लोकल न्यूज

अन्न ही ब्रह्म है!

गो गोरखपुर बतकही

ज्ञानी जी की महफिल में जो चरचा थी वह अजीबोगरीब. चरचा भी यकीन से परे. बात कुछ यूं थी. धर्म और कर्म एक साथ जीने वाले एक भद्र जन. उनके घर आयोजन. लोग आए. भोजन किया और गए. एक ने कुछ ऐसा किया. भोजन का कुछ अंश ग्रहण नहीं कर पानी डाल दिया. उठ गए. यह देख भद्रजन हैरान. आपने यह अनर्थ क्यों किया? आपे से बाहर.

कहा, ‘सः अन्नं ब्रह्म इति व्यजानात् हि, अन्नात एव खलु इमानि भूतानि जायंते’ ….अन्य ही ब्रह्म है. क्योंकि ऐसा प्रतीत होता है कि अन्न से ही समस्त प्राणी उत्पन्न होते हैं. उत्पन्न होकर अन्न के द्वारा ही जीवित रहते हैं. तथा अन्य में ही पुनः लौटकर समाविष्ट हो जाते हैं. (तैत्तिरीय उपनिषद, वरुण देव का पुत्र भृगु से संवाद)

सुनाया और दुर्वासा ऋषि भाव में अड़ गए. नतीजतन उन्हें छोड़े गए भोज्य अंश को ग्रहण करना पड़ा.
ज्ञानी जी द्वंद में हैं. कभी यह कि भद्रजन ने उचित किया. कभी यह कि अनुचित किया.

भला रोटी के बिना कौन जी सकता है? विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस क्यों? हर वर्ष 7 जून क्यों? दुनिया के हर देश में 10 में से एक व्यक्ति विषाक्त भोजन से बीमार क्यों? देश में मध्यवर्गीय घरों में हर वर्ष 6 से 11 किलो प्रति व्यक्ति खाद्यान्न की बर्बादी क्यों?

टटोला तो ये सारे बड़े सवाल उचित के पक्ष में. बस एक ही अशोभन. भला ऐसा कौन करता है? घर बुलाया. छोटी सी बात के लिए बेइज्जत कर दिया. ज्ञानी जी को लगता है. यह समझ का फेर है. इसलिए बात छोटी लगती है. अशोभन लगती है.

सच तो ये है हम दो हिस्से में बंटे हैं. कुछ लोग खाकर अघा गए. कुछ अति विपन्न. भोजन के लाले.

खाए व अघाए लोग विपन्नों के बारे में नहीं सोचते. सोचना ही होगा. कुछ इस तरह. अन्न की महत्ता सभ्यता के उच्च मानकों में हो. बर्बादी निकृष्टतम आचरण लगे. इसे पाप समझा जाए. दंड का प्रावधान हो तो बेहतर. भूख और भूखे पर चिंतन अनिवार्य. करने वाला भद्र. न करने वाला अभद्र. ऐसे अभद्र का सामाजिक तिरस्कार.

ज्ञानी जी का अब यही एजेंडा है.


“अन्न ही ब्रह्म है!” को एक उत्तर

  1. Avatar
    ऋचा

    अद्वितीय


  • डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि, नैक मूल्यांकन में मिला ए++ ग्रेड

  • बुधवार से शुरू हो रहा खजांची फ्लाईओवर का काम, देखें किन रास्तों से गुजरेगा ट्रैफिक

  • एमएलसी चुनाव में भाजपा, सपा समेत 24 उम्मीदवार मैदान में, कांग्रेस व बसपा का कोई उम्मीदवार नहीं

  • अब छुट्टी के दिन रविवार को भी नवजात को लगवा सकेंगे टीके

  • गोरखपुर में बारहवीं तक के स्कूलों की छुट्टी दो दिन और बढ़ी

  • गोरखपुर में आधार अपडेट कराना है तो यहां पाएं हर जानकारी

  • व्ही पार्क में प्रैंक वीडियो बनाकर डालने वाला युवक पहुंचा हवालात

  • बिजली बिल की समस्या से परेशान हैं तो घुमाएं ये हेल्पलाइन

  • बदल गया गोरखपुर, अब यहां होती है फिल्मों की शूटिंग: मुख्यमंत्री

  • गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन: मैदान में हैं कुल 27 प्रत्याशी

  • सावधान! सावधान!! सावधान!!! नकली अदरक से सावधान

  • #GorakhpurMahotsav हैशटैग घंटों ट्विटर पर करता रहा ट्रेंड, जानिए क्यों

  • कैलाश खेर, अमन त्रिखा के सुरों ने ‘फीकी शुरुआत’ में डाल दी जान

  • बस्ती में एटीएम में सेंध, 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

  • साहब! पत्नी प्रताड़ित करती है, अलग रहती है, कोर्ट मैरेज कर लिया

Jagdish Lal

Jagdish Lal

About Author

हिंदी पत्रकारिता से करीब चार दशकों तक सक्रिय जुड़ाव. संप्रति: लेखन, पठन-पाठन.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक