इवेंट

21 और 22 दिसम्बर को आयोजित होगा जीएलएफ-7

Gorakhpur Literary Festival-7
21 और 22 दिसम्बर को आयोजित होगा जीएलएफ-7

Gorakhpur: शहर के सबसे बड़े साहित्यिक व सांस्कृतिक आयोजन गोरखपुर लिटरेरी फेस्टिवल का भव्य आयोजन आगामी 21 व 22 दिसम्बर को किया जाएगा. इस आयोजन के संबंध में आयोजन समिति की बैठक रविवार को होटल विवेक में हुई. जीएलएफ-7 (Gorakhpur Literary Fest-7) के आयोजन के लिए बनी कमेटी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी इस बार अनुपम सहाय को सौंपी गई. इसके साथ ही उपाध्यक्ष पद पर अनुपम श्रीवास्तव, सचिव पद पर महेश वालानी व कन्वीनर के तौर पर अचिन्त्य लाहिड़ी का मनोनयन किया गया.

बैठक में शहर के प्रमुख बुद्धिजीवी, साहित्यकार, शिक्षक, पत्रकार, संस्कृतिकर्मी, संगीतकार, अधिवक्ता, चिकित्सक व व्यवसायी गणमान्य लोगों ने आयोजन को लेकर अपने अपने रचनात्मक विचार साझा किये और लिटफेस्ट को सफल बनाने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की.

बैठक में बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित महापौर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि लिटफेस्ट का आयोजन गोरखपुर के लिए गर्व का विषय है. इस बार यह आयोजन और भव्यता के साथ होगा. यह वैश्विक स्तर पर गोरखपुर की ख्याति बढ़ाने वाला आयोजन बन गया है.

विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्पदंत जैन ने आयोजन समिति को शुभकामनाएं देते हुए 7वें संस्करण के सफल आयोजन की कामना की.

बैठक में नवगठित आयोजन समिति के अध्यक्ष अनुपम सहाय ने आयोजन की योजना रचना और स्वरूप पर अपने सुझाव साझा करते हुए 7वें संस्करण की तिथियों की घोषणा की. बैठक का संचालन अधिवक्ता शुभेन्द्र सत्यदेव ने किया.

इस अवसर पर महानगर के गणमान्य संस्कृतिकर्मियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवी साहित्यप्रेमियों ने बैठक में प्रतिभाग कर आयोजन को सफल बनाने में अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की.



  • Gorakhpur News: गीता प्रेस के पास नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, लोडर से पकड़ी पॉलीथिन की बड़ी खेप

    Gorakhpur News: गीता प्रेस के पास नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, लोडर से पकड़ी पॉलीथिन की बड़ी खेप

  • Gorakhpur News: रेलवे अस्पताल को मिली आधुनिक ICU की सौगात, जीएम ने परखे जीवन रक्षक उपकरण

    Gorakhpur News: रेलवे अस्पताल को मिली आधुनिक ICU की सौगात, जीएम ने परखे जीवन रक्षक उपकरण

  • Gorakhpur News: पुरानी पेंशन के लिए कर्मचारियों का हल्लाबोल, 1 जनवरी से अंतरिम राहत देने की उठी मांग

    Gorakhpur News: पुरानी पेंशन के लिए कर्मचारियों का हल्लाबोल, 1 जनवरी से अंतरिम राहत देने की उठी मांग

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक