गोरखपुर चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू जांच कमेटी ने दी रिपोर्ट। वन्यजीवों के लिए अलग आइसोलेशन वार्ड और जू-कीपरों को ट्रेनिंग के सुझाव। 5 वन्यजीवों की हो चुकी है मौत।
गोरखपुर: शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) में बर्ड फ्लू के मामलों को लेकर शासन की ओर से नामित जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। टीम ने चिड़ियाघर के अस्पताल में वन्यजीवों के लिए अलग आइसोलेशन वार्ड बनाने और जू-कीपरों की विशेष ट्रेनिंग के सुझाव दिए हैं, ताकि भविष्य में यदि ऐसा कोई संक्रमण फैलता है तो उपचार के लिए पर्याप्त सुविधाएँ उपलब्ध रहें।
जांच कमेटी में शामिल थे वन्यजीव विशेषज्ञ
चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू से कुछ वन्यजीवों की मौत के बाद शासन की ओर से नामित एक उच्च स्तरीय कमेटी जाँच के लिए पहुँची थी। इस कमेटी में वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (WII) से डॉ. पराग निगम, इंडियन वेटनेरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (IVRI), बरेली से डॉ. एम. करिकलन, WII के रिटायर्ड हेड वाइल्डलाइफ हेल्थ और उत्तराखंड के रिटायर्ड प्रधान मुख्य वन संरक्षक डॉ. पीके मलिक जैसे विशेषज्ञ शामिल थे।
READ… गोरखपुर में मानसून की दस्तक, 18 जून से होगी झमाझम बारिश
डेढ़ माह में 5 वन्यजीवों की हो चुकी है मौत
चिड़ियाघर में पिछले डेढ़ माह के अंदर पाँच वन्यजीवों की मौत हो चुकी है। सबसे पहले 30 मार्च को पीलीभीत से रेस्क्यू कर लाए गए बाघ केसरी की मौत हुई थी। इसके बाद 5 मई को मादा भेड़िया भैरवी, 7 मई को बाघिन शक्ति और 8 मई को तेंदुआ मोना की मौत हुई थी। 23 मई को एक कॉकाटील (एक प्रकार का पक्षी) की भी मौत हो गई थी।
अस्पताल में सुधार और क्षमता वर्द्धन के सुझाव
जांच टीम ने 21 और 22 मई को चिड़ियाघर परिसर और अस्पताल का गहन निरीक्षण किया था। जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट शासन और चिड़ियाघर प्रशासन को भेज दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अस्पताल की व्यवस्था में सुधार की तत्काल आवश्यकता है। कमेटी ने सुझाव दिया है कि:
- बीमार वन्यजीवों के इलाज के लिए अलग आइसोलेशन वार्ड बनाए जाएँ।
- छोटे-बड़े वन्यजीवों के लिए पर्याप्त बाड़ा (घेरा) होना चाहिए।
- जू-कीपर और कर्मचारियों की समय-समय पर ट्रेनिंग आयोजित की जाए।
- उनके लिए क्षमता वर्द्धन कार्यशालाएँ (Capacity Building Workshops) आयोजित की जानी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान टीम ने अस्पताल में पक्षियों के क्रॉल (पिंजरे) के बगल में ही तेंदुए और बाघ को देखकर हैरानी जताई थी, क्योंकि यह स्थिति संक्रमण फैलने के लिहाज़ से ठीक नहीं थी। अस्पताल का आकार भी टीम को छोटा लगा था।
READ … UGC NET सॉल्वर गैंग का खुलासा: ₹15 हजार का इनामी आरोपी दिलीप गिरफ्तार, अपनी जगह बैठाया था सॉल्वर
इस संबंध में चिड़ियाघर के उप निदेशक एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि WII की टीम ने रिपोर्ट भेज दी है और इसमें जो सुझाव दिए गए हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाएगा। यह पहल चिड़ियाघर में वन्यजीवों के स्वास्थ्य प्रबंधन को बेहतर बनाने में मदद करेगी।
हमें फॉलो करें — वॉट्सऐप चैनल | फेसबुक | एक्स | इंस्टाग्राम | गूगल न्यूज़
