खजनी थाना क्राइम

घर में शादी, चोर ले उड़े 16 लाख के गहने

Go Gorakhpur News
Go Gorakhpur News

Gorakhpur: खजनी इलाके के आशापार गांव निवासी राम प्रसाद निषाद (रामा) के घर में शनिवार-रविवार की रात घुसे चोरों ने 30 हजार रुपए कैश सहित 16 लाख रुपये से अधिक की ज्वैलरी उड़ा दी. पीड़ित के घर में किराये पर रह रहे दो व्यक्ति से पुलिस ने पूछताछ की है. आशंका जतायी जा रही है चोर किसी तीन या चार पहिया वाहन से थे और वे अपने साथ गैस कटर भी लाए थे.

आशापार गांव निवासी राम प्रसाद उर्फ रामा के मकान के पीछे लगे चैनल लगा है. शनिवार-इतवार की रात चोरों ने चैनल का ताला काट दिया. घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखी आलमारी, अटैची, बॉक्स के ताले तोड़ डाले और कीमती जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया.

पीड़ित राम प्रसाद उर्फ रामा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि चोरों के हाथ 30 हजार रुपए नकद, सोने के चार हार, कान सेट 04 पीस, सोने का टीका तीन पीस, सोने का झुमका छह पीस, सोने का ब्रेसलेट हाथ का दो पीस, नथिया तीन पीस, सोने का लाकेट छह, मंगल सूत्र दो, कान की बाली एक, पाजेब चार, फुल चांदी का करधनी तीन, चांदी कि एक हाफ करधन, 16 चांदी का छड़ा, सात सोने की अंगूठी, बच्चों की पायल, करधन, कंगन, सोने की चेन एक सेट आदि ज्वैलरी चुरा ली. पीड़ित ने बताया कि चोरी गयी ज्वैलरी की कीमती 16 लाख के आसपास है.

पीड़ित के अनुसार चार माह बाद वह बेटी की शादी करने वाले हैं. सभी तैयारियां लगभग पूरी हो गई थीं. राम प्रसाद ने बताया कि चोर वाहन लेकर आये थे. बताया जा रहा है कि वाहन को घर से 200-250 मीटर दूर खड़ा किया था. राम प्रसाद दो भाई हैं. छोटे भाई व उनका परिवार मुम्बई में रहता है. उनके परिवार की भी ज्वैलरी घर में थी.



  • गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रों ने राष्ट्रीय डिज़ाइन चैलेंज में लहराया परचम, IIT जैसी संस्थाओं को छोड़ा पीछे

    गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रों ने राष्ट्रीय डिज़ाइन चैलेंज में लहराया परचम, IIT जैसी संस्थाओं को छोड़ा पीछे

  • एमएमएमयूटी के छात्रों ने तकनीकी समाधानों से जीता दिल, भविष्य के नवाचारों की रखी नींव

    एमएमएमयूटी के छात्रों ने तकनीकी समाधानों से जीता दिल, भविष्य के नवाचारों की रखी नींव

  • दिशा पाटनी मामला: दिल्ली पुलिस ने दबोचे दो और शूटर, यूपी पुलिस करेगी बी-वारंट पर गिरफ्तारी

    दिशा पाटनी मामला: दिल्ली पुलिस ने दबोचे दो और शूटर, यूपी पुलिस करेगी बी-वारंट पर गिरफ्तारी

  • गोरखपुर में पशु तस्करों का आतंक, NEET छात्र को पीट-पीटकर मारा, गुस्साई भीड़ ने SP पर किया पथराव

    NEET छात्र दीपक हत्याकांड: पकड़े गए पशु तस्कर अजहर की बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मौत

  • गो गोरखपुर यूपी न्यूज़

    शिवपाल यादव की कॉल न उठाना बुलंदशहर की डीएम श्रुति को पड़ा भारी, विधानसभा में हो सकती थी पेशी

  • Employment News of This Week

    ISRO और पोस्ट ऑफिस में बंपर भर्ती, 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स के लिए शानदार मौका, ऐसे करें आवेदन

  • पंचायत चुनाव: गोरखपुर में 5 लाख से अधिक डुप्लीकेट वोटरों की हुई पहचान, वोटर लिस्ट से कटेंगे नाम

    पंचायत चुनाव: गोरखपुर में 5 लाख से अधिक डुप्लीकेट वोटरों की हुई पहचान, वोटर लिस्ट से कटेंगे नाम

  • ललित मोदी के भाई समीर मोदी गिरफ्तार, महिला ने लगाया रेप, ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी का आरोप

    ललित मोदी के भाई समीर मोदी गिरफ्तार, महिला ने लगाया रेप, ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी का आरोप

  • गोरखपुर समाचार | गोरखपुर सिटी न्यूज़

    RTO गोरखपुर का बड़ा एक्शन, स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान, 9 गाड़ियां सीज

  • नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे मुख्यालय, गोरखपुर

    दिल्ली का सफर होगा आसान, नकहा जंगल-बढ़नी-गोंडा रेल लाइन का लिडार सर्वे पूरा, जानें कब शुरू होगा काम

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक