100 साल की उम्र में भी ‘युवा’ दिखेगी सूबे की यह उम्रदराज लाइब्रेरी

नगर निगम
Gorakhpur Nagar Nigam old building

One of the oldest library of Uttar Pradesh: गोरखपुर नगर निगम का पुराना भवन अपने साथ कई इतिहास समेटे हुए है. देसी रियासतों की इस धरोहर ने विदेसी शासकों के ठाट-बाट भी देखें हैं. इस इमारत के एक कोने में आज भी जीवित है ‘होम्स क्लेन लाइब्रेरी’. साल 1925 में ब्रिटिश हुकूमत के दौरान स्थापित की गई इस लाइब्रेरी में 15 हजार से अधिक पुस्तकें हैं. इनमें सैकड़ों पुस्तकें ऐसी हैं जो अब प्रिंट से बाहर हैं. अकादमिक दुनिया में इस लाइब्रेरी की अहमियत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है.

बीसवीं सदी के दूसरे दशक में, गोरखपुर में भी गोरे कलक्टर और दूसरे साहबान के दफ्तर हुआ करते थे. नगर निगम परिसर में स्थित पुरानी इमारत के आसपास के इलाके में गोरे अधिकारियों के आवास, कार्यालय स्थित थे. नगर निगम परिसर की पुरानी इमारत भी गोरे साहबों के दफ्तर में तब्दील हो चुकी थी. तब शहर में ‘अमन-ओ-अमन’ सभा होती थी, जिसकी कार्यकारिणी नागरिक हितों पर गोरे साहबों को अपने सुझाव देती थी. इसी कार्यकारिणी की पहल पर शहर के बुद्धिजीवियों के लिए लाइब्रेरी बनाने की पहल की गई थी. उस लाइब्रेरी का नाम रखा गया – होम्स क्लेन अमन ओ अमन पुस्तकालय. इस पुस्तकालय में आज भी सैकड़ों पुस्तकें ऐसी हैं जो अब प्रिंट से बाहर हैं. आजादी के बाद इस पुस्तकालय का नाम राहुल सांकृत्यायन के नाम पर किया गया, लेकिन ‘होम्स क्लेन’ लाइब्रेरी अपनी ब्रिटिश धरोहरों के साथ धीरे-धीरे उम्रदराज होती गई.

1925 में स्थापित होम्स क्लेन लाइब्रेरी अगले वर्ष अपनी स्थापना के 100 साल पूरे करने जा रही है. प्रदेश की सबसे उम्रदराज लाइब्रेरी में से एक होम्स क्लेन लाइब्रेरी अपनी जन्मशती पर फिर से ‘युवा’ होने के लिए तैयार है. योगी सरकार ने इस धरोहर की सुध ली है. स्थानीय प्रशासन करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से इस लाइब्रेरी को ई लाइब्रेरी में बदल रहा है. स्मार्ट स्टेट स्मार्ट सिटी योजना के तहत इस लाइब्रेरी की धरोहर वाली पहचान को कायम रखते हुए आधुनिक बनाया जा रहा है.

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में इस लाइब्रेरी के पुनर्निर्माण के संबंध में रिपोर्ट्स आई हैं कि 2410 वर्ग फीट एरिया वाली इस लाइब्रेरी में 2 ग्रुप स्टडी एरिया, 10 हजार किताबों की क्षमता वाले बुक शेल्फ, कैफेटेरिया, आडियो विजुअल सिस्टम लगे होंगे. यहां चार कंप्यूटर भी होंगे. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले हों या साहित्य प्रेमी, यह लाइब्रेरी अगले साल से दोगुने उत्साह के साथ लोगों का स्वागत करने के लिए तैयार​ मिलेगी. यहां निर्माण कार्य इस वर्ष दिसंबर तक पूरा किए जाने का लक्ष्य है.



  • गो गोरखपुर न्यूज़

    जानिए कौन हैं डॉ. साहिल महफूज़ जिन्हें सीएम योगी के हाथों मिला ‘गोरखपुर रत्न’ अवार्ड

  • सातवीं सदी में लिखा गया कुंभ पर पहला लेख, जानिए किसने चलाई कलम

    सातवीं सदी में लिखा गया कुंभ पर पहला लेख, जानिए किसने चलाई कलम

  • ताल बाजार के फूड स्टाल में देर रात लगी आग

    ताल बाजार के फूड स्टाल में देर रात लगी आग

  • संस्कृति के बिना कोई भी राष्ट्र अपनी गाथा को आगे नहीं बढ़ा सकता: सीएम

    संस्कृति के बिना कोई भी राष्ट्र अपनी गाथा को आगे नहीं बढ़ा सकता: सीएम

  • गोरखपुर महोत्सव यहां की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करता है: योगी

    गोरखपुर महोत्सव यहां की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करता है: योगी

  • आईएमडी का 150 साल का रोमांचक सफ़र, जानिए कब हुई थी स्थापना

    आईएमडी का 150 साल का रोमांचक सफ़र, जानिए कब हुई थी स्थापना

  • धंधे के लिए पांच लाख रुपये चाहिए तो देर न करें, ब्याज भी नहीं लगेगा

    धंधे के लिए पांच लाख रुपये चाहिए तो देर न करें, ब्याज भी नहीं लगेगा

  • मकर संक्रांति: 16 से शुरू हो जाएंगे मांगलिक कार्य

    मकर संक्रांति: 16 से शुरू हो जाएंगे मांगलिक कार्य

  • खिचड़ी अर्पित करने कल से उमड़ेंगे श्रद्धालु, इस बार मेले में क्या है खास...जानिए

    खिचड़ी अर्पित करने कल से उमड़ेंगे श्रद्धालु, इस बार मेले में क्या है खास…जानिए

  • गो गोरखपुर न्यूज़

    खिचड़ी मेला: आरपीएफ ग्राउंड से गोरखनाथ चिकित्सालय तक की सड़क बनी ‘नो व्हीकल जोन’

  • गो गोरखपुर न्यूज़

    आयकर छापा: टीम को करोड़ों की आयकर चोरी के ठोस सुबूत मिले

  • लव, सेक्स, धोखे में फंसी युवती पहुंची थाने, आरोपी हवालात में

    लव, सेक्स, धोखे में फंसी युवती पहुंची थाने, आरोपी हवालात में

  • गो यूपी न्यूज़

    यूपीपीसीएल के पूर्व प्रबंध निदेशक एपी मिश्रा की 2.85 करोड़ की संपत्ति कुर्क

  • महाकुंभ: स्टीव जॉब्स की पत्नी को मिला नया नाम, पंद्रह दिन कल्पवास करेंगी 'कमला'

    महाकुंभ: स्टीव जॉब्स की पत्नी को मिला नया नाम, पंद्रह दिन कल्पवास करेंगी ‘कमला’

  • 'उड़ता गोरखपुर' में पुलिस का छापा, हुक्का बार संचालक गिरफ्तार

    ‘उड़ता गोरखपुर’ में पुलिस का छापा, हुक्का बार संचालक गिरफ्तार

Priya Srivastava

Priya Srivastava

About Author

Priya Srivastava दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस में परास्नातक हैं. गोगोरखपुर.कॉम के लिए इवेंट, एजुकेशन, कल्चर, रिलीजन जैसे टॉपिक कवर करती हैं. 'लिव ऐंड लेट अदर्स लिव' की फिलॉसफी में गहरा यकीन.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक