लोकल न्यूज

…क्योंकि प्रेम है भक्ति की पहली सीढ़ी

बतकही-गो गोरखपुर

दुबे जी मित्र समागम में देर से पहुंचे. देर का कारण पूछने पर उन्होंने बताया कि वे मंदिर गए थे. खास दिनों में वे मंदिर जाना नहीं भूलते, और आज बजरंगबली का दिन था, इसलिए उनकी उपासना करने गए थे. वहां उन्होंने एक महिला को भी बजरंगबली की पूजा करते देखा, लेकिन उसके हाथ में नारियल और तांबूल देखकर वे असमंजस में पड़ गए.

बाबू साहब ने उनकी इस उलझन का कारण पूछा. दुबे जी ने सनातन धर्म की मान्यताओं का हवाला देते हुए बताया कि बजरंगबली बाल ब्रह्मचारी हैं, और ब्रह्मचारी की पूजा स्त्री द्वारा नहीं की जानी चाहिए. इसके अलावा, पूजन सामग्री में तांबूल और नारियल का होना भी उन्हें विरोधाभासी लगा, क्योंकि नारियल को नरमुंड का प्रतीक माना जाता है.

ठाकुर साहब ने उन्हें समझाते हुए कहा, “दुबे जी, पूजा और मान्यताओं में अब बहुत बदलाव आ गया है. किसी परंपरा या पद्धति के प्रति इतना आग्रही होना अब कहाँ संभव है? हमारे ज़माने में तो नहीं ही.”

प्रोफेसर साहब, जो चुपचाप उनकी बातें सुन रहे थे, ने अपनी राय रखी. उन्होंने हजारी प्रसाद द्विवेदी के उपन्यास ‘पुनर्नवा’ का उल्लेख करते हुए कहा, “देवता न छोटा होता है, न बड़ा, वह होता भी है और नहीं भी होता है. श्रद्धालु अपनी आकांक्षा, श्रद्धा और मनःस्थिति के अनुसार उसे गढ़ लेता है.” उन्होंने आगे बताया कि ‘पुनर्नवा’ चौथी सदी के आसपास के भारत की सामाजिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि पर आधारित एक ऐतिहासिक उपन्यास है, जिसमें उठाए गए प्रश्न आज भी प्रासंगिक हैं. द्विवेदी जी ने इन प्रश्नों के समाधान में एक वैज्ञानिक और प्रगतिशील दृष्टिकोण अपनाया है.

अंत में, प्रोफेसर साहब ने यह भी कहा कि भक्ति और प्रेम में निष्काम भाव सर्वोत्तम होता है. जब ईष्ट से कुछ भी पाने की इच्छा नहीं होती, तब भक्ति अपने चरम पर होती है. इसीलिए भक्ति में प्रेम को पहली सीढ़ी माना गया है.

इस धर्म-तत्व-व्याख्या से सभी गदगद.



  • चुपचाप, खुद ही अतिक्रमण की हदें समेटना क्या कहता है…

    चुपचाप, खुद ही अतिक्रमण की हदें समेटना क्या कहता है…

  • पीएम मोदी आज वाराणसी में, देश को देंगे अरबों की सौगात

    पीएम मोदी आज वाराणसी में, देश को देंगे अरबों की सौगात

  • Go - smart prepaid meter

    बड़े काम का है स्मार्ट प्री-पेड मीटर, खूबियां जानकर आप भी चौंक जाएंगे

  • राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करा रही भाजपा : अखिलेश

    भाजपा उपचुनाव का सामना नहीं करना चाहती: अखिलेश

  • Gorakhpur Crime News

    सिद्धार्थनगर में पलटी यात्रियों से भरी बस, तीन की मौत

  • बहराइच में 23 आरोपितों के घर पर नोटिस चस्पा, बुलडोजर एक्शन की तैयारी

    बहराइच में 23 आरोपितों के घर पर नोटिस चस्पा, बुलडोजर एक्शन की तैयारी

  • रामगढ़ झील में पांच दिन रोइंग के सूरमा दिखाएंगे दम

    रामगढ़ झील की लहरों पर मुकाबले में चुना जाएगा रोइंग का ‘बादशाह’

  • यूपी में यहां बनने जा रहा दुनिया का चौथा वानिकी विश्वविद्यालय

    यूपी में यहां बनने जा रहा दुनिया का चौथा वानिकी विश्वविद्यालय

  • कंगना की फिल्म 'इमरजेंसी' को स्क्रीनिंग की मंजूरी

    कंगना की फिल्म ‘इमरजेंसी’ को स्क्रीनिंग की मंजूरी

  • राम गोपाल को गोली मारने का आरोपी सरफराज मुठभेड़ में घायल

    राम गोपाल को गोली मारने का आरोपी सरफराज मुठभेड़ में घायल

  • भिंडी की सब्जी जरूर खाएं, स्वस्थ रहें

    भिंडी की सब्जी जरूर खाएं, स्वस्थ रहें

  • खांसी, सर्दी और जुकाम!

    खांसी, सर्दी और जुकाम! ये टीका करे काम तमाम

  • Go Gorakhpur News

    गोरखपुर पुलिस ने शुरू किया कमाल का चैनल, साइबर ठगी से बचाएगा

  • आंखें हैं ईश्वर का अनमोल तोहफ़ा, इनका खयाल रखें: महापौर

    आंखें हैं ईश्वर का अनमोल तोहफ़ा, इनका खयाल रखें: महापौर

  • बहराइच में तनाव बरकरार, अब तक 26 गए जेल

    आज भी बंद रहेंगी इंटरनेट सेवाएं, अब तक 26 गए जेल

Jagdish Lal

Jagdish Lal

About Author

हिंदी पत्रकारिता से करीब चार दशकों तक सक्रिय जुड़ाव. संप्रति: लेखन, पठन-पाठन.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक