Gorakhpur/First Kalyan Mandapam of City: दीपावली तक शहर को कल्याण मंडपम की सौगात मिल जाएगी. खोराबार विद्युत सब स्टेशन के पास 4.25 करोड़ रुपए की लागत से कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएनडीएस) कल्याण मंडपम का निर्माण कर रहा है. अक्टूबर तक इसका कार्य पूरा हो जाएगा. कल्याण मंडपम में एक मल्टीपरपज हाल, आठ कमरे, गेस्ट रूम, पार्किंग, कान्फ्रेंस हाल बनाया गया है. मल्टीपरपज हाल में 300 लोगों के बैठने की क्षमता है. तैयार होने के बाद इसके संचालन की जिम्मेदारी किसी फर्म को दी जाएगी.
अक्टूबर में तैयार होगा संग्रहालय: नगर निगम के पुराने भवन को संग्रहालय बनाने का कार्य भी अंतिम दौर में है. अक्तूबर तक यह पूरा हो जाएगा. इसमें गोरखपुर से संबंधित प्राचीन वस्तुएं, अभिलेख, फोटो आदि प्रदर्शित किए जाएंगे. नगर निगम के 124 साल पुराने भवन में संग्रहालय बनाया जा रहा है. इसे बना रही फर्म दो साल तक संग्रहालय का संचालन करेगी. उसके बाद नगर निगम उसे संचालित करेगा. इस पुराने भवन का निर्माण 1899 में किया गया था.
गारबेज ट्रांसफर स्टेशन का लोकार्पण जल्द: चरगांवा में बने गारबेज ट्रांसफर स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. नगर निगम प्रशासन जल्द इसके लोकार्पण की तैयारी कर रहा है. इस गारबेज ट्रांसफर स्टेशन के शुरू हो जाने के बाद शहर के सभी वार्डों का कूड़ा घरों से एकत्रित कर कूड़ा पड़ाव घर पर न ले जाकर सीधे गारबेज स्टेशन पर ले जाया जाएगा.
-
नया गोरखपुर: मानीराम और रहमतनगर में लॉन्च होगी पहली मेगा-टाउनशिप ‘गुरुकुल सिटी’, डीपीआर तैयार
-

गोरखपुर: कैमरामैन बनकर घुसा चोर, तिलक समारोह में फिल्मी स्टाइल में लाखों की चोरी
-
रियल एस्टेट: गोरखपुर में चौंकाने वाले हैं प्रॉपर्टी के दाम, जानिए मेडिकल कॉलेज रोड पर क्या है रेट?
