Gorakhpur: कुशीनगर के रामकोला कस्बे में रविवार रात असलहाधारी मनबढ़ों ने दो नर्तकियों को किडनैप कर लिया. लग्जरी वाहनों से आए युवकों ने कई राउंड फायरिंग भी की. कस्बे के एक प्रमुख चौराहे पर, दहशतगर्दी का आलम देख आसपास के लोगों ने अपने खिड़की-दरवाजे बंद कर लिये. नर्तकियां आर्केस्ट्रा में काम करती हैं. अपनी गाड़ी में किडनैप कर मनबढ़ रास्ते भर फायरिंग करते हुए उन्हें लेकर कप्तानगंज के सोहनी गांव ले गए और वहां उनसे गैंगरेप किया. स्थानीय लोगों से किडनैपिंग की सूचना मिलने पर पुलिस ने मनबढ़ों का पीछा करना शुरू कर दिया. मौके से छह युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से पांच गोरखपुर के रहने वाले हैं, जबकि एक कुशीनगर का है. आरोपियों पर गैंगेरप, अपहरण, हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है. पुलिस ने दोनों लग्जरी वाहन, एक विदेशी सहित दो लाइसेंसी और एक गैर लाइसेंसी असलहा जब्त कर लिया है.
पुलिस से मिली सूचना के अनुसार, रामकोला क्षेत्र के गोबरही बाजार इलाके में मूलत: पश्चिम बंगाल की दो नर्तकियां रहती हैं. रविवार देर रात करीब 11.30 बजे दो लग्जरी वाहनों से छह लोग पहुंचे और नर्तकियों के कमरे में घुस गए. असलहा से हवाई फायरिंग करते हुए दोनों को गाड़ी में बैठाकर ले जाने लगे. फायरिंग से वहां अफरातफरी मच गई. इसके बाद मनबढ़ नर्तकियों को लेकर कप्तानगंज की ओर निकल गए. नर्तकियों के अनुसार, मनबढ़ उन्हें लेकर कप्तानगंज क्षेत्र के सोहनी गणेश चौक पर एक मकान में ले गए और वहां उनसे सामूहिक दुष्कर्म किया.
दूसरी ओर, नर्तकियां जिनके मकान में रहती हैं, उन्होंने रामकोला पुलिस को सूचना दी और उस गाड़ी का नंबर भी बताया जिससे मनबढ़ आए थे. गाड़ी नंबर के आधार पर पुलिस ने उसके मालिक का पता किया तो पता चला कि यह गोरखपुर के आर्थक सिंह के नाम से है. इसके साथ ही पुलिस ने कप्तानगंज पुलिस को भी सूचना दे दी. रात करीब दो बजे पुलिस कप्तानगंज क्षेत्र के सोहनी गांव में अजीत सिंह के घर पहुंच गई, जहां से नर्तकियों को बरामद किया और छह को दबोच लिया.
-
‘फ़ाइव स्टार’ की दौड़ में शामिल हुए गोरखपुर शहर के 33 ढाबे
-
प्रस्ताव: गोरखपुर में सौ एकड़ जमीन में बनेगा महिला विश्वविद्यालय
-
24 साल के युवक ने क्यों दी मंदिर में बम की झूठी सूचना…जानकार होगी हैरानी
-
महानगर के जनजीवन पर मौसम का पहरा
-
सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक प्रो.मीनाक्षी नारायण का निधन
-
सख्ती: साल के पहले ही दिन 22 शातिर बदमाशों पर गैंगस्टर ऐक्ट के तहत कार्रवाई
-
रिकॉर्ड: नए साल पर एक ही दिन चिड़ियाघर पहुंचे 22 हजार सैलानी
-
नया साल का जश्न:युवक जान की भीख मांगता रहा,हत्यारे पीटते रहे,उसने दम तोड़ दिया
-
नया साल हुआ जिंदगी का आखिरी साल, चार युवकों की हादसे में मौत
-
शहर के सबसे साफ़-स्वच्छ अस्पताल, कार्यालय, स्कूल, आरडब्ल्यूए को नगर निगम ने किया सम्मानित
-
साल के आखिरी दिन शहर की आबोहवा की सेहत ‘बेहद खराब’
-
दो दिन के लिए बदली शहर की यातायात व्यवस्था, यह देखकर ही घर से निकलें
-
कर्मचारियों के लिए ब्रिटिश शासन से भी क्रूर है सरकार: रूपेश
-
पुरोहित की शिकागो में हार्ट अटैक से मौत, सांसद की कोशिश से घर पहुंचा शव, हुआ अंतिम संस्कार
-
गोरखपुर में कोरोना के तीन नए संक्रमित मिले, एम्स में हुई जांच में पुष्टि