खजनी थाना क्राइम

घर में शादी, चोर ले उड़े 16 लाख के गहने

Go Gorakhpur News
Go Gorakhpur News

Gorakhpur: खजनी इलाके के आशापार गांव निवासी राम प्रसाद निषाद (रामा) के घर में शनिवार-रविवार की रात घुसे चोरों ने 30 हजार रुपए कैश सहित 16 लाख रुपये से अधिक की ज्वैलरी उड़ा दी. पीड़ित के घर में किराये पर रह रहे दो व्यक्ति से पुलिस ने पूछताछ की है. आशंका जतायी जा रही है चोर किसी तीन या चार पहिया वाहन से थे और वे अपने साथ गैस कटर भी लाए थे.

आशापार गांव निवासी राम प्रसाद उर्फ रामा के मकान के पीछे लगे चैनल लगा है. शनिवार-इतवार की रात चोरों ने चैनल का ताला काट दिया. घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखी आलमारी, अटैची, बॉक्स के ताले तोड़ डाले और कीमती जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया.

पीड़ित राम प्रसाद उर्फ रामा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि चोरों के हाथ 30 हजार रुपए नकद, सोने के चार हार, कान सेट 04 पीस, सोने का टीका तीन पीस, सोने का झुमका छह पीस, सोने का ब्रेसलेट हाथ का दो पीस, नथिया तीन पीस, सोने का लाकेट छह, मंगल सूत्र दो, कान की बाली एक, पाजेब चार, फुल चांदी का करधनी तीन, चांदी कि एक हाफ करधन, 16 चांदी का छड़ा, सात सोने की अंगूठी, बच्चों की पायल, करधन, कंगन, सोने की चेन एक सेट आदि ज्वैलरी चुरा ली. पीड़ित ने बताया कि चोरी गयी ज्वैलरी की कीमती 16 लाख के आसपास है.

पीड़ित के अनुसार चार माह बाद वह बेटी की शादी करने वाले हैं. सभी तैयारियां लगभग पूरी हो गई थीं. राम प्रसाद ने बताया कि चोर वाहन लेकर आये थे. बताया जा रहा है कि वाहन को घर से 200-250 मीटर दूर खड़ा किया था. राम प्रसाद दो भाई हैं. छोटे भाई व उनका परिवार मुम्बई में रहता है. उनके परिवार की भी ज्वैलरी घर में थी.



  • क्राइम फॉलोअप

    गोरखपुर पुलिस का बड़ा एक्शन! फिंगरप्रिंट का क्लोन बनाकर फर्जीवाड़ा करने वालों पर लगा गैंगस्टर एक्ट

  • बॉलीवुड में सपनों को पूरा करने की बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है: मधुर भंडारकर

    बॉलीवुड में सपनों को पूरा करने की बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है: मधुर भंडारकर

  • यूपी के इस जिले में राप्ती किनारे अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 12 डंपर और 2 पोकलेन सीज

    यूपी के इस जिले में राप्ती किनारे अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 12 डंपर और 2 पोकलेन सीज

  • गोरखपुर समाचार

    गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

  • गोरखपुर विश्वविद्यालय बनेगा तकनीकी हब: शुरू हुई आधुनिक एआई लैब की तैयारियां, लगेंगे 11 जीपीयू वर्कस्टेशन

    गोरखपुर विश्वविद्यालय बनेगा तकनीकी हब: शुरू हुई आधुनिक एआई लैब की तैयारियां, लगेंगे 11 जीपीयू वर्कस्टेशन

  • गोरखपुर: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों को मिले 18 नए शिक्षक, नियुक्ति पत्र पाकर खिले अभ्यर्थियों के चेहरे

    गोरखपुर: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों को मिले 18 नए शिक्षक, नियुक्ति पत्र पाकर खिले अभ्यर्थियों के चेहरे

  • गोरखपुर समाचार

    गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

  • एम्स गोरखपुर का कमाल: पहली बार बिना बड़े चीरे के हुई स्पाइन सर्जरी, मरीज को मिला नया जीवन

    एम्स गोरखपुर का कमाल: पहली बार बिना बड़े चीरे के हुई स्पाइन सर्जरी, मरीज को मिला नया जीवन

  • गोरखपुर समाचार

    गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

  • गोरखपुर रेलवे गर्ल्स इंटर कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की महत्वपूर्ण तारीखें

    गोरखपुर रेलवे गर्ल्स इंटर कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की महत्वपूर्ण तारीखें

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक