आसपास कुशीनगर क्राइम

दो नर्तकियों का ​अपहरण कर गैंपरेप, गोरखपुर के पांच युवक गिरफ्तार

दो नर्तकियों का ​अपहरण कर गैंपरेप, गोरखपुर के पांच युवक गिरफ्तार

Gorakhpur: कुशीनगर के रामकोला कस्बे में रविवार रात असलहाधारी मनबढ़ों ने दो नर्तकियों को किडनैप कर लिया. लग्जरी वाहनों से आए युवकों ने कई राउंड फायरिंग भी की. कस्बे के एक प्रमुख चौराहे पर, दहशतगर्दी का आलम देख आसपास के लोगों ने अपने खिड़की-दरवाजे बंद कर लिये. नर्तकियां आर्केस्ट्रा में काम करती हैं. अपनी गाड़ी में किडनैप कर मनबढ़ रास्ते भर फायरिंग करते हुए उन्हें लेकर कप्तानगंज के सोहनी गांव ले गए और वहां उनसे गैंगरेप किया. स्थानीय लोगों से किडनैपिंग की सूचना मिलने पर पुलिस ने मनबढ़ों का पीछा करना शुरू कर दिया. मौके से छह युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से पांच गोरखपुर के रहने वाले हैं, जबकि एक कुशीनगर का है. आरोपियों पर गैंगेरप, अपहरण, हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है. पुलिस ने दोनों लग्जरी वाहन, एक विदेशी सहित दो लाइसेंसी और एक गैर लाइसेंसी असलहा जब्त कर लिया है.

पुलिस से मिली सूचना के अनुसार, रामकोला क्षेत्र के गोबरही बाजार इलाके में मूलत: पश्चिम बंगाल की दो नर्तकियां रहती हैं. रविवार देर रात करीब 11.30 बजे दो लग्जरी वाहनों से छह लोग पहुंचे और नर्तकियों के कमरे में घुस गए. असलहा से हवाई फायरिंग करते हुए दोनों को गाड़ी में बैठाकर ले जाने लगे. फायरिंग से वहां अफरातफरी मच गई. इसके बाद मनबढ़ नर्तकियों को लेकर कप्तानगंज की ओर निकल गए. नर्तकियों के अनुसार, मनबढ़ उन्हें लेकर कप्तानगंज क्षेत्र के सोहनी गणेश चौक पर एक मकान में ले गए और वहां उनसे सामूहिक दुष्कर्म किया.

दूसरी ओर, नर्तकियां जिनके मकान में रहती हैं, उन्होंने रामकोला पुलिस को सूचना दी और उस गाड़ी का नंबर भी बताया जिससे मनबढ़ आए थे. गाड़ी नंबर के आधार पर पुलिस ने उसके मालिक का पता किया तो पता चला कि यह गोरखपुर के आर्थक सिंह के नाम से है. इसके साथ ही पुलिस ने कप्तानगंज पुलिस को भी सूचना दे दी. रात करीब दो बजे पुलिस कप्तानगंज क्षेत्र के सोहनी गांव में अजीत सिंह के घर पहुंच गई, जहां से नर्तकियों को बरामद किया और छह को दबोच लिया.



  • गोरखपुर अपराध समाचार

    गोरखपुर: 24 साल पुराने हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी को 10 साल की कठोर कारावास की सजा

  • अपराध समाचार

    गोरखपुर: सरकारी नौकरी के झांसे में फंसाकर महिला से 28 लाख की ठगी और यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार

  • गोरखपुर की बेटी आदित्या डेफ ओलंपिक के लिए भारतीय टीम में, राष्ट्रपति से मिल चुका है 'बाल पुरस्कार'

    गोरखपुर की बेटी आदित्या डेफ ओलंपिक के लिए भारतीय टीम में, राष्ट्रपति से मिल चुका है ‘बाल पुरस्कार’

  • रेलवे के ये 3 कर्मचारी बने 'रियल हीरो', महाप्रबंधक ने किया सम्मानित, सूझबूझ से बचाई सैकड़ों जानें

    रेलवे के ये 3 कर्मचारी बने ‘रियल हीरो’, महाप्रबंधक ने किया सम्मानित, सूझबूझ से बचाई सैकड़ों जानें

  • गो गोरखपुर सिटी न्यूज़

    हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल कल गोरखपुर आएंगे, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

  • DM की सख्त चेतावनी: 'उद्यमियों की समस्याएं सुलझाएं, वरना होगी कार्रवाई'; औद्योगिक विकास पर निर्देश

    DM की सख्त चेतावनी: ‘उद्यमियों की समस्याएं सुलझाएं, वरना होगी कार्रवाई’; औद्योगिक विकास पर निर्देश

  • गोरखपुर के दो वरिष्ठ पेंशनर्स को "भारत पेंशनर्स समाज" में मिली बड़ी जिम्मेदारी, पेंशनर्स में खुशी की लहर

    गोरखपुर के दो वरिष्ठ पेंशनर्स को “भारत पेंशनर्स समाज” में मिली बड़ी जिम्मेदारी, पेंशनर्स में खुशी की लहर

  • MMMUT दीक्षांत समारोह: 1473 छात्रों को उपाधि, 45 को स्वर्ण पदक; राज्यपाल ने दिया 'विश्व गुरु' बनने का मंत्र

    MMMUT दीक्षांत समारोह: 1473 छात्रों को उपाधि, 45 को स्वर्ण पदक; राज्यपाल ने दिया ‘विश्व गुरु’ बनने का मंत्र

  • गोरखपुर सैनिक स्कूल

    गोरखपुर सैनिक स्कूल: शिक्षिका के गंभीर आरोपों के बाद शासन की टीम जांच करने पहुंची, कैमरे के सामने दर्ज हुए बयान

  • एमएमएमयूटी मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर

    MMMUT दीक्षांत: ISRO चीफ के हाथों 21 मेधावियों को 45 स्वर्ण पदक, पावरग्रिड करेगा 14 करोड़ का निवेश

  • cyber crime

    गोरखपुर में साइबर ठगों का नया ‘खेल’, बैंक मैनेजर बन उड़ाए 31 लाख रुपये, पढ़ें कैसे बचें

  • गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्रों का वैज्ञानिक कौशल, 'हाइपरलूप ट्रेन' ने जीता सबका दिल

    गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्रों का वैज्ञानिक कौशल, ‘हाइपरलूप ट्रेन’ ने जीता सबका दिल

  • गोरखपुर विश्वविद्यालय: 44वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने छात्रों को दिया राष्ट्र निर्माण का मंत्र

    गोरखपुर विश्वविद्यालय: 44वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने छात्रों को दिया राष्ट्र निर्माण का मंत्र

  • अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का लखनऊ में भव्य स्वागत, सीएम योगी से की मुलाकात, मिशन पर कही बड़ी बात

    अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का लखनऊ में भव्य स्वागत, सीएम योगी से की मुलाकात, मिशन पर कही बड़ी बात

  • यूपी की प्रमुख खबरें

    बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 8 श्रद्धालुओं की मौत, 43 घायल

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक