Gorakhpur/girl was crushed by a car after she refused to marry: गीडा थाना क्षेत्र के बरहुआ के पास सड़क किनारे खड़ी एक छात्रा को सिरफिरे ने बुधवार को कार से रौद दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. छात्रा के परिजनों ने आरोप लगाया है कि सिरफिरे ने शादी से इनकार करने पर घटना को अंजाम दिया है. इस घटना में डिवाइडर से टकराने से कार के परखच्चे उड़ गए. चालक भी इसमें घायल हो गया. उसकी पहचान कुशीनगर जिले के हाटा थाना के गणेशपुर गांव के प्रिंस यादव के रूप में हुई. उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है.
बरहुआ निवासी शिवशंकर की बेटी अंकिता यादव (20) शहर के गंगोत्री कालेज में स्नातक की छात्रा थी. तीन दिनों की छुट्टी के बाद बुधवार को कालेज जाने के लिए सुबह करीब दस बजे सड़क किनारे बंधे के पास आटो का इंतजार कर रही थी. इसी दौरान सहजनवां से गोरखपुर की ओर आ रही तेज रफ्तार कार अंकिता को रौदते हुए डिवाइडर से टकराकर पलट गई. मौके पर खड़े ग्रामीणों ने कार सवार को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया.
एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने मीडिया को बताया कि छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. कार चालक को भी चोट आई है. उसे पुलिस की निगरानी में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है. परिजन की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई करेगी.
-
Partnership Pitfalls: A Shocking Case of Business Downfall
-
Gorakhpur: St. John’s Church Celebrates Two Hundred Years of Journey
-
Parag Dairy Factory in Gorakhpur closed, Cattle Rearers Protest as Milk Procurement Halts