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर न्यूज़: कैथोलिक डायोसीज़ के संस्थापक बिशप डॉमिनिक कोक्कट का निधन, शोक की लहर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर प्रेस क्लब चुनाव: वेलेंटाइन डे पर पत्रकारों की ‘अग्निपरीक्षा’, आचार संहिता लागू होते ही पोस्टर वार पर लगी रोक
- Vande Bharat Sleeper: 24 घंटे से कम में सारे टिकट बुक, 22 जनवरी को दौड़ेगी पहली ट्रेन, देखें रिपोर्ट
- गोरखपुर न्यूज़: बांसगांव में यूपी बार कौंसिल चुनाव के पहले दिन पड़े 133 वोट, एसीजेएम की देखरेख में हुई प्रक्रिया
- गोरखपुर दुर्गाबाड़ी में नई परंपरा की शुरुआत, अब चैत्र नवरात्रि में भी विराजेंगी मां दुर्गा, जानें पूरा शेड्यूल
- गोरखपुर न्यूज़: अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश की तारीखें घोषित, 22 फरवरी को आयोजित होगी लिखित परीक्षा
- NER News: ट्रेन यात्री ध्यान दें-18 फरवरी से मार्च अंत तक बदल गया शेड्यूल, देखें कैंसिल ट्रेनों की पूरी लिस्ट
- गोरखपुर न्यूज़: जंगल सिकरी और खोराबार के पीड़ितों ने जीडीए के खिलाफ खोला मोर्चा, मालिकाना हक की मांग
- गोरखपुर न्यूज़: असली जैसा दिखने वाला ‘नकली’ GST पोर्टल बनाया, पंजाब पुलिस ने इंजीनियर को उठाया
- गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर कथक पेश करेंगी शहर की बेटी श्रेयांशी, संगीत नाटक अकादमी ने किया चयन
- गोरखपुर न्यूज़: राज्य कर्मचारियों ने भरी हुंकार, मांगें पूरी न होने पर करेंगे बड़ा आंदोलन
- डिंपल यादव के जन्मदिन पर गोरखपुर में सपा ने कुष्ठ आश्रम में कंबल और बच्चों को बांटी स्टेशनरी
- राष्ट्रीय युवा महोत्सव में यूपी की धूम, गोरखपुर के फरुवाही नृत्य ने जीता देश में तीसरा स्थान
- गोरखपुर न्यूज़: पुलिस लाइन में एसपी नॉर्थ ने परखी शुक्रवार की परेड, महिला रिक्रूट्स को दिया फिटनेस का मंत्र
- गोरखपुर न्यूज़: मिशन शक्ति में बेहतर काम करने वाले 6 पुलिसकर्मी सम्मानित, डीआईजी ने बढ़ाया हौसला
- GDA ने संपत्तियों की कीमतों में की 25% तक की कटौती, अब 25% पेमेंट पर मिलेगा तुरंत कब्जा
- गोरखपुर में खिचड़ी मेले की तैयारी तेज, महापौर ने कसी नकेल, लापरवाही पर दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
- ललित कला महोत्सव: 3 दिन तक चलेगा उत्सव, निबंध से लेकर ‘पाक कला’ तक में होगी जंग
- गोरखपुर महोत्सव: एयर राइफल और पिस्टल में आज़माएं हाथ, 9 जनवरी से शुरू हो रहा शूटिंग का महाकुंभ
- कड़ाके की ठंड के चलते गोरखपुर जिला प्रशासन ने इतने दिन और बढ़ा दी स्कूलों की छुट्टी
- गोरखपुर: जीडीए के ‘कुश्मी एन्क्लेव’ का निर्माण शुरू, जानिए फ्लैट्स के दाम और खासियत
- मोहद्दीपुर में पकड़ी गई प्लास्टिक की बड़ी खेप, प्रशासन ने तस्करों को दी कड़ी चेतावनी
- खिचड़ी मेला 2026: गोरखपुर-नौतनवा रूट पर 10 फेरे लगाएगी विशेष गाड़ी, नकहा में रुकेंगी 18 ट्रेनें
- गोरखपुर में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’: पुलिस ने बताई सुरक्षा की राह, मिशन शक्ति 5.0 का दमदार आगाज
- ‘सील’ अस्पताल में फिर मौत का तांडव: 40 हजार वसूले, जान ली और लावारिस छोड़ दी प्रसूता की लाश
- गोरखपुर महोत्सव: चंपा देवी पार्क बना छावनी, जाम से बचने को बना यह ‘मेगा ट्रैफिक प्लान’
- गोरखपुर खिचड़ी मेला: ‘जीरो वेस्ट’ होगा आयोजन, दुकानदारों के लिए डस्टबिन रखना हुआ अनिवार्य
- गोरखपुर: हड़हवा फाटक पर नाला ऊँचा होने से भड़के लोग, मेयर ने PWD के पेंच कसने के दिए निर्देश