खजनी थाना क्राइम

घर में शादी, चोर ले उड़े 16 लाख के गहने

Go Gorakhpur News
Go Gorakhpur News

Gorakhpur: खजनी इलाके के आशापार गांव निवासी राम प्रसाद निषाद (रामा) के घर में शनिवार-रविवार की रात घुसे चोरों ने 30 हजार रुपए कैश सहित 16 लाख रुपये से अधिक की ज्वैलरी उड़ा दी. पीड़ित के घर में किराये पर रह रहे दो व्यक्ति से पुलिस ने पूछताछ की है. आशंका जतायी जा रही है चोर किसी तीन या चार पहिया वाहन से थे और वे अपने साथ गैस कटर भी लाए थे.

आशापार गांव निवासी राम प्रसाद उर्फ रामा के मकान के पीछे लगे चैनल लगा है. शनिवार-इतवार की रात चोरों ने चैनल का ताला काट दिया. घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखी आलमारी, अटैची, बॉक्स के ताले तोड़ डाले और कीमती जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया.

पीड़ित राम प्रसाद उर्फ रामा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि चोरों के हाथ 30 हजार रुपए नकद, सोने के चार हार, कान सेट 04 पीस, सोने का टीका तीन पीस, सोने का झुमका छह पीस, सोने का ब्रेसलेट हाथ का दो पीस, नथिया तीन पीस, सोने का लाकेट छह, मंगल सूत्र दो, कान की बाली एक, पाजेब चार, फुल चांदी का करधनी तीन, चांदी कि एक हाफ करधन, 16 चांदी का छड़ा, सात सोने की अंगूठी, बच्चों की पायल, करधन, कंगन, सोने की चेन एक सेट आदि ज्वैलरी चुरा ली. पीड़ित ने बताया कि चोरी गयी ज्वैलरी की कीमती 16 लाख के आसपास है.

पीड़ित के अनुसार चार माह बाद वह बेटी की शादी करने वाले हैं. सभी तैयारियां लगभग पूरी हो गई थीं. राम प्रसाद ने बताया कि चोर वाहन लेकर आये थे. बताया जा रहा है कि वाहन को घर से 200-250 मीटर दूर खड़ा किया था. राम प्रसाद दो भाई हैं. छोटे भाई व उनका परिवार मुम्बई में रहता है. उनके परिवार की भी ज्वैलरी घर में थी.



  • अपराध समाचार

    खजनी: घर में घुसकर बीए छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, मां और बहन घायल, दो आरोपी पर केस दर्ज

  • मिसाइल मैन डॉ. एपीजे कलाम की जयंती पर सपा ने दी श्रद्धांजलि, शिक्षा के निजीकरण पर साधा निशाना

    मिसाइल मैन डॉ. एपीजे कलाम की जयंती पर सपा ने दी श्रद्धांजलि, शिक्षा के निजीकरण पर साधा निशाना

  • डीडीयू न्यूज़ | गोरखपुर विश्वविद्यालय | डीडीयू समाचार | DDU News | Deen Dayal Upadhyay University

    शिक्षा और संस्कृति का महाकुंभ: दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय में होगा ‘गोरखपुर पुस्तक महोत्सव’

  • खुशखबरी: अब पूर्वांचल में उड़ेगा नवाचार का ड्रोन, DDU अपने छात्रों को बनाएगा 'नौकरी देने वाला'

    खुशखबरी: अब पूर्वांचल में उड़ेगा नवाचार का ड्रोन, DDU अपने छात्रों को बनाएगा ‘नौकरी देने वाला’

  • डीडीयू न्यूज़ | गोरखपुर विश्वविद्यालय | डीडीयू समाचार | DDU News | Deen Dayal Upadhyay University

    DDU में बड़ा बदलाव: इंजीनियरिंग संकाय को मिला नया ‘बहु-विषयी’ और ‘आधुनिक’ स्वरूप, फार्मेसी संस्थान पहली बार शामिल

  • शरद महोत्सव समापन: ADG अशोक मुथा जैन ने कहा, 'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं'

    शरद महोत्सव समापन: ADG अशोक मुथा जैन ने कहा, ‘सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं’

  • कलावती हत्याकांड: खौफनाक राज से उठा पर्दा... आखिर क्यों पोती ने ही काट दिया अपनी दादी का गला

    कलावती हत्याकांड: खौफनाक राज से उठा पर्दा… आखिर क्यों पोती ने ही काट दिया अपनी दादी का गला

  • Dengue Death: राज्यस्तरीय कबड्डी खिलाड़ी की मौत, गोरखपुर में 152 पहुंची मरीजों की संख्या

    Dengue Death: राज्यस्तरीय कबड्डी खिलाड़ी की मौत, गोरखपुर में 152 पहुंची मरीजों की संख्या

  • गुलरिहा थाने की पुलिस

    जंगल हरपुर में आपत्तिजनक एडिटेड वीडियो पोस्ट करने पर तनाव, छह नामजद समेत 11 पर केस दर्ज

  • कौड़ीराम के मुख्य बाजार में ज्वेलरी शॉप से सोने-चांदी की चोरी करते यूं पकड़ी गई महिला

    कौड़ीराम के मुख्य बाजार में ज्वेलरी शॉप से सोने-चांदी की चोरी करते यूं पकड़ी गई महिला

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक