सिटी प्वाइंट

गोरखपुर जिले की पहली महिला थानेदार बनीं सुनीता सिंह, तिवारीपुर थाने की मिली कमान

GO GORAKHPUR: शहर की पहली महिला थानेदार सुनीता सिंह को बनाया गया है. महिला थाना से अलग पहली बार किसी दूसरे थाने की जिम्मेदारी महिला पुलिसकर्मी के हिस्से में आई है. पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी अधिकारियों के साथ कानून समीक्षा बैठक ऑनलाइन की थी इस बैठक में उन्होंने प्रदेश के सभी जिलों में महिला थाना के अलावे एक और थाने पर महिला थानेदार को नियुक्त करने का आदेश दिया था.
 
मुख्यमंत्री के आदेश के बाद कई जिलों में पुलिस कप्तान ने महिला सशक्तीकरण के बढ़ावा देने को लेकर एक अलग थाने पर महिला थानेदारों की नियुक्ति शुरू कर दी. इसी क्रम में एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने तिवारीपुर थाना प्रभारी रहे दीपक सिंह का तबादला क्राइम ब्रांच में कर दिया है. उनकी जगह सुनीता सिंह को तिवारीपुर थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया है.

गोरखपुर में महिला थाने पर भी किसी स्थाई महिला थानेदार की नियुक्ति नहीं थी. वहां पर कार्यवाहक थानाध्यक्ष से कार्य चल रहा था. गुरुवार की देर रात एसएसपी ने रामगढ़ताल थाने पर तैनात राजकुमारी शुक्ला को महिला थाने का थानाध्यक्ष बनाया. मुख्यमंत्री के आदेश का पालन करते हुए शुक्रवार को तिवारीपुर थाना पर महिला दारोगा सुनीता सिंह को बतौर थानाध्यक्ष पद पर तैनात किया है. सुनीता सिंह इसके पूर्व खोराबार थाने पर तैनात थीं.

बड़ी खबरों का अपडेट पाने के लिए हमारे वॉट्सऐप चैनल / टेलीग्राम चैनल से जुड़ें
गो गोरखपुर

गो गोरखपुर

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गो गोरखपुर न्यूज़ पोर्टल. सूचनाओं की भीड़ में आपके काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

यह भी देखें

Go Gorakhpur News
सिटी प्वाइंट

226 जंगली जानवरों से कीजिए सीधी मुलाकात, जानिए उनका हालचाल

Gorakhpur: अशफ़ाक उल्लाह खान प्राणी उद्यान 121.342 एकड़ में फैला है और यह प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा ज़ू है.
Go Gorakhpur News
सिटी प्वाइंट

क्विज 1: गोरखपुर में यह कौनसी जगह है, पहचानते हैं आप?

Gorakhpur: गोरखपुर शहर के बारे में आप कितना जानते हैं? शहर की हर गली, मुहल्ले को आप कितना पहचानते हैं?
महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की… गोरखपुर सिटी: टॉप टेन