Gorakhpur: खजनी इलाके के आशापार गांव निवासी राम प्रसाद निषाद (रामा) के घर में शनिवार-रविवार की रात घुसे चोरों ने 30 हजार रुपए कैश सहित 16 लाख रुपये से अधिक की ज्वैलरी उड़ा दी. पीड़ित के घर में किराये पर रह रहे दो व्यक्ति से पुलिस ने पूछताछ की है. आशंका जतायी जा रही है चोर किसी तीन या चार पहिया वाहन से थे और वे अपने साथ गैस कटर भी लाए थे.
आशापार गांव निवासी राम प्रसाद उर्फ रामा के मकान के पीछे लगे चैनल लगा है. शनिवार-इतवार की रात चोरों ने चैनल का ताला काट दिया. घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखी आलमारी, अटैची, बॉक्स के ताले तोड़ डाले और कीमती जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया.
पीड़ित राम प्रसाद उर्फ रामा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि चोरों के हाथ 30 हजार रुपए नकद, सोने के चार हार, कान सेट 04 पीस, सोने का टीका तीन पीस, सोने का झुमका छह पीस, सोने का ब्रेसलेट हाथ का दो पीस, नथिया तीन पीस, सोने का लाकेट छह, मंगल सूत्र दो, कान की बाली एक, पाजेब चार, फुल चांदी का करधनी तीन, चांदी कि एक हाफ करधन, 16 चांदी का छड़ा, सात सोने की अंगूठी, बच्चों की पायल, करधन, कंगन, सोने की चेन एक सेट आदि ज्वैलरी चुरा ली. पीड़ित ने बताया कि चोरी गयी ज्वैलरी की कीमती 16 लाख के आसपास है.
पीड़ित के अनुसार चार माह बाद वह बेटी की शादी करने वाले हैं. सभी तैयारियां लगभग पूरी हो गई थीं. राम प्रसाद ने बताया कि चोर वाहन लेकर आये थे. बताया जा रहा है कि वाहन को घर से 200-250 मीटर दूर खड़ा किया था. राम प्रसाद दो भाई हैं. छोटे भाई व उनका परिवार मुम्बई में रहता है. उनके परिवार की भी ज्वैलरी घर में थी.
-
पूर्व डीजीपी की भतीजी की ट्रेन से गिरकर मौत, हाल ही अमेरिका से लौटी थीं
-
Gorakhpur News: यूपी से बिहार शराब की तस्करी का पर्दाफाश, गैंग के सात सदस्यों को एसटीएफ ने दबोचा
-
NER News: कुछ रेल गाड़ियों के मार्ग बदले, कुछ निरस्त, जानिए क्यों
-
Gorakhpur News: जलकल इम्प्लाईज यूनियन के संजय बने अध्यक्ष व अमृत पाल महामंत्री
-
देवरिया में ट्रेन की चपेट में आकर दो युवकों की मौत, घटनाएं चौबीस घंटे के भीतर घटीं
-
Old Pension Scheme: पीएम के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया, कर्मचारी आंदोलित
-
Bhojpuri Film Industry: गोरखपुर में शुरू हुई भोजपुरी की ‘सबसे बड़ी’ फिल्म की शूटिंग
-
टीबी अस्पताल के निकाले गए 45 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की वापसी
-
Assistant Professor DDUGU Recruitment: अंग्रेजी बनाम हिंदी के चलते रद हुई 18 दिसंबर को आयोजित परीक्षा
-
Solver in CTET: गोरखपुर में दूसरे की जगह परीक्षा देने पहुंचे बिहार के दो युवक गिरफ्तार