खजनी थाना क्राइम

घर में शादी, चोर ले उड़े 16 लाख के गहने

Go Gorakhpur News
Go Gorakhpur News

Gorakhpur: खजनी इलाके के आशापार गांव निवासी राम प्रसाद निषाद (रामा) के घर में शनिवार-रविवार की रात घुसे चोरों ने 30 हजार रुपए कैश सहित 16 लाख रुपये से अधिक की ज्वैलरी उड़ा दी. पीड़ित के घर में किराये पर रह रहे दो व्यक्ति से पुलिस ने पूछताछ की है. आशंका जतायी जा रही है चोर किसी तीन या चार पहिया वाहन से थे और वे अपने साथ गैस कटर भी लाए थे.

आशापार गांव निवासी राम प्रसाद उर्फ रामा के मकान के पीछे लगे चैनल लगा है. शनिवार-इतवार की रात चोरों ने चैनल का ताला काट दिया. घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखी आलमारी, अटैची, बॉक्स के ताले तोड़ डाले और कीमती जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया.

पीड़ित राम प्रसाद उर्फ रामा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि चोरों के हाथ 30 हजार रुपए नकद, सोने के चार हार, कान सेट 04 पीस, सोने का टीका तीन पीस, सोने का झुमका छह पीस, सोने का ब्रेसलेट हाथ का दो पीस, नथिया तीन पीस, सोने का लाकेट छह, मंगल सूत्र दो, कान की बाली एक, पाजेब चार, फुल चांदी का करधनी तीन, चांदी कि एक हाफ करधन, 16 चांदी का छड़ा, सात सोने की अंगूठी, बच्चों की पायल, करधन, कंगन, सोने की चेन एक सेट आदि ज्वैलरी चुरा ली. पीड़ित ने बताया कि चोरी गयी ज्वैलरी की कीमती 16 लाख के आसपास है.

पीड़ित के अनुसार चार माह बाद वह बेटी की शादी करने वाले हैं. सभी तैयारियां लगभग पूरी हो गई थीं. राम प्रसाद ने बताया कि चोर वाहन लेकर आये थे. बताया जा रहा है कि वाहन को घर से 200-250 मीटर दूर खड़ा किया था. राम प्रसाद दो भाई हैं. छोटे भाई व उनका परिवार मुम्बई में रहता है. उनके परिवार की भी ज्वैलरी घर में थी.



  • डीडीयू का स्वर्णिम वर्ष: नेचर इंडेक्स रैंकिंग में यूपी में नंबर वन, हीरक जयंती पर उपलब्धियों की झड़ी

    डीडीयू का स्वर्णिम वर्ष: नेचर इंडेक्स रैंकिंग में यूपी में नंबर वन, हीरक जयंती पर उपलब्धियों की झड़ी

  • गोरखपुर में 'कउड़ा पर जुटान': रीना त्रिपाठी बोलीं- भोजपुरी बोलना माँ के पैर छूने जैसा

    गोरखपुर में ‘कउड़ा पर जुटान’: रीना त्रिपाठी बोलीं- भोजपुरी बोलना माँ के पैर छूने जैसा

  • कड़ाके की ठंड के बीच सड़कों पर उतरे सीएम योगी, रैन बसेरों का औचक निरीक्षण, गरीबों को खुद ओढ़ाया कंबल

    कड़ाके की ठंड के बीच सड़कों पर उतरे सीएम योगी, रैन बसेरों का औचक निरीक्षण, गरीबों को खुद ओढ़ाया कंबल

  • गोरखपुर में कबड्डी का महासंग्राम: दक्षिण मध्य रेलवे बनी चैंपियन, मेजबान टीम को फाइनल में दी करारी शिकस्त

    गोरखपुर में कबड्डी का महासंग्राम: दक्षिण मध्य रेलवे बनी चैंपियन, मेजबान टीम को फाइनल में दी करारी शिकस्त

  • गोरखपुर पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष: पूर्व महासचिव की पत्नी के निधन पर जताया दुख, रजही कैंप जाकर दी श्रद्धांजलि

    गोरखपुर पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष: पूर्व महासचिव की पत्नी के निधन पर जताया दुख, रजही कैंप जाकर दी श्रद्धांजलि

  • शिक्षक संघ में बड़ा फेरबदल: सत्यपाल बने जिलाध्यक्ष, दुर्गेश दत्त को मंडल की कमान; ठकुराई गुट का पुनर्गठन

    शिक्षक संघ में बड़ा फेरबदल: सत्यपाल बने जिलाध्यक्ष, दुर्गेश दत्त को मंडल की कमान; ठकुराई गुट का पुनर्गठन

  • देवरिया में 'मुन्नाभाई' स्टाइल में पाई थी नौकरी: 21 साल बाद खुली पोल, आंगनबाड़ी सहायिका बर्खास्त

    देवरिया में ‘मुन्नाभाई’ स्टाइल में पाई थी नौकरी: 21 साल बाद खुली पोल, आंगनबाड़ी सहायिका बर्खास्त

  • कानपुर हैलट में 'मुर्दा' हुआ जिंदा: मॉर्चुरी ले जाते वक्त चली सांसें, डॉक्टर बोले- 'सॉरी सर, गलती हो गई'

    कानपुर हैलट में ‘मुर्दा’ हुआ जिंदा: मॉर्चुरी ले जाते वक्त चली सांसें, डॉक्टर बोले- ‘सॉरी सर, गलती हो गई’

  • 'पापा चिप्स लेकर आना': वादा करके गए थे PCS अफसर, लौटे तो कफन में मिले मासूम; अंगीठी ने उजाड़ा परिवार

    ‘पापा चिप्स लेकर आना’: वादा करके गए थे PCS अफसर, लौटे तो कफन में मिले मासूम; अंगीठी ने उजाड़ा परिवार

  • सीतापुर में प्यार का खौफनाक अंत, जिस पेड़ के नीचे लिए थे सात फेरे, 22 दिन बाद उसी पर टंगी मिली लाश

    सीतापुर में प्यार का खौफनाक अंत, जिस पेड़ के नीचे लिए थे सात फेरे, 22 दिन बाद उसी पर टंगी मिली लाश

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक