोपी विनय गिरफ्तार; एम्स में जिंदगी की जंग

  • बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर

    गोरखपुर: बीआरडी के डॉक्टर पर सनकी स्टॉकर का साया, ढाई साल से परेशान कर रही महिला, किया बवाल

  • यूपी बोर्ड परीक्षा

    यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: 1.31 लाख परीक्षार्थियों के लिए 197 केंद्रों की संशोधित सूची जारी, दागी स्कूल हुए बाहर

  • नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे मुख्यालय, गोरखपुर

    2025 की उपलब्धि: NER को 3 वंदे भारत और 7 अमृत भारत ट्रेनों की सौगात, ‘कवच’ से सुरक्षित होगा सफर

  • गोरखपुर एयरपोर्ट

    गोरखपुर एयरपोर्ट पर कोहरे का ‘इमरजेंसी ब्रेक’: दिल्ली की फ्लाइट्स कैंसिल, मुंबई की उड़ानों ने रुलाया

  • गहनों की चोरी

    गोरखपुर: हट्ठी माता मंदिर में चोरी का खुलासा, CCTV से पकड़ा गया शातिर, चांदी के मुकुट और छतरी बरामद

  • गोरखपुर में घर: प्राइवेट टाउनशिप में EWS-LIG को 10% आरक्षण, ओमेक्स-ऐश्प्रा ला रहे बड़े प्रोजेक्ट

    गोरखपुर में घर: प्राइवेट टाउनशिप में EWS-LIG को 10% आरक्षण, ओमेक्स-ऐश्प्रा ला रहे बड़े प्रोजेक्ट

  • गोरखपुर नगर निगम न्यूज़ | Nagar Nigam Gorakhpur News | Municipal Corporation Gorakhpur News

    गोरखपुर समाचार: शहर के 17 वार्डों के लिए ₹1.25 करोड़ की पाइपलाइन योजना को मिली मंजूरी

  • गोरखपुर: 'स्मार्ट बाजार' में जमकर चले लात-घूंसे, बिलिंग विवाद में ग्राहक को बंधक बनाकर पीटा; FIR दर्ज

    गोरखपुर: ‘स्मार्ट बाजार’ में जमकर चले लात-घूंसे, बिलिंग विवाद में ग्राहक को बंधक बनाकर पीटा; FIR दर्ज

  • गोरखपुर समाचार

    गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

  • Go Gorakhpur News - Crime Update

    गोरखपुर: चेक में जालसाजी कर ₹4.5 लाख डकारने वाला 10 हजारी इनामी गिरफ्तार, दिल्ली के शातिर ने ऐसे रचा ठगी का चक्रव्यूह

Priya Srivastava

Priya Srivastava

About Author

Priya Srivastava दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस में परास्नातक हैं. गोगोरखपुर.कॉम के लिए इवेंट, एजुकेशन, कल्चर, रिलीजन जैसे टॉपिक कवर करती हैं. 'लिव ऐंड लेट अदर्स लिव' की फिलॉसफी में गहरा यकीन.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक