Gorakhpur: खजनी इलाके के आशापार गांव निवासी राम प्रसाद निषाद (रामा) के घर में शनिवार-रविवार की रात घुसे चोरों ने 30 हजार रुपए कैश सहित 16 लाख रुपये से अधिक की ज्वैलरी उड़ा दी. पीड़ित के घर में किराये पर रह रहे दो व्यक्ति से पुलिस ने पूछताछ की है. आशंका जतायी जा रही है चोर किसी तीन या चार पहिया वाहन से थे और वे अपने साथ गैस कटर भी लाए थे.
आशापार गांव निवासी राम प्रसाद उर्फ रामा के मकान के पीछे लगे चैनल लगा है. शनिवार-इतवार की रात चोरों ने चैनल का ताला काट दिया. घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखी आलमारी, अटैची, बॉक्स के ताले तोड़ डाले और कीमती जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया.
पीड़ित राम प्रसाद उर्फ रामा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि चोरों के हाथ 30 हजार रुपए नकद, सोने के चार हार, कान सेट 04 पीस, सोने का टीका तीन पीस, सोने का झुमका छह पीस, सोने का ब्रेसलेट हाथ का दो पीस, नथिया तीन पीस, सोने का लाकेट छह, मंगल सूत्र दो, कान की बाली एक, पाजेब चार, फुल चांदी का करधनी तीन, चांदी कि एक हाफ करधन, 16 चांदी का छड़ा, सात सोने की अंगूठी, बच्चों की पायल, करधन, कंगन, सोने की चेन एक सेट आदि ज्वैलरी चुरा ली. पीड़ित ने बताया कि चोरी गयी ज्वैलरी की कीमती 16 लाख के आसपास है.
पीड़ित के अनुसार चार माह बाद वह बेटी की शादी करने वाले हैं. सभी तैयारियां लगभग पूरी हो गई थीं. राम प्रसाद ने बताया कि चोर वाहन लेकर आये थे. बताया जा रहा है कि वाहन को घर से 200-250 मीटर दूर खड़ा किया था. राम प्रसाद दो भाई हैं. छोटे भाई व उनका परिवार मुम्बई में रहता है. उनके परिवार की भी ज्वैलरी घर में थी.
-
डीडीयू गोरखपुर: संविदा शिक्षकों की भर्ती परीक्षा की तिथि बदली, अब 9 नवंबर को होगा एग्जाम
-
छठ पूजा की खरीदारी में भीड़ का फायदा उठाकर चोरी, महिला चोर रंगे हाथ पकड़ी गई
-
बाइक हटाने के विवाद में दो टोलों में खूनी संघर्ष, 22 नामजद समेत 70 पर केस दर्ज, गांव में पुलिस बल तैनात
-
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गोरखपुर के मदरसा में शिक्षक और क्लर्क भर्ती विज्ञापन किया रद्द
-
समाजवादी पार्टी ने मनाई संत शिरोमणि नामदेव जयंती, दलितों-शोषितों के प्रति समर्पण को किया याद
-
गुर्दे को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाती हैं ये 5 आदतें, कार्डियोलॉजिस्ट ने दी चेतावनी, न करें ये काम
-
भू-माफिया का तांडव, भोर में बुलडोजर से तोड़ी बाउंड्रीवाल, विरोध पर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस
-
बुलंदशहर: कफ सिरप पीने से चार साल के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत, भैयादूज पर ननिहाल आया था गोलू
-
सिद्धार्थनगर: मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक से मारपीट मामले में 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड
-
गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर