15 सितंबर तक मिलेगी सुविधा
Gorakhpur Nagar Nigam: गोरखपुर नगर निगम ने आनलाइन सम्पत्तिकर भुगतान पर 12 फीसदी और आफलाइन भुगतान पर 08 फीसदी छूट की सुविधा को 15 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया है. 15 सितंबर के बाद सम्पत्तिकर में कोई छूट नहीं दी जाएगी. यह सुविधा नगर निगम उन्हीं करदाताओं को देगा जो अपने पिछले वित्तीय वर्ष की बकाया धनराशि के साथ वर्तमान वित्त वर्ष 2024-25 के बिल में अंकित सभी धनराशि का एक मुश्त भुगतान करेंगे. छूट सिर्फ वर्तमान वित्त वर्ष के बिल में अंकित धनराशि पर मिलेगी.
अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र ने बताया कि नगर निगम के पोर्टल पर आईसीआईसी आई बैंक के गेटवे पर जाकर आनलाइन भुगतान कर सकते हैं. आनलाइन भुगतान करने पर कोई ट्रांजेक्शन या सर्विस शुल्क, जीएसटी आदि नहीं देना होगा. आफलाइन भुगतान जोनवार कार्यालयों में लिए जाएंगे. उन्होंने बताया कि छूट की सुविधा 31 अगस्त को खत्म हो गई थी. नगर निगम प्रशासन ने महानगरवासियों की सुविधा के लिए इसे 15 सितंबर के लिए बढ़ा दिया है.
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने महानगर के सभी करदाताओं से अपील की है कि 15 सितंबर तक सम्पूर्ण सम्पत्तिकर (गृहकर, जलकर, सीवर) का एक मुश्त भुगतान करते हुए नियमानुसार छूट की सुविधा का लाभ उठाएं. 15 सितंबर के बाद कोई छूट नहीं दी जाएगी.
-
पुरानी पेंशन,फ्रीज डीए,रेल यात्रा रियायत दे सरकार,आयकर दायरा बढ़़े:रुपेश
-
शहर में फिल्म ‘पठान’ का पहला दिन,विरोध प्रदर्शन,पुलिस ने खदेड़ा
-
स्टाफ नर्सों के सम्मान की रक्षा पहली प्राथमिकता: लीना सिंह
-
पसीने की कमाई नर्सिंग होम में गंवाई, सिस्टम फेल, बिचौलिए खेल रहे खेल
-
तीन दिवसीय ‘चंपारण रंग एवं लघु फिल्मोत्सव’ मार्च में
-
त्रिवेणी से लौट रही श्रद्धालुओं की बस पलटी,45 घायल
-
डीडीयू के बीबीए स्टूडेंट आयुष विश्वकर्मा को मिला सात लाख छत्तीस हजार का पैकेज
-
मुआवज़े के मरहम से निकलेगी एक नहर के जीवित होने की राह
-
रामगढ़ झील में तीन सौ खिलाड़ियों के बीच होगी ‘जंग’, जानिए कब होगी भव्य जल क्रीड़ा
-
जुबिली इंटर कॉलेज में दाखिले का फॉर्म मिलना शुरू
-
देवरिया में ट्राला की चपेट में आकर तीन ने जान गंवाई, महराजगंज में ट्राली पलटी, किसान की मौत, पांच घायल
-
मार्च में गोरखपुर शहर को मिलेगी सबसे धांसू आवासीय योजना
-
गोरखपुर में ज्वेलरी शॉप से हार उड़ाने वाली महिला अहमदाबाद में पकड़ी गई, 15 साल से है इस ‘धंधे’ में
-
भटका हिरण जंगल से पहुंचा गांव, जानिए फिर क्या हुआ
-
गोरखपुर में राप्ती नदी से निकला मगरमच्छ, जानिए कैसे पकड़ा गया