Gorakhpur/First Kalyan Mandapam of City: दीपावली तक शहर को कल्याण मंडपम की सौगात मिल जाएगी. खोराबार विद्युत सब स्टेशन के पास 4.25 करोड़ रुपए की लागत से कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएनडीएस) कल्याण मंडपम का निर्माण कर रहा है. अक्टूबर तक इसका कार्य पूरा हो जाएगा. कल्याण मंडपम में एक मल्टीपरपज हाल, आठ कमरे, गेस्ट रूम, पार्किंग, कान्फ्रेंस हाल बनाया गया है. मल्टीपरपज हाल में 300 लोगों के बैठने की क्षमता है. तैयार होने के बाद इसके संचालन की जिम्मेदारी किसी फर्म को दी जाएगी.
अक्टूबर में तैयार होगा संग्रहालय: नगर निगम के पुराने भवन को संग्रहालय बनाने का कार्य भी अंतिम दौर में है. अक्तूबर तक यह पूरा हो जाएगा. इसमें गोरखपुर से संबंधित प्राचीन वस्तुएं, अभिलेख, फोटो आदि प्रदर्शित किए जाएंगे. नगर निगम के 124 साल पुराने भवन में संग्रहालय बनाया जा रहा है. इसे बना रही फर्म दो साल तक संग्रहालय का संचालन करेगी. उसके बाद नगर निगम उसे संचालित करेगा. इस पुराने भवन का निर्माण 1899 में किया गया था.
गारबेज ट्रांसफर स्टेशन का लोकार्पण जल्द: चरगांवा में बने गारबेज ट्रांसफर स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. नगर निगम प्रशासन जल्द इसके लोकार्पण की तैयारी कर रहा है. इस गारबेज ट्रांसफर स्टेशन के शुरू हो जाने के बाद शहर के सभी वार्डों का कूड़ा घरों से एकत्रित कर कूड़ा पड़ाव घर पर न ले जाकर सीधे गारबेज स्टेशन पर ले जाया जाएगा.
-
एमएमएमयूटी न्यूज़ | मदन मोहन मालवीय समाचार | mmmut news | mmmut news in hindi today
-
गोरखपुर समाचार: आज की मुख्य खबरें
-
यूपी न्यूज़ हिंदी | यूपी की ताज़ा ख़बरें | यूपी आज की ख़बरें | UP News today in Hindi | Uttar Pradesh Live
-
गोरखपुर अपराध समाचार | गोरखपुर क्राइम न्यूज़ | Gorakhpur Crime | Latest News Gorakhpur
-
पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर का ताज़ा हिंदी समाचार। NER न्यूज़, गोरखपुर रेलवे अपडेट | आज की रेलवे खबरें
-
गोरखपुर नगर निगम न्यूज़ | Nagar Nigam Gorakhpur News | Municipal Corporation Gorakhpur News
-
डीडीयू न्यूज़ | गोरखपुर विश्वविद्यालय | डीडीयू समाचार | DDU News | Deen Dayal Upadhyay University
-
यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेला में बोले सीएम योगी- बीमारू नहीं, अब ग्रोथ इंजन है उत्तर प्रदेश, स्वदेशी खरीदो
-
समाजवादी पार्टी ने मनाई ‘धरतीपुत्र’ मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि, गोरखपुर कार्यालय पर दी गई श्रद्धांजलि
-
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: आपदाओं में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच पर फातिमा कॉलेज में संगोष्ठी