अच्छी खबर

दीपावली से पहले शहर को मिलेगी कल्याण मंडपम की सौगात

Go Gorakhpur News

Gorakhpur/First Kalyan Mandapam of City: दीपावली तक शहर को कल्याण मंडपम की सौगात मिल जाएगी. खोराबार विद्युत सब स्टेशन के पास 4.25 करोड़ रुपए की लागत से कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएनडीएस) कल्याण मंडपम का निर्माण कर रहा है. अक्टूबर तक इसका कार्य पूरा हो जाएगा. कल्याण मंडपम में एक मल्टीपरपज हाल, आठ कमरे, गेस्ट रूम, पार्किंग, कान्फ्रेंस हाल बनाया गया है. मल्टीपरपज हाल में 300 लोगों के बैठने की क्षमता है. तैयार होने के बाद इसके संचालन की जिम्मेदारी किसी फर्म को दी जाएगी. 

अक्टूबर में तैयार होगा संग्रहालय: नगर निगम के पुराने भवन को संग्रहालय बनाने का कार्य भी अंतिम दौर में है. अक्तूबर तक यह पूरा हो जाएगा. इसमें गोरखपुर से संबंधित प्राचीन वस्तुएं, अभिलेख, फोटो आदि प्रदर्शित किए जाएंगे. नगर निगम के 124 साल पुराने भवन में संग्रहालय बनाया जा रहा है. इसे बना रही फर्म दो साल तक संग्रहालय का संचालन करेगी. उसके बाद नगर निगम उसे संचालित करेगा. इस पुराने भवन का निर्माण 1899 में किया गया था.

गारबेज ट्रांसफर स्टेशन का लोकार्पण जल्द: चरगांवा में बने गारबेज ट्रांसफर स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. नगर निगम प्रशासन जल्द इसके लोकार्पण की तैयारी कर रहा है. इस गारबेज ट्रांसफर स्टेशन के शुरू हो जाने के बाद शहर के सभी वार्डों का कूड़ा घरों से एकत्रित कर कूड़ा पड़ाव घर पर न ले जाकर सीधे गारबेज स्टेशन पर ले जाया जाएगा.



  • एमएमएमयूटी मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर

    एमएमएमयूटी न्यूज़ | मदन मोहन मालवीय समाचार | mmmut news | mmmut news in hindi today

  • गोरखपुर न्यूज़ (Gorakhpur News In Hindi): गोरखपुर और आसपास की सभी लेटेस्ट खबरें। गोरखपुर और आसपास के ताज़ा समाचार गो गोरखपुर पर पढ़ें।

    गोरखपुर समाचार: आज की मुख्य खबरें

  • यूपी न्यूज़ हिंदी | यूपी की ताज़ा ख़बरें | यूपी आज की ख़बरें | UP News in Hindi | Uttar Pradesh Live

    यूपी न्यूज़ हिंदी | यूपी की ताज़ा ख़बरें | यूपी आज की ख़बरें | UP News today in Hindi | Uttar Pradesh Live

  • गोरखपुर अपराध समाचार | गोरखपुर क्राइम न्यूज़ | Gorakhpur Crime | Latest News Gorakhpur

    गोरखपुर अपराध समाचार | गोरखपुर क्राइम न्यूज़ | Gorakhpur Crime | Latest News Gorakhpur

  • पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर का ताज़ा हिंदी समाचार। NER न्यूज़, गोरखपुर रेलवे अपडेट | आज की रेलवे खबरें

    पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर का ताज़ा हिंदी समाचार। NER न्यूज़, गोरखपुर रेलवे अपडेट | आज की रेलवे खबरें

  • गोरखपुर नगर निगम न्यूज़ | Nagar Nigam Gorakhpur News | Municipal Corporation Gorakhpur News

    गोरखपुर नगर निगम न्यूज़ | Nagar Nigam Gorakhpur News | Municipal Corporation Gorakhpur News

  • डीडीयू न्यूज़ | गोरखपुर विश्वविद्यालय | डीडीयू समाचार | DDU News | Deen Dayal Upadhyay University

    डीडीयू न्यूज़ | गोरखपुर विश्वविद्यालय | डीडीयू समाचार | DDU News | Deen Dayal Upadhyay University

  • गोरखपुर जेल से फतेहगढ़ जेल भेजा गया माफ़िया राजन तिवारी

  • वोटर आईडी कार्ड से आधार नंबर जोड़ने के लिए आज विशेष कैंप

  • जब रामगढ़ झील की लहरों पर सवार होकर फ़िजा में गूंजा ‘जय हो…जय हो’

Priya Srivastava

Priya Srivastava

About Author

Priya Srivastava दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस में परास्नातक हैं. गोगोरखपुर.कॉम के लिए इवेंट, एजुकेशन, कल्चर, रिलीजन जैसे टॉपिक कवर करती हैं. 'लिव ऐंड लेट अदर्स लिव' की फिलॉसफी में गहरा यकीन.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक